पश्चिम बंगाल में STF का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकी नेटवर्क से जुड़े आरोपी की गिरफ्तारी; नेताओं की रेकी और ब्लैकमेल की साजिश की जांच

  कोलकाता। पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक संदिग्ध आतंकी एवं आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आदित्य सिंह उर्फ राज को हावड़ा से गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपी कथित तौर पर एक बड़े आपराधिक मॉड्यूल का हिस्सा था, जो नेताओं की रेकी, हनीट्रैप, ब्लैकमेल और अपहरण की साजिश रच रहा था। मामले की जांच जारी है। पश्चिम बंगाल में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संदिग्ध आतंकी और आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आदित्य सिंह उर्फ राज को हावड़ा के बेलिलियस रोड स्थित उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, आदित्य कथित तौर पर पहले गिरफ्तार […]

पश्चिम बंगाल : दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई ,पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार, सुवेंदु अधिकारी ने दिया बड़ा बयान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल की छात्रा दुष्कर्म का शिकार हो गई। छात्रा का आरोप है कि वह अपने दोस्त के साथ गुपचुप खाने के लिए बाहर गई थी। तभी रास्ते में दो-तीन युवक आए उसे रोककर जबरन दबोच लिया और दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों की पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है। छात्रा दुर्गापुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज के पास ओडिशा की द्वितीय वर्ष की एमबीबीएस छात्रा है। जो अपने दोस्त के साथ गुपचुप खाने गई थी। इस दौरान कथित तौर पर कुछ लोगों ने उसे जबरन दबोच लिया और सुनसान जगह पर […]

पश्चिम बंगाल :पुरुलिया जिले में कार और ट्रक के बीच टक्कर; नौ लोगों की मौत,लौट रहे थे शादी समारोह से

पुरुलिया। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में चारपहिया सवार सभी नौ लोगों की जान चली गई। हादसा बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामशोल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर हुआ। जब पीड़ित एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तब नामशोल में उनकी बोलेरो की तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित पुरुलिया के बड़ाबाजार थाना क्षेत्र के अदबाना गांव से झारखंड के नीमडीह थाना क्षेत्र के तिलाईटांड जा रहे थे। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने सभी यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। […]