केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ख़ुशी की खबर, बुजुर्ग माता-पिता की सेवा के लिए हर साल ले सकेंगे 30 दिन की छुट्टी

  दिल्ली। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्रीय कर्मी अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल सहित किसी भी व्यक्तिगत कारण का हवाला देकर हर साल अन्य पात्र अवकाशों के अलावा 30 दिन की अतिरिक्त छुट्टी ले सकते हैं। ये पात्र अवकाशों के अलावा प्रति वर्ष 30 दिन के अर्जित अवकाश के रूप में होगी। इसके अलावे कर्मचारी 20 दिन का अवकाश आधे वेतन के साथ ले सकते हैं। केंद्रीय कर्मियों को 8 दिन का आकस्मिक अवकाश और 2 दिन का प्रतिबंधित अवकाश लेने की भी छूट है। केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि केंद्रीय सिविल […]

Philippines Storm: तूफान ‘को-मे’ ने फिलीपींस में मचाया कोहराम, 25 की मौत; 2.78 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया

  इंटरनेशनल न्यूज़। फिलीपींस में एक हफ्ते से जारी मूसलधार बारिश और भूस्खलन के बीच अब ट्रॉपिकल तूफान ‘को-मे’ ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे फिलीपींस के लिए यह तूफान एक और बड़ा झटका साबित हुआ है। ऐसे में सरकार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की भूमिका अहम बन जाती है ताकि लाखों लोगों को सुरक्षित और आवश्यक मदद मिल सके। इस खतरनाक तूफान के कारण अब तक कम से कम 25 लोगों की जान जा चुकी है और लगभग 2.78 लाख लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा है। तूफान शुक्रवार को देश के उत्तरी पहाड़ी इलाकों से गुजरा। 120 किमी प्रति […]

झालावाड़ में सरकारी स्कूल प्रार्थना सभा के दौरान गिरी की छत,5 बच्चों की दर्दनाक मौत, कई बच्चे मलबे के नीचे दबे

झालावाड़। राजस्थान में लगातार हो रही बारिश के कारण झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव में शुक्रवार सुबह एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक सरकारी स्कूल की बिल्डिंग की छत अचानक गिर गई, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रार्थना सभा के दौरान हुई इस घटना में करीब 20 से अधिक बच्चे मलबे में दबे होने का अनुमान है। वहीं पांच बच्चों के मौत की जानकारी सामने आई है। वहीं हादसे के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिये हैं। सूचना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मलबे […]

छत्तीसगढ़ के 24 जिलों में होगी भारी बारिश : 6 जिलों में मौसम विभाग का रेड अलर्ट,13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बीते 24 घंटों में बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में झमाझम बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने अब आगामी 48 घंटों के लिए प्रदेश के कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण प्रदेश के मौसम में व्यापक बदलाव देखा जा रहा है। इसकी वजह से प्रदेश के उत्तर और दक्षिण दोनों हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, बलरामपुर और जशपुर जिलों के लिए […]

बीजापुर के कन्या छात्रावास की 12 की छात्रा हुई गर्भवती, कांग्रेस ने 9 सदस्यीय जांच समिति गठित की

बीजापुर। बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड स्थित कन्या आश्रम छात्रावास में पढ़ने वाली 12वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने के सनसनीखेज मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। 4 माह की गर्भवती छात्रा की पुष्टि होते ही सामाजिक संगठनों से लेकर राजनीतिक दलों तक इस मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैजने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक 9 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति को जल्द से जल्द घटनास्थल का दौरा कर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। विधायक सावित्री मंडावी की अगुवाई में होगी जाँच कांग्रेस द्वारा गठित […]

थाईलैंड-कंबोडिया की सीमा पर सैन्य झड़प : दूसरे दिन भी जारी, अब तक 15 की मौत; UN ने बुलाई आपात बैठक

इंटरनेशनल न्यूज़। थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर भयंकर सैन्य झड़पों ने दोनों मुल्कों को जंग के कगार पर ला खड़ा किया है। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि इन झड़पों में 15 लोग मारे गए, जिनमें 14 आम नागरिक और एक सैनिक शामिल हैं, जबकि 46 लोग घायल हुए। कंबोडिया ने अभी तक अपने नुकसान की कोई खबर नहीं दी। हिंसा की शुरुआत बुधवार को एक बारूदी सुरंग के धमाके से हुई, जिसमें पांच थाई सैनिक घायल हो गए। इस घटना ने दोनों मुल्कों के बीच तनाव को और भड़का दिया। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्री सोमसाक ने कंबोडिया पर आम नागरिकों और एक अस्पताल पर हमले […]

मणिपुर में फिर छह महीने के लिए बढ़ा राष्ट्रपति शासन, 31 अगस्त से होगा लागू ,संसद में प्रस्ताव को मिली मंजूरी

दिल्ली। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को अगले छह माह के लिए बढ़ा दिया गया है। आने वाले 31 अगस्त 2025 से ये लागू होगा। वर्तमान में फरवरी से राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में इस बारे में दिए गए वैधानिक संकल्प को स्वीकृत किया गया। दरअसल, इस संबंध में सदन ने नोटिस स्वीकार किया और प्रस्ताव पारित किया, जिसमें कहा गया, “यह सदन राष्ट्रपति द्वारा संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत मणिपुर के संबंध में 13 फ़रवरी 2025 को जारी की गई उद्घोषणा को 13 अगस्त 2025 से अगले छह महीनों के लिए लागू रखने का अनुमोदन करता है। फरवरी में लगा था […]

‘एक पेड़ मां के नाम’ मुहिम के तहत PM मोदी ने किंग चार्ल्स को भेंट किया रुमाल ट्री ,लगाया जाएगा सैंड्रिंघम एस्टेट में

इंटरनेशनल न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पूर्वी इंग्लैंड के नॉरकॉफ स्थित सैंड्रिंघम एस्टेट में किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने किंग चार्ल्स के स्वास्थ्य में सुधार और उनके शाही कर्तव्यों को फिर से शुरू करने पर खुशी व्यक्त की। साथ ही पीएम मोदी ने उन्हें अपनी एक पेड़ मां के नाम पर्यावरण पहल के तहत एक पौधा भेंट किया। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने संवाददाताओं को बताया कि शरद ऋतु में पौधरोपण के मौसम में सैंड्रिंघम एस्टेट में यह पौधा लगाया जाएगा। किंग को भेंट किया गया पौधा डेविडिया इनवोलुक्रेटा ‘सोनोमा’ के नाम से जाना जाता है, जिसे आमतौर पर सोनोमा डव ट्री या […]

PM मोदी इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ सर्वाधिक समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे नेता बने,बनाया नया रिकॉर्ड

दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक नया रिकॉर्ड बनाया है। 25 जुलाई यानी आज लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री बन गए। पीएम मोदी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अभी तक लगातार सबसे लंबे समय तक (16 वर्ष 286 दिन) प्रधानमंत्री के पद पर रहने का रिकॉर्ड जवाहर लाल नेहरू के पास है। नरेंद्र मोदी 1947 यानी स्वतंत्रता के बाद पैदा हुए गैर-हिंदी राज्य के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं।   प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को अपने कार्यकाल के 4078 दिन पूरे कर लेंगे। इंदिरा गांधी 24 जनवरी, 1966 […]

आज का राशिफल 25 जुलाई : मेष, मिथुन और तुला राशि पर भाग्य रहेगा मेहरबान,जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि,आपके काम की सराहना होगी मेष राशि वालों के लिए आज शुक्रवार का दिन बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप आज आज रोमांटिक समय बिता पाएंगे। नौकरीपेशा लोग अपने काम में काफी व्यस्त रहेंगे। आपके काम की सराहना होगी। आपको कोई नया अवसर भी आज प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आय व्यय के बीच आप आज संतुलन बनाए रख पाएंगे। आपको आज सुख साधनों का भी आनंद मिलने वाला है। काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की पूजा आराधना करें। वृषभ राशि,कार्यक्षेत्र में कुछ […]