भारतमाला मुआवजा घोटाले में ED की पहली गिरफ्तारी: कारोबारी जयप्रकाश गांधी रिमांड पर, मुख्य आरोपी हरमीत खनूजा पर शिकंजा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए अभनपुर निवासी कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने उसे विशेष न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने दो दिन की रिमांड मंजूर कर पूछताछ की अनुमति दे दी। इस कार्रवाई से एक दिन पहले ईडी ने मामले के मुख्य आरोपी हरमीत सिंह खनूजा समेत चार लोगों के खिलाफ विशेष न्यायालय में परिवाद दायर किया था। जांच एजेंसी के अनुसार, हरमीत खनूजा ने जमीन दलालों के साथ मिलकर किसानों के मुआवजे में बड़ा खेल किया और उन्हें निर्धारित राशि का केवल आधा हिस्सा देकर बाकी रकम […]

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का बड़ा प्रहार: 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां अटैच, ढेबर सिटी से गोवा के लग्जरी होटल तक कार्रवाई

0 अनवर ढेबर और पूर्व IAS अनिल टुटेजा से जुड़े नेटवर्क पर शिकंजा, 2883 करोड़ की अवैध कमाई का दावा रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित घोटाले से जुड़ी 1000 करोड़ रुपये से अधिक बाजार मूल्य की संपत्तियों को अटैच कर दिया है। कार्रवाई के दायरे में कारोबारी अनवर ढेबर, पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और उनसे जुड़े लोगों की संपत्तियां आई हैं। ईडी का आरोप है कि वर्ष 2019 से 2023 के बीच शराब सिंडिकेट ने आबकारी व्यवस्था में कथित हेरफेर कर 2883 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई की। ईडी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार धन शोधन […]

ED ने SIMI और IM के आतंकी राजू खान की ₹6.34 लाख की संपत्ति अटैच की,रायपुर के दीपक साव से है कनेक्शन

रायपुर/दिल्ली। ED ने SIMI और IM के आतंकी राजू खान की ₹6.34 लाख की संपत्ति अटैच की। पाकिस्तान के खालिद के कहने पर रायपुर में दीपक साव के खातों में ₹48.82 लाख रूपये आये थे जिसे राजू खान, आयशा बानू और जुबैर हुसैन के खातों में ट्रांसफ़र किया गया। राजू खान ने अपना कमीशन ₹6.34 लाख रख कर बाकी पैसा SIMI और IM के आतंकियों को दे दिया। राजू खान के जरिए पैसा SIMI (स्टुडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया) और इंडियन मुजाहिदीन के आतंकियों तक पहुंच रहा था। पाकिस्तानी ने इन्हें कहा था कि खाते में आने वाली रकम का 13% कमीशन काटकर बाकी के पैसे राजू खान, जुबैर हुसैन […]

दुर्ग में सराफा कारोबारी के ठिकानों पर ED-CBI ने एक साथ दी दबिश, IPS अभिषेक पल्लव के घर भी पहुंची टीम

  दुर्ग। दुर्ग में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब देश की दो बड़ी केंद्रीय जांच एजेंसियों — प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने नामचीन सर्राफा कारोबारी सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर संयुक्त छापा मारा। यह छापा चर्चित छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के तहत बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सहेली ज्वेलर्स के मालिक से ईडी और सीबीआई की टीम ने मौके पर पूछताछ शुरू कर दी है। उनके पास मौजूद लेनदेन से जुड़े कई दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के पीछे बड़ा उद्देश्य घोटाले की रकम के उपयोग और ट्रांजैक्शन को ट्रैक करना बताया जा रहा […]

ED ने अनिल अंबानी को भेजा समन, 17 हजार करोड़ के लोन फ्रॉड से जुड़ा है मामला

नई दिल्ली। रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी को प्रवर्तन निदेशालय ने कथित ₹17,000 करोड़ के लोन फ्रॉड केस की चल रही जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए तलब किया है। अनिल अंबानी को आगामी 5 अगस्त को ईडी के सामने पेश होना होगा, जहां उनसे इस केस से जुड़े मामले में पूछताछ की जाएगी। जानकारी के अनुसार, अंबानी को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि एजेंसी उनके बयान दर्ज करने के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज करेगी। जानकारी दें कि अनिल अंबानी को ये समन ईडी द्वारा पिछले सप्ताह उनके व्यावसायिक […]

अनिल अंबानी के ठिकानों पर ED ने धड़ाधड़ मारी रेड; YES Bank पर भी गिरी गाज; शेयर हुए धड़ाम

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों के कई परिसरों में छापेमारी की है। साथ ही ED ने यस बैंक के खिलाफ भी छापेमारी की है। इस छापेमारी से रिलायंस पावर और रिलायंस इन्फ्रा के शेयरों में गिरावट देखी गई। दोनों कंपनियों के शेयर 5 फीसदी से अधिक टूटकर कारोबार कर रहे हैं।धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत मुंबई और दिल्ली में 50 कंपनियों और लगभग 25 व्यक्तियों के 35 से अधिक परिसरों की तलाशी ली जा रही है। ईडी सूत्रों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत मुंबई और दिल्ली में 50 कंपनियों और लगभग 25 व्यक्तियों के 35 […]

ED के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेस के नेता-कार्यकर्त्ता,शहर और हाइवे में जगह-जगह की नाकेबंदी

रायपुर।छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर ईडी के विरोध में आज कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी की। कांग्रेस के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाइवे पर चक्काजाम किया। दो घंटे के इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान शहरों में नेशनल हाईवे से लेकर मुख्य मार्ग पर मालवाहकों की आवाजाही रोक दी गई.   राजधानी में अलग-अलग जगहों पर आर्थिक नाकेबंदी के लिए कांग्रेस ने पहले से ही नेताओं को जिम्मेदारी दे रखी है. मैग्नेटो मॉल के पास हाइवे पर जहां शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में मालवाहकों को रोका जा रहा है , तो वहीं विधानसभा रोड सकरी में नारायण कुर्रे व पप्पू बंजारे […]

मुझे तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है,मैं हार नहीं मानूंगा….ED की रेड के बाद पूर्व सीएम बघेल ने कही बड़ी

भिलाई। ईडी के छापे की कार्यवाही के बीच मानसून सत्र के विधानसभा कार्यवाही के अंतिम दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भिलाई तीन पदुम नगर के अपने निवास से विधानसभा के लिए रवाना होने से पहले भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। जिसे जो करना है वह कर ले, मुझे न्याय पालिका पर भरोसा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मुझे तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है परंतु मैं हार नहीं मानूंगा। भूपेश बघेल अपने निवास से 100 मीटर दूर नेशनल हाईवे पैदल ही समर्थकों के साथ चल कर आए। इस दौरान फोरलेन पर […]

ED ने दुर्ग में होटल कारोबारी के ठिकानों पर दी दबिश, पिछली सरकार में मिला था मिड दे मील का काम

भिलाई। ED ने दुर्ग के होटल सागर इंटरनेशनल के मालिक के दीपक नगर स्थित घर में दबिश दी है. वहां 3 इनोवा में सुबह 6 बजे टीम पहुंची है, जिसमें सीआरपीएफ के जवान भी शामिल है. इस ग्रुप के अलग-अलग नाम से कई फर्म है. इस ग्रुप के परिवार से जुड़े सदस्यों को छत्तीसगढ़ में भी पिछली सरकार में इस ग्रुप ने मिड डे मील का एक बड़ा काम लिया था. वहीं रेल नीर घोटाला में भी इस परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगे थे. हालांकि तीन भाईयों के इस परिवार में अब बंटवारा हो चुका है, लेकिन प्रारंभिक कार्रवाई में अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि […]

ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ईडी का एक्शन: एक्टर विजय देवरकोंडा व प्रकाश राज समेत 29 अभिनेताओं-यूट्यूबर्स पर केस

  एंटरटेनमेंट न्यूज़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुछ ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्मों के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत बड़ी कार्रवाई की है। तेलंगाना में विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती और प्रकाश राज जैसे अभिनेताओं के अलावा कुछ सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर्स व यूट्यूबर्स सहित दो दर्जन से अधिक लोगों भूमिका की पड़ताल के लिए धन शोधन का मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि इन दुकानों पर अवैध सट्टेबाजी और जुए के जरिए करोड़ों रुपये की “अवैध” धनराशि अर्जित करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि संघीय जांच एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज करने के लिए पांच राज्य पुलिस प्राथमिकियों का संज्ञान लिया है। […]