दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में दो महिलाओं में ऐसी हुई लड़ाई कि मच गया हड़कंप, पायलट को लौटना पड़ा वापस

  दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (IGIA) से स्पाइसजेट के एक विमान ने मुंबई के लिए उड़ान भरी। रनवे से टेकऑफ करने से पहले ही विमान में बैठी दो महिलाएं अचानक से लड़ने लगीं। दोनों की लड़ाई इस हद तक बढ़ी कि पायलट को विमान वापस ले जाना पड़ा।यह घटना स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 9282 की है। दिल्ली से मुंबई जा रही इस फ्लाइट ने सोमवार को IGIA से उड़ान भरने को तैयार था और कुछ ही देर में फिर से दिल्ली एअरपोर्ट पर लौटना पड़ा। फ्लाइट के टेकऑफ करने से पहले ही विमान में बैठी दो महिला पैसेंजर्स में लड़ाई शुरू हो गई। दोनों की लड़ाई इस […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मलेरिया पर करारा प्रहार

० मिशन मोड में सरकार का अभियान, ‘शून्य मलेरिया’ की ओर बढ़ते निर्णायक कदम ० मलेरिया से जंग अब केवल इलाज की नहीं, यह रणनीति और जनसहभागिता की लड़ाई है – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और जनस्वास्थ्य के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ ने मलेरिया के स्थायी उन्मूलन की दिशा में एक निर्णायक अभियान फिर से प्रारंभ किया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में, विभाग ने मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी के खिलाफ एक अनुकरणीय रणनीतिक पहल करते हुए जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित किया है। ‘मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान’ के 12वें चरण ने न […]

जन संस्कृति मंच का 17वें राष्ट्रीय सम्मेलन में रंगकर्मी जहूर आलम अध्यक्ष तथा लेखक व पत्रकार मनोज कुमार सिंह महासचिव चुने गए

  रॉंची। जन संस्कृति मंच का 17वां राष्ट्रीय सम्मेलन 12 व 13 जुलाई को सोशल डेवलपमेंट सेंटर, रांची (झारखंड) में फासीवाद की विभाजनकारी संस्कृति के खिलाफ सृजन और संघर्ष के संकल्प व आगे की कार्य योजना तथा पदाधिकारियों, राष्ट्रीय कार्यकारिणी व परिषद के चुनाव के साथ संपन्न हुआ। इसमें बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र आदि राज्यों से तीन सौ से अधिक लेखक, कलाकार और बुद्धिजीवी शामिल हुए। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए सोशल एक्टिविस्ट डॉ नवशरण सिंह ने कहा कि आज फ़ासीवाद का चौतरफा हमला हो रहा है। आज लोगों का साथ में मिलना-जुलना और बैठना भी आपराधिक गतिविधि मानी जा सकती […]

छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 9 में यलो अलर्ट,बारिश की गतिविधि कम होने से बढ़ी उमस और गर्मी

रायपुर। रायपुर में मंगलवार सुबह मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। आसमान में घने बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव बंगाल और बांग्लादेश की ओर बने लो-प्रेशर एरिया की वजह से है, जो प्रदेश में बारिश और तूफान के लिए अनुकूल स्थिति बना रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर और रायगढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बस्तर, गरियाबंद, महासमुंद, कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM), मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा और सरगुजा जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। सोमवार को रायपुर सहित […]

मुख्यमंत्री साय की पहल से ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ हो रही साकार :विशेष ट्रेन आज रायपुर से होगी रवाना ,सीएम दिखाएंगे हरी झंडी

रायपुर।छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के रजत जयंती वर्ष में प्रदेशवासियों को श्रीराम लला के दर्शन का सौभाग्य प्रदान करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ जन जन के जीवन से जुड़ रही है। इस योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली विशेष ट्रेन दिनांक 15 जुलाई 2025 को रायपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए रवाना होगी। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय स्वयं इस विशेष दर्शन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। रायपुर संभाग के श्रद्धालुओं को लेकर रवाना होने वाली इस ट्रेन के प्रस्थान अवसर पर मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, छत्तीसगढ़ टूरिज्म […]

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, बांग्लादेशी घुसपैठियों का उठेगा मुद्दा, हंगामे के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पांच दिवसीय सत्र का आज दूसरा दिन है। आज की कार्यवाही में हंगामे के आसार है। जानकारी के मुताबिक आज भी सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच जोरदार हंगामे के आसार है। आज सदन में बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठेगा। सदन के पटल पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी बकाया कर, ब्याज एवं शास्ति के निपटान का बिल पेश करेंगे। इसके अलावे सात विभागों की वार्षिक रिपोर्ट भी सदन में रखी जाएगी। बता दें कि मानसून सत्र के पहले ही दिन सत्ता पक्ष के विधायक के सवाल पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा घिर गए। मामला पटवारी से राजस्व निरीक्षक की विभागीय परीक्षा में अनियमितता से जुड़ा था। भाजपा […]

आज का राशिफल 15 जुलाई : मिथुन, कर्क और तुला राशि के लिए आज चंद्र मंगल योग लाभकारी,जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, चुनौतियों के साथ लाभ पाएंगे मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का भी सामना करना होगा। शरीर में थकान और आलस्य के साथ मन में बेचैनी रहेगी। सितारे कहते हैं कि, लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करने का प्रयास करेंगे भी तो आज कुछ लोग आपको गलत समझ लेंगेो। आपको किसी धार्मिक यात्रा का मौका मिल सकता है। दिन का दूसरा भाग आपके लिए आर्थिक लाभ का मौका लेकर आएगा। आप कारोबार में अच्छी कमाई कर पाएंगे। लंबे समय के लिए किया गया निवेश भी लाभदायक होगा। नौकरीपेशा लोगों को नए कार्य सौंपे जा सकते हैं। वृषभ […]

आज का पंचांग 15 जुलाई : आज मंगला गौरी व्रत और नाग पंचमी, जानें शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 24, शक सम्वत् 1947, श्रावण कृष्ण पंचमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 31, मुहर्रम 19, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 15 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि रात्रि 10 बजकर 40 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। शतभिषा नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 27 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। सौभाग्य योग अपराह्न 02 बजकर 12 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ। कौलव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 20 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 11 बजकर 58 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन […]

AI Crash Report: DGCA का एयरलाइंस को सख्त निर्देश,बोइंग के विमानों की फ्यूल स्विच लॉकिंग सिस्टम की करें जांच

दिल्ली। भारत की विमानन निगरानी संस्था नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने देश की सभी एयरलाइनों को निर्देश दिया है कि वे बोइंग 787 और 737 विमानों में फ्यूल स्विच लॉकिंग सिस्टम की पूरी तरह जांच करें। यह जांच 21 जुलाई तक अनिवार्य रूप से पूरी करनी होगी। डीजीसीए ने कहा है कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। कुछ अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के अनुसार, इन विमानों के ईंधन स्विच लॉकिंग सिस्टम में तकनीकी खामी सामने आई है, जिससे सुरक्षा को खतरा हो सकता है। बता दें कि, कुछ विदेशी एयरलाइंस जैसे एमिरेट्स पहले ही अपने बोइंग विमानों में सुरक्षा जांच शुरू कर चुकी हैं। वहीं, […]

कोरिया जिले में आयकर विभाग की दबिश : SECL मैनेजर के कई ठिकानों पर IT ने की छापेमारी

कोरिया। सोमवार सुबह आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोरिया जिले के चिरमिरी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्रों में एक साथ कई ठिकानों पर छापा मारा। यह छापा SECL ओपनकास्ट खदान के मैनेजर और उनके परिजनों से जुड़े आवासों व परिसरों पर डाला गया है। आय से अधिक संपत्ति ,संदिग्ध लेन-देन और अघोषित आय के मामलों को लेकर यह एक बड़ी छापेमारी मानी जा रही है।   जानकारी के अनुसार, चिरमिरी के पोड़ी नवापारा क्षेत्र में आयकर विभाग की तीन गाड़ियों में आई टीम ने सोमवार तड़के SECL ओपनकास्ट प्रोजेक्ट के मैनेजर के निवास पर दबिश दी। टीम ने घर के भीतर घुसकर दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी है। […]