अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से स्वीकृत कार्यों को गंभीरता से लेकर पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराएं कलेक्टर्स : मुख्यमंत्री साय

० अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का बजट 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़ किया गया ० अनुसूचित जाति वर्ग के पांच युवाओं को हर साल पायलट बनाने दी जाएगी आर्थिक सहायता ० गिरौधपुरी धाम के विकास के लिए 2 करोड़, अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के कोचिंग के लिए 50 लाख रुपए की दी गई स्वीकृति रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज जांजगीर-चांपा जिले के जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक में प्राधिकरण के बजट को 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़ रुपये करने की स्वीकृति दी गई। मुख्यमंत्री श्री साय ने निर्देश दिए कि प्राधिकरण मद से स्वीकृत कार्यों को सभी कलेक्टर्स […]

सरोना को मिला 100 बिस्तरों वाले अस्पताल की सौगात,अठारह करोड़ छब्बीस हजार रुपये की लागत से होगा निर्माण

० विधायक राजेश मूणत ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के प्रति जताया आभार ० रायपुर पश्चिम के अन्य इलाकों में भी होंगे विकास कार्य रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सरोना को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सरोना में 100 बिस्तरों की क्षमता वाले एक आधुनिक अस्पताल के निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह अस्पताल अठारह करोड़ छब्बीस हजार रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद सरोना और इसके आसपास के हजारों नागरिकों को प्राथमिक से लेकर आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे उन्हें बड़े शहरों के अस्पतालों पर […]

अडानी को फायदा पहुंचाने बिजली बिल हाफ योजना बंद किया : कांग्रेस

० सोलर पैनल का सबसे बड़ा निर्माता अडानी इसीलिये सरकार सोलर पैनल लगाने पर जोर दे रही ० मुफ्त बिजली का वादा झूठा यदि ऐसा है तो सोलर पैनल सरकार मुफ्त में लगाये रायपुर। अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार ने बिजली बिल हॉफ योजना को बंद किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सोलर पैनल का सबसे बड़ा निर्माता अडानी समूह है। अडानी समूह द्वारा बनाये जा रहे सोलर पैनल की खपत निर्माण की तुलना में नहीं हो पा रहा है। छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हॉफ योजना के कारण बिजली के उपभोक्ता सोलर पैनल लगवाने में रूचि नहीं दिखा रहे […]

जून 2026 से बंद होगा कुम्हारी टोल प्लाजा,सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता

  नई दिल्ली/रायपुर।रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल के निरंतर प्रयासों का बड़ा परिणाम सामने आया है। केंद्र सरकार ने कुम्हारी टोल प्लाजा को जून 2026 से पूर्ण रूप से बंद करने की स्वीकृति दे दी है। इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने स्वयं पत्र लिखकर श्री अग्रवाल को जानकारी दी है। बृजमोहन अग्रवाल ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला छत्तीसगढ़वासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। इससे लोगों का समय, ईंधन और पैसा तीनों की बचत […]

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर लगाया बड़ा आरोप,कहा- ‘चुनाव आयोग के साथ मिलकर सत्ताधारी दल कर रहा आपराधिक धोखाधड़ी

दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर करारा हमला बोला है। उन्होंने विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि- महाराष्ट्र में 40 लाख वोट रहस्यमयी तरीके से जोड़े गए हैं। राहुल गांधी का आरोप है लोकसभा चुनाव 2024 और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के बीच इन मतदाताओं को जोड़ा गया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बीते कुछ समय से चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर लगातार हमलावर हैं। उन्होंने महाराष्ट्र, कर्नाटक और कुछ अन्य जगहों की मतदाता सूची के आधार पर चौंकाने वाले दावे किए हैं। मतदाता सूची में जोड़े गए हजारों-लाखों नाम का उल्लेख करते […]

कृपया इस बच्चे को पाल लें, हमारे पास ना घर है और ना साधन… पत्र के साथ कचरे की गाड़ी में मिला मासूम, महिलाओं ने किया रेस्क्यू

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बेहद संवेदनशील घटना सामने आई है। खमतराई थाना क्षेत्र में एक बच्चे को लावारिस हालत में पाया गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि यह मासूम किसी सार्वजनिक स्थान पर नहीं, बल्कि एक कचरे की गाड़ी में पड़ा मिला। बच्चे के पास से एक छोटा सा हाथ से लिखा पत्र भी बरामद हुआ, जिसमें लिखा था “कृपया इस बच्चे को पाल लें, हमारे पास ना घर है और ना साधन।” इस लैटर से साफ है कि बच्चे को छोड़ने वाले माता-पिता आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों से बेहद मजबूर थे। यह एक दर्दनाक फैसला था, लेकिन उनके दिल में यह उम्मीद भी थी कि कोई इस […]

सरायपाली के ग्राम भालुकोना में दुर्लभ खनिज निकल , क्रोमियम व प्लेटिनम मिलने की संभावना बढ़ी

० वेदांता को इसके पहले क्षेत्र में लिथियम पदार्थ मिलने की सूचना ० 3000 हेक्टेयर व 700 मीटर लंबी चट्टान मिली ० देश में पहली बार इस तरह के दुर्लभ धातु मिलने की हुई पुष्टि दिलीप गुप्ता सरायपाली। सरायपाली के सुदूर चट्टानी क्षेत्र में बसे ग्राम भालुकोना जो कि सरायपाली विधानसभा व जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आता है इन दिनों सुर्खियों में है । देश का प्रथम दुर्लभ खनिज निकल , क्रोमियम व लपेटिंम जैसी महत्वपूर्ण धातु मिलने की खबर के बाद सरायपाली के साथ ही छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जायेगी । ज्ञातव्य हो की इसके पूर्व भालुकोना , मामा भांचा व किसडी के समीप एक ग्राम […]

गढ़चिरौली में भीषण हादसा: तेज रफ़्तार ट्रक ने लोगों को लिया चपेट में, चार नाबालिगों की मौत और दो घायल

  गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार नाबालिग बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब बच्चे सड़क पार कर रहे थे और तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। फिलहाल हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस के मुताबिक, हादसा दोपहर को कुरखेड़ इलाके में हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चार को बचाया नहीं जा सका। घायल बच्चों का इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस […]

Rakshabandhan 2025: जानें कब है रक्षाबंधन ,इस बार कब है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय

  भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, वहीं भाई बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राखी बांधने का सबसे शुभ समय अपराह्न का मुहूर्त माना जाता है। इस साल रक्षाबंधन 2025 का त्योहार 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार भद्रा काल सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगा, जिससे बहनें बिना किसी बाधा के सुबह से ही राखी बांध सकेंगी। रक्षाबंधन 2025 का शुभ मुहूर्त राखी बांधने का […]

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बड़ा हादसा : CRPF जवानों से भरी बस 200 फीट गहरी खाई में गिरी, 3 शहीद ; 15 घायल

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बड़ा हादसा हुआ है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में तीन जवान बलिदान हो गए हैं। कई जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 187वीं बटालियन की बस उधमपुर जिले में कदवा से बसंत गढ़ जाते समय करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन जवान बलिदान हो गए। जबकि 15 जवान घायल हो गए। बस में 18 जवान सवार थे, आज सुबह लगभग 10:30 बजे यह हादसा हुआ। बस जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में कदवा […]