बिलासपुर के लाल खदान में हुआ ट्रेन हादसा : शिवनाथ एक्सप्रेस को स्टेशन पर रोका, हावड़ा-मुंबई रूट ठप…
बिलासपुर।बिलासपुर जिले में आज शाम हुए गंभीर रेल हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में रेल संचालन पूरी तरह से बाधित हो गया है। लालखदान स्टेशन के पास कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर के बाद रेलवे प्रशासन ने एहतियातन कई ट्रेनों को रोका है और रूट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, कोरबा रेलवे स्टेशन से रवाना होने वाली शिवनाथ एक्सप्रेस को स्टेशन पर ही रोक दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। आगामी आदेश तक ट्रेन को स्टेशन पर ही रोका जाएगा, और रेल सेवाएं रायपुर से नया रूट […]



