नक्सली उन्मूलन अभियान में अब सुरक्षाबलों के साथ ईडी भी उतरेगी मैदान में,रायपुर में हुई बड़ी बैठक में तय हुआ नया प्लान

रायपुर। नक्सल समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की कोशिशों को अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) का साथ मिलेगा। रायपुर में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया कि अब टेरर फंडिंग (Terror Funding) के मामलों में ईडी (ED) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) मिलकर संयुक्त अभियान चलाएंगी। इस अहम बैठक में छत्तीसगढ़ सहित झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जैसे आईजी (IG) और डीआईजी (DIG) स्तर के अफसर शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के स्पेशल डायरेक्टर ऋत्विक रूद्र ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य “प्लान ऑफ एक्शन टू नक्सल” पर […]

छत्तीसगढ़ में प्राचार्य पदोन्नति को लेकर नया मोड़, टी संवर्ग की काउंसलिंग 15 अगस्त से पहले कराने की मांग

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग में पिछले 12 सालों से लंबित प्राचार्य पदोन्नति का मामला एक बार फिर गरमा गया है। छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा और उसके सहयोगी संगठनों ने राज्य सरकार से मांग की है कि ‘टी संवर्ग’ के प्राचार्य पदों पर तत्काल निष्पक्ष काउंसलिंग कराई जाए और 15 अगस्त, 2025 से पहले पदस्थापना आदेश जारी किए जाएं। यह उल्लेखनीय है कि बिलासपुर उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच ने 1 जुलाई, 2025 को एक महत्वपूर्ण फैसले में प्राचार्य पदोन्नति पर लगे स्टे को हटा दिया था, जिससे लंबे समय से रुकी हुई पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो गया था। हालांकि उच्च न्यायालय की सिंगल बेंच में […]

Kedarnath Yatra 2025:रास्ता हुआ बंद, फंसे 800 श्रद्धालुओं को एनडीआरएफ- एसडीआरएफ ने निकाला, दो सौ यात्री दर्शन कर वापस लौटे

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में रास्ता बंद होने से यात्री फंस गए थे। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व पुलिस ने आज गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे तक 800 यात्रियों को निकाला। मौके पर लगभग 60-70 यात्री रुके हैं। भारी बारिश की चेतावनी के बीच तैयारियों पर राज्य के आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि कहीं भी कोई महत्वपूर्ण नुकसान नहीं हुआ है। हमारा चार धाम मार्ग कुछ क्षेत्रों को छोड़कर ज्यादातर खुला है। सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच की सड़क पर मलबा है, लेकिन यह रोजाना खुली रहती है। इसी तरह, सिरोबगड़ में सड़क ज्यादातर दिनों में बंद रहती है। हम इसे फिर से खोल रहे हैं और स्थायी मरम्मत सुनिश्चित […]

मुख्यमंत्री ने दी बधाई : बस्तर को आकांक्षी जिला श्रेणी में मिला राज्य स्तरीय गोल्ड मेडल तोकापाल विकासखंड को मिला कांस्य पदक

० “सहयोग, प्रतिस्पर्धा और जनभागीदारी ही विकास की कुंजी”- मुख्यमंत्री साय रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले को राज्य स्तरीय आकांक्षी जिला श्रेणी में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार 2 अगस्त को रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। इसी क्रम में बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड को आकांक्षी ब्लॉक श्रेणी में कांस्य पदक से सम्मानित किया गया है। दोनों पुरस्कार नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जिला एवं विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान के तहत निर्धारित 6 प्रमुख सूचकांकों में शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के आधार पर प्रदान किए जा रहे हैं। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर जिले के प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं […]

राजा रघुवंशी मर्डर केस पर बनेगी फिल्म ‘Honeymoon in Shillong’ , जानें कब से शुरू होगी शूटिंग ?

  एंटरटेनमेंट न्यूज़। इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस ने पूरे देश को हैरान कर दिया था। अब इस हत्याकांड पर एक फिल्म बनने वाली हैं। इस फिल्म का नाम हनीमून इन शिलांग रखा गया है। इसके लिए राजा रघुवंशी के परिवार वालों ने मुंबई के एक फिल्म डायरेक्टर को अनुमति दे दी है। डायरेक्शन और शूटिंग का ज्यादातर काम इंदौर में ही होगा। राजा रघुवंशी के भाइयों ने मीडिया वार्ता में बताया कि मुंबई से आए डायरेक्टर एसपी निंबायत ने फिल्म बनाने को लेकर चर्चा की थी जिसके बाद उन्हें इसके लिए इजाजत दे दी गई है। इस फिल्म में राजा के बचपन से लेकर हनीमून और मर्डर तक […]

Kashi Vishwanath : श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में 11 अगस्त से प्लास्टिक बैन , भक्तों से की जाएगी ये अपील

वाराणसी। वाराणसी स्थित श्रीकाशी विश्वनाथ धाम 11 अगस्त से पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त हो जाएगा। खासकर प्लास्टिक की टोकरी और प्लास्टिक लोटा पर रोक लगाई जाएगी। भक्तों से भी अपील की जाएगी कि वह मंदिर में प्लास्टिक की टोकरी समेत कुछ लेकर न आएं। काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विश्वभूषण ने कहा कि जूट और लकड़ी की बनी टोकरी का इस्तेमाल करें। मंदिर परिसर में भक्त प्लास्टिक की बोतल में जल लेकर पहुंच जाते हैं। इसके अलावा पॉलीथिन में प्रसाद, फूल लेकर पहुंचते हैं और यह सबकुछ वह परिसर में ही छोड़ आते हैं। यह सफाई में दिक्कत पैदा करता है। कई बार प्लास्टिक अंडरग्राउंड नाली में चली जाती […]

HC कर्मचारियों के हित में सुनाया अहम फैसला: विभागीय गलती से मिले अधिक वेतन की नहीं होगी वसूली, मिलेगा ब्याज सहित पैसा

  बिलासपुर। बिलासपुर हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के तृतीय श्रेणी शासकीय कर्मचारियों को राहत देते हुए एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि किसी कर्मचारी को वेतन निर्धारण शाखा की गलती के कारण अधिक वेतन मिला है, तो उससे वह राशि वापस नहीं ली जा सकती। यह फैसला दुर्ग जिले के बघेरा एसटीएफ में पदस्थ आरक्षक दिव्य कुमार साहू और अन्य कर्मचारियों की याचिका पर आया। इन कर्मचारियों से विभाग द्वारा अधिक वेतन की वसूली की जा रही थी। सरकार की अपील खारिज इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बी. डी. गुरु की डिवीजन बेंच में हुई। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता अभिषेक […]

Malegaon Blast : मालेगांव विस्फोट मामले में साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपी बरी; 17 साल बाद आया एनआईए कोर्ट का फैसला

  मुंबई। सितंबर 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में गुरुवार को मुंबई की एक विशेष अदालत ने पूर्व भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सहित सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया। इस विस्फोट में छह लोग मारे गए थे और 101 अन्य घायल हुए थे। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के मामलों की सुनवाई के लिए नियुक्त विशेष न्यायाधीश एके लाहोटी ने अभियोजन पक्ष के मामले और की गई जांच में कई खामियां बताईं। उन्होंने कहा कि आरोपियों को संदेह का लाभ मिलना चाहिए। विस्फोट के सभी छह पीड़ितों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये और सभी घायलों को 50,000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। फैसले […]

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ़्तार पड़ी धीमी, 31 जुलाई के बाद होगी बारिश में कमी, फिर बदलेगा मौसम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की गति धीमी हो गई है। बीते 48 घंटों में प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। बस्तर और रायपुर संभाग के कुछ हिस्सों को छोड़ दिया जाए तो बाकी क्षेत्रों में जोरदार बारिश नहीं हुई। भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के 10 जिलों—कबीरधाम ,राजनांदगांव ,बालोद ,दुर्ग ,बेमेतरा ,धमतरी ,रायपुर,बलौदाबाजार ,महासमुंद और गरियाबंद में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों के लिए यलो अलर्टघोषित किया गया है, जिससे सतर्कता जरूरी हो गई है। 28 जुलाई तक प्रदेश में 603 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। 29 जुलाई को यह आंकड़ा 611.5 मिमी और 30 जुलाई को 623 […]

छत्तीसगढ़ में सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, हिलने लगे दरवाजे-खिड़कियां, घरों से बाहर निकले लोग

जशपुर। जशपुर जिले में गुरुवार की सुबह भूकंप के झटकों से दहशत फैल गई। सुबह 7 बजकर 31 मिनट (7:31 AM) पर धरती हिलने का एहसास होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। करीब 4 से 5 सेकंड तक झटके महसूस किए गए, इस दौरान घरों में रखे बर्तन खनकने लगे और दरवाजे-खिड़कियां हिलने लगीं। अंबिकापुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की भनक लगते ही लोग घरों से बाहर निकल गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4 .1 मांपी गई है. भूकंप का सेंटर जशपुर जिले के बगीचा इलाके बताया जा रहा है. पिछले 3 सालों में कई बार सरगुजा में भूकंप के झटके […]