पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नई पहल: परसा खुली खदान में उद्यानिकी नर्सरी का उद्घाटन

० 15 से अधिक देशज वन प्रजातियों के 20,000 से अधिक पौधे तैयार ० साल, महुआ, तेंदू, साजा, बहेड़ा, इमली, आम, कटहल, जामुन और नीम प्रमुख प्रजातियाँ ० हरित खनन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उदयपुर (अंबिकापुर ). राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) की परसा खुली खदान में विकसित विशेष उद्यानिकी नर्सरी का उद्घाटन खदान परिसर में किया गया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण, पारिस्थितिक संतुलन और सतत हरित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उद्घाटन के अवसर पर नर्सरी स्थल पर विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे पर्यावरणीय प्रतिबद्धता को साकार रूप मिला। इस नर्सरी में अब तक 15 से अधिक स्थानीय वन प्रजातियों के […]

एक सितंबर से दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच एअर इंडिया की उड़ानें रहेंगी बंद,जानें क्या है कारण

दिल्ली। एअर इंडिया ने सोमवार को घोषणा की कि वह एक सितंबर 2025 से दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच अपनी उड़ानों को अस्थायी रूप से बंद कर रही है। यह फैसला कई परिचालन कारणों की वजह से लिया गया है, जिसमें पूरे हवाई मार्गों की विश्वसनीयता और संचालन की मजबूती सुनिश्चित करना शामिल है। एयरलाइन ने एक बयान में यह जानकारी दी। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि यह निलंबन एअर इंडिया के विमान बेड़े में विमानों की अस्थायी कमी के कारण किया जा रहा है। एअर इंडिया ने पिछले महीने अपने 26 बोइंग 787-8 विमानों की रिट्रोफिटिंग (नया और उन्नत बनाना) की प्रक्रिया शुरू की है। यह एक बड़ा […]

नशेड़ी युवकों ने हिन्दू देवताओं की प्रतिमा के साथ की अभद्रता: मूर्तियों को मारे थप्पड़ ,हिंदू संगठनों में आक्रोश

  कांकेर। कांकेर जिले से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तीन युवक नशे की हालत में भगवान श्रीराम और भगवान हनुमान की प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नवागांव स्थित ईशान वन का बताया जा रहा है। इसमें एक शर्टलेस युवक पहले प्रतिमाओं के साथ गलत ढंग से पेश आता है और फिर थप्पड़ मारता है। इस दौरान अन्य युवक भी उसके साथ शामिल हो जाते हैं। वीडियो में कैद हुई युवाओं की हरकतें वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मुख्य आरोपी […]

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम साय राजधानी में और बस्तर में तोखन साहू फहराएंगे तिरंगा

रायपुर। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू बस्तर में और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में झंडा फहराएंगे। स्वतंत्रता दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि देश के संघर्ष, बलिदान और एकता का प्रतीक है। 15 अगस्त 1947 को मिली आज़ादी हमें न केवल अंग्रेजी हुकूमत के अंत की याद दिलाती है, बल्कि यह भी सिखाती है कि स्वतंत्रता की रक्षा और उसका सम्मान करना हर भारतीय की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर पूरे प्रदेश में सरकारी कार्यक्रमों के साथ-साथ सांस्कृतिक आयोजन और तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी।  

CG Crime : राजधानी में दिनदहाड़े 15 लाख की उठाईगिरी, 2 बाइक सवार नगदी समेत सोने के गहने लेकर हुए फरार

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज दिन दहाड़े लाखों की उठाईगिरी का मामला सामने आया है. पंडरी कांपा फाटक के पास अज्ञात बाइक सवार 2 लुटेरों ने 15 लाख रुपयों की उठाईगिरी के वारदात को अंजाम दिया है. सूचना मिलते ही क्राईम ब्रांच और मोवा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, लूट की यह वारदात बोरवेल कारोबारी चिराग जैन के साथ हुई है. कारोबारी चिराग जैन ऑफिस जा रहा था. इसी बीच कापा फाटक के पास अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने कारोबारी को रास्ता पूछने के बहाने रोका, और नगद रकम समेत सोने चांदी के अंगूठी चैन लूटकर फरार हो […]

सारंगढ़-बिलाईगढ़ दौरे पर रवाना होने से पहले सीएम साय के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी

रायपुर। सारंगढ़-बिलाईगढ़ दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। हेलीकॉप्टर से उतरकर सीएम साय वेटिंग रूम में इंतजार कर रहे हैं। उनके साथ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी मौजूद हैं। फिलहाल तकनीकी दल जांच और मरम्मत में जुटा है। मुख्यमंत्री आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ के चंदायी में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे, जबकि महासमुंद में सिंदूर पार्क का शुभारंभ और वृहद वृक्षारोपण चरण पादुका कार्यक्रम में भाग लेंगे।  

‘वोट चोरी’ पर इंडी गठबंधन ने निकाला मार्च, राहुल-प्रियंका हिरासत में, बैरिकेडिंग से कूद गए अखिलेश यादव

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में विपक्ष ने चुनाव आयोग के खिलाफ हल्ला बोलते हुए राजधानी की सड़कों पर मार्च निकालना शुरू कर दिया है। बिहार में चुनाव आयोग के खिलाफ उठ रहे विरोध की आवाज अब दिल्ली तक पहुंच गई है। इंडी गंठबंधन का यह मार्च संसद के मकर द्वार से चुनाव आयोग के दफ्तर तक निकाला जाएगा, जिसमें कई बड़े विपक्षी नेता शामिल हैं। विपक्ष का यह मार्च बिहार में चुनाव आयोग के द्वारा शुरू की गई स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के खिलाफ है। विपक्ष का आरोप है कि इस प्रक्रिया के तहत कई लोगों के नाम काट दिए गए हैं। साथ ही विपक्ष ने 2024 के […]

पद्म पुरस्कार 2026 के लिए 15 अगस्त तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

रायपुर। भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में पद्म पुरस्कार प्रदान किया जाता है। जिसके अंतर्गत पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2025 तक भारत सरकार के पोर्टल https://awards.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि पद्म पुरस्कार अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, देश के सर्वाेच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। सन् 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, लोक मामले, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि सभी क्षेत्रों, विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों, सेवाओं के […]

Kajri Teej 2025 : कब है कजरी तीज, व्रत में महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना टूट जाएगा व्रत

कजरी तीज का पर्व हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण माना गया है। हिंदू पंचांग को देखते हुए इस साल कजरी तीज का व्रत (Kajari Teej 2025) 12 अगस्त, 2025 को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत करती हैं और पूजा-अर्चना करके अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना करती हैं। इस व्रत को बड़ी तीज और सत्तू तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस व्रत को लेकर कई सारे नियम बनाए गए हैं, जिनमें से कुछ ऐसी गलतियां हैं, जो महिलाओं को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। आइए उन नियमों के बारे में जानते हैं। व्रत में न करें ये गलतियां […]

रायपुर एयरपोर्ट में मचा हड़कंप, लैंडिंग के बाद आधे घंटे तक नहीं खुला एयर इंडिया फ्लाइट का गेट, फंसे रहे विधायक समेत सभी यात्री

रायपुर। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उस वक़्त यात्री विमान के अंदर फंसे रहे। जब दिल्ली से रायपुर आई एयर इंडिया फ्लाइट का गेट लैंडिंग के बाद नहीं खुल पाया। इस कारण यात्री करीब आधा घंटे तक विमान के अंदर फंसे रहे। जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया फ्लाइट को रविवार रात 8:40 बजे रायपुर पहुंचना था, लेकिन देरी से उड़ान भरने के कारण यह करीब 10 बजे लैंड हुई। लैंडिंग के बाद गेट में आई तकनीकी गड़बड़ी के चलते यात्री बाहर नहीं निकल सके। फंसे यात्रियों में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव भी मौजूद थे। एयरपोर्ट स्टाफ और तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर गेट की समस्या को दूर […]