पॉवर कंपनी में लागू होगा ई-ऑफिस सिस्टम,डिजिटल हस्ताक्षर से होगा फाइलों का अनुमोदन : डॉ. रोहित यादव
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज में अब ई-ऑफिस सिस्टम लागू होगा। कार्यालय की सभी फाइलों का अनुमोदन अधिकारी कंप्यूटर या लैपटॉप पर आनलाइन कर सकेंगे। इसकी घोषणा पॉवर कंपनी के अध्यक्ष डॉ, रोहित यादव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में की। उन्होंने डंगनिया स्थित मुख्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया और सुरक्षा सैनिकों के मार्चपास्ट की सलामी ली। डंगनिया स्थित पॉवर कंपनी मुख्यालय में आयोजित समारोह में अध्यक्ष डॉ. यादव ने कहा कि राज्य शासनने मंत्रालय में ऑनलाइन फाइल अनुमोदित करने का सिस्टम बनाया है। यह बहुत सरल,प्रभावी और आसान है। इसे अब पॉवर कंपनी के सभी विभागों में भी अपनाया जाएगा।अधिकारी कहीं भी हों, फाइलों को अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से […]



