विष्णु के सुशासन में सोलर हाई मास्ट से रोशन हो रहा सुकमा

रायपुर। माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ की साय सरकार द्वारा नियद नेल्लानार योजना (आपका अच्छा गांव) अंतर्गत राज्य के माओवाद प्रभावित बस्तर संभाग के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए, राज्य सरकार द्वारा उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। शासन की इस महत्वपूर्ण योजनांतर्गत क्रेडा द्वारा संचालित सोलर हाई मास्ट योजना का सफल क्रियान्वयन करते हुए बस्तर संभाग के अंदरूनी क्षेत्रों में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश क्रेडा के सी.ई.ओ. राजेश सिंह राणा द्वारा अधिकारियों को दिये गये थे। क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी के मार्गदर्शन में तथा सी.ई.ओ. राणा के नेतृत्व में क्रेडा द्वारा सौर संयंत्रों की […]

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन राज्यों के बदले राज्यपाल और उपराज्यपाल, देखें लिस्ट

  दिल्ली । भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में नए राज्यपाल और उपराज्यपाल की नियुक्ति कर दी है। सोमवार 14 जुलाई 2025 को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में इस बात की घोषणा की गई है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा और गोवा के राज्यपाल बदल दिए गए हैं। वहीं, लद्दाख के उपराज्यपाल के पद पर भी नई नियुक्ति की गई है।   कौन बने नए राज्यपाल और उपराज्यपाल? राष्ट्रपति भवन ने बताया है कि भारत की राष्ट्रपति ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल पद से ब्रिगेडियर (डॉ.) बी. डी. मिश्रा (रिटायर्ड) का इस्तीफा स्वीकार […]

‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ कार्यक्रम के तहत् नवीन विधानसभा परिसर में हुआ ‘‘पौधारोपण’’

0 विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, मंत्रीगण एवं विधायकों ने लगाये पौधे रायपुर। आज ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान अंतर्गत नवीन विधान सभा परिसर नवा रायपुर में ‘‘पौधारोपण’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ‘‘पौधारोपण’’ कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष मान. डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, मंत्रि-परिषद के , विधायकों, मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, अमिताभ जैन एवं विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा ने नवीन विधानसभा परिसर में ‘‘पौधारोपण’’ किया । नवीन विधानसभा परिसर में ‘‘पौधारोपण’’ अभियान की शुरूआत में विधानसभा अध्यक्ष मान. डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं […]

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से फिर झटका, नहीं मिली जमानत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला के मुख्य सरगना अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली. आज मामले की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने अनवर की जमानत याचिका खारिज कर दी. बता दें कि इस घोटाले में आरोपी बनाए गए 22 आबकारी अधिकारियों को हाल ही में सरकार ने निलंबित किया था. इन सभी पर आरोप है कि शराब घोटाले के सिंडिकेट में ये लोग शामिल थे. इन अफसरों ने 88 करोड़ कमाए थे. तत्कालीन भूपेश सरकार में पूर्व IAS अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा और CM सचिवालय की तत्कालीन उपसचिव सौम्या चौरसिया के खिलाफ आयकर विभाग ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में 11 मई, […]

Shubhanshu Shukla: ISS से पृथ्वी के लिए रवाना हुएअंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला,कैलिफोर्निया में कल एक्सिओम-4 का स्पैलशडाउन

दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, जिन्होंने 18 दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर बिताए, अब उनके धरती पर वापसी की यात्रा शुरू हो गई हैं। एक्सिओम-4 मिशन के तहत उनकी वापसी हो रही है। इस कड़ी में आईएसएस से उनका स्पेसक्राफ्ट अनडॉक हो चुका हुआ है। यह मिशन भारत समेत हंगरी और पोलैंड के लिए भी अंतरिक्ष में वापसी का प्रतीक है, क्योंकि इन देशों ने चार दशकों बाद फिर से अंतरिक्ष में भागीदारी की है। शुभांशु शुक्ला और उनकी टीम ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में सवार हैं और अंतरिक्ष स्टेशन से अनडॉकिंग शाम करीब 4:50 बजे (भारतीय समयानुसार) हुआ है। इसके बाद स्पेसक्राफ्ट 22.5 घंटे की यात्रा के बाद यानी […]

एसईसीएल में शुरू हुई कोल इंडिया की पहली पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित डिस्पेंसरी

  ० मुख्यालय बिलासपुर स्थित वसंत विहार डिस्पेंसरी की कमान संभालेंगी महिलाएं बिलासपुर। महिला सशक्तीकरण की दिशा में पहल करते हुए एसईसीएल मुख्यालय स्थित वसंत विहार डिस्पेंसरी का कोल इंडिया की पहली पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित डिस्पेंसरी के रूप में आज औपचारिक शुभारंभ आज किया गया। इस अभिनव पहल का शुभारंभ एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन के कर-कमलों से हुआ। इस अवसर पर निदेशक तकनीकी (संचालन एवं यो/परि) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री डी. सुनील कुमार तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त कदम मानी जा रही […]

कोयला घोटाला : अब सीबीआई करेगी जांच, 570 करोड़ की हुई थी अवैध वसूली

  नई दिल्ली/रायपुर। दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम की धारा-6 के तहत छत्तीसगढ़ में हुए 570 करोड़ के कोल लेवी मनी लांड्रिंग घोटाले की सीबीआई जांच को विधिवत स्वीकृति दे दी गई है। 2020 से 2022 के बीच छत्तीसगढ़ में कोयला परिवहन के नाम पर 570 करोड़ रुपये की अवैध वसूली की गयी, कोयले पर 25 रुपये प्रति टन की दर से यह वसूली की जाती थी। जांच में सहयोग के निर्देश गृह विभाग की फाइल (क्रमांक F No. 4-10/Home-C/) और पुलिस मुख्यालय के सीआईडी लीगल सेक्शन ने सभी रेंज आईजी और जिलों के एसपी को विशेष निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों में कहा गया है कि सीबीआई को […]

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की हुई बैठक

रायपुर।विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक धर्मजीत सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।  

भगवान जगन्नाथ की यात्रा पर झूठी टिप्पणी कर राहुल गांधी ने बहुत बड़ा अपराध किया:पुरंदर मिश्रा

० राहुल गांधी को लगेगा श्राप होगी दुर्गति और सत्यानाश ० सनातन विरोधी राहुल गांधी का ऐसा बयान बर्दाश्त नहीं रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधायक पुरंदर मिश्रा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा जगन्नाथ भगवान की रथयात्रा को लेकर बोले गए झूठ पर करारा हमला करते हुए कहा कि इस झूठ के कारण राहुल गांधी की दुर्गति होना तय है। भाजपा विधायक श्री मिश्रा ने रविवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ और उनकी रथयात्रा को लेकर झूठ बोलने का ऐसा दुस्साहस न पहले कोई कर पाया, न आज कर पाता है और न ही […]

कल से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र; कुल 996 सवाल लगे,जानें किन मुद्दों पर गूंजेगा सदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई (सोमवार) से शुरू होने जा रहा है. यह सत्र 18 जुलाई तक चलेगा. सत्र में कुल 5 बैठकें होंगी. सत्र का समय भले ही कम हो, लेकिन सदन में जोरदार बहस और हंगामे के पूरे आसार हैं. इस बार विधायकों ने कुल 996 सवाल लगाए हैं, जिससे सत्र के गरम रहने की पूरी संभावना है. सत्र की शुरुआत पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त और अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने से होगी. इसके बाद प्रश्नकाल और फिर मंत्री ओ.पी. चौधरी और केदार कश्यप कुछ दस्तावेज पटल पर रखेंगे. इसके अलावा फरवरी-मार्च 2025 सत्र के जो सवाल […]