बिलासपुर ट्रेन हादसे में हुई पहली एफआईआर ,तोरवा थाने में जानें किसके खिलाफ हुआ मामला दर्ज

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के गतौरा स्टॉपेज के पास हुए ट्रेन हादसे में रेल विभाग ने 12 लोगों की मौत की पुष्टि की है।बिलासपुर ट्रेन दुर्घटना में बारह लोगों की मौत के एक दिन बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने बुधवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत तोरवा थाने में मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया है कि, रेलवे अधिकारी द्वारा प्रस्तुत सूचना के आधार पर मामला दर्ज किया गया। बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि मंगलवार को हुई एक घटना में 12 लोगों की मौत हो गई और अठारह घायल हुए है। यह घटना तोरवा थाना क्षेत्र में […]

विश्वविजेता भारतीय महिला टीम में फिजियोथैरेपिस्ट थी छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा, सीएम साय ने किया ऐलान ,10 लाख रुपए देगी छत्तीसगढ़ सरकार

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप विजय पर देशवासियों को बधाई और शुभ कामनाएँ देते हुए कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह अभूतपूर्व उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है, जिसने विश्व पटल पर देश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस गौरवपूर्ण सफलता में छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी ने फिजियोथैरेपिस्ट एवं स्पोर्ट्स साइंस विशेषज्ञ के रूप में खिलाड़ियों की फिटनेस और रिकवरी में अतुलनीय योगदान देकर न केवल भारतीय टीम को सशक्त बनाया है, बल्कि देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर उज्ज्वल किया है। मुख्यमंत्री साय ने […]

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत दुर्ग संभाग के 800 तीर्थयात्री द्वारका, सोमनाथ एवं नागेश्वर के लिए हुए रवाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत दुर्ग संभाग के 800 श्रद्धालु तीर्थयात्री आज दुर्ग रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से द्वारका, सोमनाथ एवं नागेश्वर के लिए रवाना हुए। ट्रेन को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, दुर्ग नगर निगम की महापौर श्रीमती अलका बाघमार, जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे एवं कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रवाना होने से पूर्व विधायक कोर्सेवाड़ा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने ट्रेन में सवार यात्रियों से भेंटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और यात्रा की सफलता की कामना की। इस यात्रा में दुर्ग जिले से […]

छत्तीसगढ रजत महोत्सव-2025 : उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने छत्तीसगढ़ के 34 अलंकरण से 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को किया सम्मानित

रायपुर। उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के राज्य अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ के 34 अलंकरण से विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट योगदान देने वाले 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अलंकरण समारोह के अति विशिष्ट अतिथि तथा विशिष्टि अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण उपस्थित थे। राज्य अलंकरण समारोह में उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार हिरेश सिन्हा जिला कांकेर को प्रदान किया। यति यतनलाल सम्मान भारतीय कुष्ठ निवारक संघ, कात्रे […]

आज का राशिफल 6 नवंबर : कर्क, कन्या और मकर राशि को आज मिलेगा शुभ लाभ, इन राशियों पर भी सितारे मेहरबान

मेष राशि,लाभ और सम्मान बढ़ेगा आज आप घर किसी मित्र या मेहमान के आने से प्रसन्नता होगी,किसी लाभ का संयोग बनेगा। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले जातकों को आज अपने पार्टनर से सहयोग मिलेगा। आज आप अपनी माता के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। मातृ पक्ष से भी धन लाभ होता नजर आ रहा है। मामा मामी से भी सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति दूर दूर तक फैलेगी जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। शाम को आज आप अपने जीवनसाथी को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। वृषभ राशि, दिन का दूसरा […]

आज का पंचांग 6 नवंबर : आज से मार्गशीर्ष महीने का आरंभ, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 15, शक सम्वत् 1947, मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा विक्रम संवत 2082। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 21, जमादि उल्लावल 14, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 नवम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहूकाल मध्याह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। प्रतिपदा तिथि अपराह्न 02 बजकर 55 मिनट तक उपरांत द्वितीय तिथि का आरंभ, कृतिका नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 28 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ व्यतीपात योग प्रातः 07 बजकर 04 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ कौलव करण अपराह्न, 02 बजकर 55 मिनट तक उपरांत ग्र करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 11 बजकर 47 मिनट तक मेष उपरांत अपनी उच्चराशी […]

बीजापुर के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ , दोनों ओर से फायरिंग जारी

बीजापुर। बीजापुर जिले के तरलागुड़ा थाना अंतर्गत ग्राम आनारम के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ दोपहर से जारी है। वहीं मौके पर DRG, सीआरपीएफ और तारलागुड़ा थाना की टीम मौके पर डटी हुई है। बताया जा रहा है कि जवानों ने चारों ओर से नक्सलियों को घेर लिया है और दोनों ओर से फायरिंग जारी है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, माओवादी गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी अभियानों के तहत सुरक्षा बल लगातार जिले में सघन कार्रवाई कर रहे हैं। इसी क्रम में आज भी सुरक्षा बलों की कई टुकड़ियां क्षेत्र में सक्रिय अभियान पर हैं। अभियान के […]

लगातार तीसरे माह भी बिजली बिल से जनता परेशान – कांग्रेस

० सरकार प्रायोजित लूट है बढ़े हुए बिजली बिल ० कोयले पर लगने वाला सेस कम हो गया लेकिन सरकार बिजली के दाम में राहत नहीं दे रही रायपुर। लगातार तीसरे माह भी बढ़े हुए आए बिजली बिल के कारण जनता परेशान हो गई है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि औसतन हर उपभोक्ता का बिजली बिल दो से तीन गुना ज्यादा आया है। बिजली बिल ज्यादा आने का तीन कारण है :- पहला सरकार ने बिजली के दाम बढ़ा दिया है। दूसरा बिजली बिल हाफ योजना बंद हो गई। तीसरा स्मार्ट मीटर लगाए गए है जो अनाप-शनाप खपत से अधिक रीडिंग बता रहा […]

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, शुभमन गिल की अगुआई में खेलेगी टीम

  स्पोर्ट्स न्यूज़। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। ऋषभ पंत की टीम में वापसी हुई है, जबकि तेज गेंदबाज आकाश दीप भी चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। पंत को उपकप्तान की भूमिका मिली है, जबकि शुभमन गिल टीम की अगुआई करेंगे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से होगी। टीम में ज्यादातर खिलाड़ी वही हैं, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में टीम का हिस्सा रहे थे। करुण नायर की एक बार फिर अनदेखी हुई है। वह हाल ही में रणजी ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में दिखे हैं। वहीं, […]

राज्योत्सव पर वायु सेना की टीम का रोमांचक एयर शो, सेंध जलाशय के ऊपर आसमां में गूंजा ‘जय जोहार’ और ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’

० उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने देखा एयर शो ० अनुशासन, परस्पर विश्वास, सटीकता और देशप्रेम के जज्बे के साथ वायु सेना के विमानों ने दिखाई कलाबाजी ० वायु सेना का एयर शो छत्तीसगढ़वासियों के लिए कमाल का अनुभव, लोग देखकर एक घंटे तक होते रहे मंत्रमुग्ध रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर आज नवा रायपुर के सेंध जलाशय के ऊपर भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित एरोबेटिक “सूर्यकिरण” की टीम ने रोमांचक एयर शो का प्रदर्शन किया। देश के उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन […]