Sarguja : हरेली तिहार के दिन कृषक दंपत्ति की करंट लगने से दर्दनाक मौत, खेत में गए थे काम करने

सरगुजा। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मुडेसा अवराडुगू में आज हरेली तिहार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां खेत में काम करने गए किसान दंपती की बिजली के करंट से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब खेत में पानी कम होने की वजह से पति ने पंप चालू करने के लिए तार जोड़ने की कोशिश की।मृतकों की पहचान करीमन साय गोंड, उम्र 56 वर्ष, और उनकी पत्नी दिलकुवंर गोंड, उम्र 52 वर्ष, के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, करीमन साय ने घरेलू बिजली कनेक्शन से पंप के लिए तार जोड़ने की कोशिश की। जैसे ही उन्होंने तार […]

CG Accident : बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर, तीनों की मौके पर ही हो गई मौत

कोरिया। कोरिया जिले में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में तीन युवाओं की जान चली गई। तीनों दोस्त एक बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे और स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर चरचा की ओर जा रहे थे। रात करीब 1 बजे नेशनल हाईवे-43 पर खरवत चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क किनारे जा गिरे और सिर फटने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों में 2 की पहचान हो पाई है। एक युवक की शिनाख्ति बाकी है।पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था। तेज रफ्तार ट्रक की […]

2006 का मुंबई ट्रेन धमाका : बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, आरोपियों को किया गया था बरी

  दिल्ली। 2006 के मुंबई ट्रेन धमाके के मामले में सुप्रीम कोर्ट आरोपियों को बड़ा झटका देते हुए बॉम्बे उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगा दी है। बॉम्बे उच्च न्यायालय ने हाल ही में दिए अपने फैसले में धमाके के सभी 12 आरोपियों को बरी कर दिया था। उच्च न्यायालय के फैसले को महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। गौरतलब है कि 2006 के मुंबई ट्रेन ब्लास्ट में 187 लोगों की मौत हुई थी, वहीं 800 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद इन धमाकों का कोई जिम्मेदार नहीं रह गया था। पूर्व में निचली अदालत ने 12 दोषियों में से […]

भिलाई : PWD एसडीओ के बेटे ने कर ली आत्महत्या, एग्रीकल्चर का था स्टूडेंट

भिलाई। भिलाई में एक ह्रदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 26 वर्षीय एग्रीकल्चर स्टूडेंट इंद्रप्रीत सिंह सैनी ने आत्महत्या कर ली। घटना 23 जुलाई की सुबह सामने आई जब साईं नगर स्थित उनके घर में उनका शव फंदे पर लटका मिला। यह पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। इंद्रप्रीत भिलाई में रहकर एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता जनरल सिंह सैनी लोक निर्माण विभाग जगदलपुर में एसडीओ पद पर कार्यरत हैं, वहीं उनकी मां एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं।   जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त इंद्रप्रीत घर में अकेले थे। उन्होंने अपने कमरे में चुन्नी के सहारे फांसी लगाई। किसी तरह का सुसाइड नोट (Suicide […]

मंडी में दर्दनाक हादसा : HRTC की बस गहरी खाई में गिरी, 20 से अधिक यात्री घायल

मंडी । हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हिमाचल सड़क परिवहन निगम (HRTC) की एक बस सरकाघाट के मसरेन के पास गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में बस में सवार 20 से 25 लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा सुबह करीब 9 बजे मसरेन के त्रांगला गांव के पास एक मोड़ पर हुआ। बताया जा रहा है कि बस मोड़ से अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। सरकाघाट के डीएसपी भी मौके […]

PM Modi UK Visit:ब्रिटेन पहुंचे पीएम , मोदी-मोदी के नारे से गूंजा लंदन, बिहू नृत्य-ढोल की थाप से हुआ पीएम का स्वागत

इंटरनेशनल न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिनों की आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को ब्रिटेन पहुंचे। पीएम मोदी के ब्रिटेन पहुंचने के साथ ही भारतीय प्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कई लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस दौरे से भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार और सांस्कृतिक संबंध और मजबूत होंगे। देखा जाए तो प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा केवल भारतीय समुदाय के लिए ही नहीं, बल्कि दोनों देशों के लिए कूटनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। कारण है कि पीएम मोदी की मौजूदगी में भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने है। इतना ही नहीं इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी […]

प्रदेश में मानसून की तीव्रता बढ़ी, लगेगी सावन की झड़ी, सभी जिलों में भारी बारिश के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसून की गतिविधि तेज हो गई है। बीते 24 घंटो से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का दौरा जारी है। प्रदेश की राजधानी रायपुर में बुधवार को सुबह से बारिश का सिलसिला जारी रहा। छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में वर्षा और तेज होगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग अलग जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले पांच दिनों तक सावन की यह झड़ी बरक़रार रहेगी। मौसम विभाग की मानें तो 23 जुलाई से छत्तीसगढ़ में बारिश की तीव्रता में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 23 से 26 जुलाई के दौरान […]

सीएम हाउस में मनेगा हरेली तिहार : कृषि यंत्रों का पूजन, गेड़ी नृत्य, सावन झूला और रामायण पाठ जैसे विविध आयोजन होंगे आकर्षण का केंद्र

  ० हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में पारंपरिक उल्लास के साथ होगा विशेष आयोजन रायपुर। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा और कृषि परंपरा से जुड़ा प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार इस वर्ष 24 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास में पारंपरिक और उल्लासपूर्ण रूप से मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष आयोजन में लोकजीवन की विविध रंगतें, सांस्कृतिक विरासत और किसानों के प्रति सम्मान का भाव सजीव रूप में प्रकट होगा। हरेली त्यौहार के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री निवास परिसर को छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति के रंगों से सजाया गया है। पारंपरिक तोरण, हरियाली से सजे द्वार और ग्रामीण शिल्प कला से समृद्ध इस वातावरण में हरेली की वास्तविक आत्मा […]

आज का राशिफल 24 जुलाई : मेष, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभदायक संयोग, फायदा दिलाएगा गौरी योग

मेष राशि,आर्थिक मामलो में दिन सामान्य रहेगा मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपकी राशि से आज चंद्रमा का गोचर चतुर्थ भाव में होने जा रहा है जिससे आपको लाभ और सुख मिलने वाला है। माता और मातृपक्ष से आप आज लाभ और सहयोग पा सकेंगे। नौकरी मे भी आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। आपके विरोधी भी आज आपकी कार्यक्षमता और योग्यता को देखकर प्रभावित होंगे। आर्थिक मामलो में दिन सामान्य रहेगा,आप अपने खर्च को संतुलित रख पाएंगे। कुछ जरूरी काम से यात्रा पर जा रहे हैं तो घर से थोड़ा पहले निकलें तो बेहतर होगा नहीं तो परेशानी हो सकती है। […]

आज का पंचांग 24 जुलाई : आज हरियाली अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

  राष्ट्रीय मिति श्रावण 02, शक संवत 1947, श्रावण कृष्ण अमावस्या, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 09, मुहर्रम 28, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। अमावस्या तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 41 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र सायं 04 बजकर 44 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। हर्षण योग प्रातः 09 बजकर 51 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। चतुष्पद करण अपराह्न 01 बजकर 35 मिनट तक उपरांत किस्तुघ्न करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 10 बजकर 59 मिनट तक मिथुन उपरांत […]