क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई से जीएसटी भुगतान की सुविधा छत्तीसगढ़ में लागू

० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर व्यवसायियों को बड़ी राहत रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर राज्य जीएसटी विभाग और कोष लेखा (ट्रेज़री) विभाग द्वारा व्यवसायियों के हित में जीएसटी रिटर्न के भुगतान हेतु क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई (UPI) सुविधा पूरे राज्य में लागू कर दी गई है। इस सुविधा की मांग जीएसटी लागू होने के प्रारंभिक काल से ही व्यापारी वर्ग, चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों द्वारा निरंतर की जा रही थी। उल्लेखनीय है कि व्यापारिक वर्ग का कहना था कि यदि आधुनिक डिजिटल माध्यम जैसे यूपीआई और […]

आज का राशिफल 7 नवंबर : मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को आज शुक्र चंद्रमा दिलाएंगे लाभ, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, लाभ मिलेगा लेकिन निवेश में सतर्क रहें मेष राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। सितारे कहते हैं कि, रोजगार प्राप्ति की दिशा में प्रयास कर रहे जातकों को आज कुछ बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारी वर्ग के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा। अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन आपके पक्ष में नहीं है। वैसे आज अपने व्यवहार और बातो से आप बेहतर छवि बना पाएंगे। आज आपको प्रसिद्धि में वृद्धि होगी। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ बातचीत में बिताएंगे। संतान की ओर से आपको खुशी मिलेगी। आज भाग्य 87% आपके […]

आज का पंचांग 7 नवंबर : आज मार्गशीर्ष माह की द्वितीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 16, शक सम्वत् 1947, मार्गशीर्ष कृष्ण द्वितीय शुक्रवार विक्रम संवत 2082। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 22, जमादि उल्लावल 15, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 07 नवम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहूकाल प्रातः 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। द्वितीय तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 06 मिनट तक उपरांत तृतीय तिथि का आरंभ रोहिणी नक्षत्र अर्धरात्री 12 बजकर 33 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ, परिधि योग रात्रि 10 बजकर 27 मिनट तक उपरांत शिवयोग का आरंभ गर करण पूर्वाह्न 11 बजकर 06 मिनट तक उपरांत विष्टी करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत […]

CGPSC भर्ती घोटाला मामला: हाईकोर्ट ने 37 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता किया साफ,डबल बेंच ने राज्य सरकार की अपील की खारिज

  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) 2021-22 भर्ती घोटाले से जुड़ा मामला अब एक अहम मोड़ पर पहुंच गया है। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने राज्य सरकार की याचिका को खारिज करते हुए उन 37 चयनित अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला सुनाया है, जिनके खिलाफ अब तक सीबीआई (CBI) ने कोई चार्जशीट दाखिल नहीं की है। कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि ऐसे अभ्यर्थियों को नियुक्ति (ज्वाइनिंग) दी जाए।   यह सुनवाई मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बी.डी. गुरु की डिवीजन बेंच में हुई। इस दौरान राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के फैसले को चुनौती देते हुए अपील दायर की थी। सिंगल बेंच ने पहले […]

जग्गी हत्याकांड मामला : अमित जोगी को बरी किए जाने के खिलाफ CBI सुप्रीम कोर्ट ने अपील की स्वीकार

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अहम फैसला सुनाया। शीर्ष अदालत ने सीबीआई की अपील स्वीकार कर इसे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट वापस भेजने का आदेश दिया, ताकि वहां मामले की मेरिट पर पूरी तरह से सुनवाई की जा सके। वहीं, राज्य सरकार और पीड़ित पक्ष के सतीश जग्गी (रामअवतार जग्गी के पुत्र) की याचिकाएं खारिज कर दी गई हैं। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति संदीप मेहता ने सुनाया।   क्या है जग्गी हत्याकांड मामला? बता दें कि रायपुर में 4 जून 2003 को एनसीपी नेता रामअवतार जग्गी की हत्या कर दी गई थी। […]

छत्तीसगढ़ में SIR अभियान की मॉनिटरिंग करने कांग्रेस ने बनाई निगरानी समिति, मोहन मरकाम बनाए गए संयोजक

रायपुर।प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने AICC के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में निगरानी समिति बनाई है, जो SIR अभियान की मॉनिटरिंग करेगी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को समिति के संयोजक बनाए गए हैं। वहीं धनेंद्र साहू और रविंद्र चौबे सह संयोजक बनाए गए हैं।   हर संसदीय क्षेत्र से एक नेता को जिम्मेदारी दी गई है। उमेश पटेल रायगढ़, देवेंद्र यादव बिलासपुर क्षेत्र के प्रभारी, मोहम्मद अकबर राजनांदगांव और राजेंद्र साहू दुर्ग के प्रभारी बनाए गए हैं। वहीं जयसिंह अग्रवाल कोरबा, शफी अहमद सरगुजा क्षेत्र देखेंगे। शैलेश नितिन त्रिवेदी को रायपुर और तारिणी चंद्राकर को महासमुंद की जिम्मेदारी दी गई है। रेखचंद जैन बस्तर और वीरेश ठाकुर […]

ऊर्जा विभाग के मण्डप में दर्शकों की भारी भीड़,माॅडल, कठपुतली, वीडियो, क्विज से बढ़ा आकर्षण

  ० डबल इंजन सरकार की डबल सब्सिडी का रोचक चित्रण रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती पर नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज तथा ऊर्जा विभाग के मण्डप में आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है जिससे इस मण्डप में दर्शकों की सर्वाधिक भीड़ देखी जा रही है। इस मण्डप में उत्पादन, पारेषण तथा वितरण कंपनियों के साथ क्रेडा, सीबीडीए आदि की 25 वर्षों की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। साथ ही कठपुतली, क्विज, वीडियो प्रदर्शन जैसे नवाचार के जरिए पूरे प्रदर्शन को काफी मनोरंजक, रूचिकर तथा ज्ञानवर्द्धक बनाया गया है। मण्डप के प्रवेश द्वार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री […]

25 वर्षों की विकास यात्रा थीम पर बनी कृषि विभाग के प्रदर्शनी को मिला द्वितीय पुरस्कार

० राज्योत्सव के समापन समारोह में उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के हाथों सचिव शहला निगार ने ग्रहण किया पुरस्कार ० कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई और शुभकामनाएं रायपुर।छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा नवा रायपुर, अटल नगर तूता स्थित पंडित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यावसायिक परिसर, मेला स्थल में 1 से 5 नवम्बर तक राज्योत्सव का आयोजन किया गया। इस मेला में कृषि एवं संवर्गीय विभागों द्वारा 25 वर्षों की विकास यात्रा की थीम पर कृषि मॉडल प्रदर्शनी लगाई गई। आम जनता द्वारा इस प्रदर्शनी को काफी प्रशंसा एवं सराहना मिली। 05 दिवसीय स्थापना दिवस कार्यक्रम में जुरी कमेटी […]

‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष: राष्ट्रगौरव और जनभागीदारी का वर्षभर चलने वाला उत्सव 7 नवम्बर से होगा शुरू

० “वंदे मातरम्” की गूंज से गूंजेगा छत्तीसगढ़ – वर्षभर चलेगा राष्ट्रीय एकता और गौरव का महोत्सव ० वंदे मातरम् की गूंज नई पीढ़ी में जगाएगी राष्ट्रप्रेम और गर्व की भावना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर। “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ पूरे देश के लिए गर्व और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय अवसर है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के मार्गदर्शन में इस ऐतिहासिक पर्व को वर्षभर चलने वाले महाअभियान के रूप में मनाया जा रहा है। देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी यह आयोजन जनभागीदारी के साथ चार चरणों में ग्राम पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक भव्य रूप में संपन्न किया जाएगा। पहला चरण 7 नवम्बर से होगा प्रारंभ […]

गुरुनानक देवजी के प्रकाश पर्व पर बही गुरुवाणी की रसधार

0 गुरुवाणी कीर्तन के सुरमयी स्वरों ने संगत को किया निहाल 0 गणमान्यों ने माथा टेक कर वाहेगुरु का लिया आशीर्वाद ० गुरुवाणी कीर्तन का रसपान करने उमड़ी गुरुनाम लेवा संगत। बड़ी संख्या में शामिल हुर्इं महिलाएं रायपुर। श्रीगुरुनानक देवजी के 557वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में और विशेष रूप से खालसा स्कूल में भव्य कीर्तन दरबार सजाए गए। खालसा स्कूल के मुख्य आयोजन में प्रख्यात कीर्तनी जत्थों ने गुरुभक्ति से ओतप्रोत सुरमयी कीर्तन का गायन कर साध-संगत को निहाल कर दिया। गुरुभक्ति रस में डूबी कीर्तनी बयार बहती रही। अमृतसर से आए प्रसिद्ध कीर्तनकार भाई जनरैल सिंग (हजूरी रागी जत्था दरबार साहेब) ने गुनगावां नित तेरे तुझ बिन अवर […]