तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अभिनेता विजय बने TVK के सीएम उम्मीदवार, गठबंधन पर होगा जल्द फैसला

  चेन्नई। तमिल फिल्म अभिनेता और तमिलगा वेत्त्री कझगम (TVK) पार्टी के प्रमुख थलपति विजय को पार्टी ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। साथ ही, उन्हें गठबंधन को लेकर अंतिम निर्णय लेने का अधिकार भी दिया गया है। महाबलीपुरम के एक निजी होटल में बुधवार को आयोजित टीवीके की विशेष महासभा की बैठक में यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में विजय अपने ट्रेडमार्क सफेद शर्ट और हल्की दाढ़ी वाले लुक में पहुंचे। बैठक के दौरान कुल 12 प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें तमिलनाडु की महिलाओं की सुरक्षा, श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों की बार-बार गिरफ्तारी और मतदाता सूची की […]

लखपति दीदी सम्मलेन में शामिल हुए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, जारी की महतारी वंदन योजना की की 21वीं किश्त

राजनांदगांव। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की लाभार्थी 69 लाख से अधिक महिलाओं को 21वीं किश्त के रूप में 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रूपए की राशि जारी कर दी गई है। लाभार्थी महिलाओं में 7658 महिलाएं बस्तर संभाग के उन गांवों की है, जो छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बीते 22 महीनों में संचालित माओवाद उन्मूलन अभियान के चलते माओवाद के प्रभाव से मुक्त हुए हैं। इन महिलाओं को पहली बार इस योजना का लाभ मिला। बता दें कि उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त की राशि हितग्राही महिलाओं के बैंक खाते में […]

बिलासपुर रेल हादसे के घायलों से मिले डिप्टी सीएम अरुण साव,अस्पताल पहुंचकर जानी स्थिति, डॉक्टरों को बेहतर इलाज के दिए निर्देश

  रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में विभिन्न अस्पतालों का दौरा कर रेल हादसे में घायल मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनके जल्द स्वस्थ लाभ की कामना की। श्री साव ने अस्पताल में डॉक्टरों से चर्चा कर घायलों के स्वास्थ्य के बारे में पूछा और उनके बेहतर से बेहतर इलाज के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि 4 नवम्बर को बिलासपुर के लाल खदान के पास हुए रेल हादसे में 11 लोगों की मृत्यु और 20 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज बिलासपुर के सिम्स, अपोलो, रेलवे अस्पताल और अरपा मेडिसिटी अस्पताल में चल रहा है। उप मुख्यमंत्री साव ने […]

CG Breaking : छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले विभूतियों के नामों की हुई घोषणा, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य शासन ने आख़िरकार अलंकरण सम्मान की घोषणा कर दी है। राज्योत्सव के समापन समारोह में देश के उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन चयनित विभूतियों को सम्मानित करेंगे।    

राहुल गांधी फोड़ा ‘H बम’ : लगाए गंभीर आरोप, ‘हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजील की मॉडल का नाम कैसे’, जानें क्या बोला चुनाव आयोग?

  दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेता का कहना है कि चुनाव आयोग ने हरियाणा चुनाव में वोटों में हेराफारी कराई है।कांग्रेस सांसद ने बुधवार को एक पीसी के दौरान ये बड़ा आरोप लगाया। कांग्रेस की ओर से इस खुलासे को H-Files का नाम दिया गया है। हालांकि, कांग्रेस के इस आरोप पर चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया सामने आई है। आयोग ने हरियाणा चुनाव में वोटों में हेराफेरी के दावे को निराधार बताया है। राहुल गांधी के आरोप को EC ने बताया निराधार समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, चुनाव आयोग के एक […]

Accident : मिर्जापुर में कालका मेल की चपेट में आकर छह श्रद्धालुओं की मौत; दर्दनाक हादसे पर सीएम योगी ने जताया शोक

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार की सुबह दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। रेलवे स्टेशन चुनार पर बुधवार की सुबह ट्रेन से उतरकर लाइन पार करते समय कालका मेल की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में शव क्षत-विक्षत हो गया। मौके पर पहुंचे जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने शवों को रेलवे लाइन से हटवाकर किसी तरह से शिनाख्त कराया। मौके पर अन्य अधिकारी पहुंचे। रेलवे स्टेशन चुनार पर सुबह सवा नौ बजे यात्री गोमो प्रयागराज एक्सप्रेस से उतरकर गलत दिशा से लाइन पार कर रहे थे। उसी समय प्लेटफॉर्म नंबर तीन से गुजर रहे कालका मेल की चपेट में आ […]

सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम ने नवा रायपुर में आसमान में दिखाए रोमांचक करतब, बनाया तिरंगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर में भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम ने आसमान में रोमांचक करतब दिखाए। सेंध तालाब के ऊपर हुए एयर शो में 9 हॉक एमके-132 फाइटर जेट्स ने एक साथ उड़ान भरते हुए ‘तिरंगा’, ‘हार्ट इन द स्काई’ और ‘एरोहेड’ जैसे शानदार फॉर्मेशन पेश किए। ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी ने सूर्यकिरण टीम का नेतृत्व किया, जबकि स्क्वॉड्रन लीडर गौरव पटेल, जो छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं, टीम का हिस्सा रहे। गौरव ने कहा कि यह शो उनके लिए बेहद खास रहा। वहीं फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू ने कमेंट्री की जिम्मेदारी संभाली और दर्शकों को हर करतब की जानकारी दी। शो शुरू होने […]

राज्यपाल डेका ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का किया एयरपोर्ट पर स्वागत

  रायपुर।उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के छत्तीसगढ़ आगमन पर राज्यपाल रमेन डेका ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ठंड ने दी दस्तक, सुबह और रात को होने लगा ठंड का अहसास

रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम को ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है। दिन भर धूप पड़ने के बाद शाम होते ही मौसम में ठंडक आ रही है और तापमान में भी गिरावट हो रही है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छा रहा है। बुधवार को सुबह भी राजधानी रायपुर में ठंड का एहसास हुआ। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि, आने वाले दिनों में तापमान में और कमी आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। मौसम […]

बिलासपुर ट्रेन हादसा : मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हुई ,20 से ज्यादा घायल

बिलासपुर। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के करीब मंगलवार को हुए रेल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है, जबकि दुर्घटना में 20 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बिलासपुर स्टेशन के करीब एक रेलगाड़ी कथित तौर पर रेड सिग्नल तोड़ते हुए आगे निकल गई और एक मालगाड़ी के पिछले हिस्से से टकरा गई। रेलवे ने आज सुबह एक बयान जारी कर बताया कि बिलासपुर स्टेशन के करीब चार नवंबर को हुई दुर्घटना में 11 यात्रियों की मौत हुई है तथा 20 यात्री घायल हुए हैं।बयान में कहा गया है, ”रेल प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तत्काल […]