साइंस कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर हुई कार्यशाला

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय रायपुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति(2020)के परिप्रेक्ष्य में संभाग स्तरीय एक दिवसीय पुनः उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें रायपुर संभाग के सभी शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य, एन ई पी मास्टर ट्रेनर , एम्बेसडर विद्यार्थी प्रतिभागी के रूप में मौजूद रहे। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा विभाग सचिव एस.भारतीदासन ने नई शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्य,प्रभाव एवं महत्व पर अपनी बात रखी। उन्होंने नई शिक्षा नीति की सफलता इसके सफल कार्यान्वयन पर माना। बदलती दुनिया के साथ विद्यार्थियों का संवाद,सजग जागरूकता से नई शिक्षा नीति सफल होगी। शिक्षकों का जीवंत प्रयास हो कि […]

पॉवर कंपनी अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने किया 50 हजार पौधे लगाने का आगाज

  ० प्रदेशभर के तीन हजार बिजली दफ्तर, उपकेंद्र और उत्पादन संयंत्रों में लगेंगे पौधे रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ में 50 हजार छायादार और फलदार वृक्ष लगाने के अभियान की शुरूआत पॉवर कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने की। उन्होंने पॉवर कंपनीज़ के डंगनिया मुख्यालय स्थित परिसर में औषधीय वृक्ष लौंग का रोपण किया। डॉ. यादव ने कहा कि हमारी धरती को हरा-भरा रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। हम विद्युत आपूर्ति के जरिए प्रदेश के विकास में सहभागी बन रहे हैं, हमें अपने वातावरण को शुद्ध और स्वच्छ बनाए रखने के लिए एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इस कार्यक्रम में प्रबंध निदेशकगण सर्वश्री एसके कटियार (उत्पादन), राजेश […]

13 को होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक,विस के मानसून सत्र के लिए रणनीतियों की होगी चर्चा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से 18 जुलाई 2025 को आहूत की गयी है।जिसके मद्देनजर कांग्रेस विधायक दल की बैठक 13 जुलाई रविवार को शाम 4 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में रखा गया है। उक्त बैठक कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में सम्पन होगी। बैठक में रणनीति तैयार करने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सहित सभी सम्मानित कांग्रेस विधायकगण उपस्थित होंगे।

छत्तीसगढ़वासियों को लगा महंगाई का झटका,बिजली नियामक आयोग ने बिजली दरों में की बढ़ोतरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों बिजली की महंगाई का बड़ा झटका लगा है. बिजली नियामक आयोग ने प्रदेश में बिजली दरों में बढ़ोतरी कर दी है. इसके बाद अब घरेलू और कमर्शियल उपभोक्ताओं को बिजली भरने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे. बिजली दरों में 1.8% का इजाफा हुआ है, इसके बाद प्रति यूनिट 10-15 पैसे अतिरिक्त देने होंगे. 1 जुलाई से महंगी हुई बिजली छत्तीसगढ़ में बिजली महंगी हो गई है. बिजली नियामक आयोग ने 11 जुलाई को नया टैरिफ जारी कर दिया है. इसके तहत प्रदेश मे 1 जुलाई से बिजली दरों में 1.8% की बढ़ोतरी हो गई है. जानें अब कितने रुपए यूनिट हुई बिजली? यूनिट वर्तमान दर […]

बीईओ प्रकाशचंद्र मांझी ने युक्तियुक्तकरण मामले में कई जानकारी शासन से छुपाई

० बीईओ की शिकायत संयुक्त संचालक व संचालक को की गई शिकायत दिलीप गुप्ता सरायपाली। सरायपाली के विकास खंड शिक्षा अधिकारी के अनियमिता , भृष्टाचार व हिलार्शही रेवैय्या इनका पिंड नही छोड़ रहा है। आये दिनों कुछ न कुछ शिकायते सामने आ ही जाती है। पिछले कुछ दिनों से विकास खंड के अनेक शिक्षा संघो द्वारा बीईओ के खिलाफ अभियान छेड़ दिया गया है। विभिन्न शिक्षक संघो द्वारा एक मंच पर आकर लगातार इन्हे अन्यंत्र स्थांतरित किये जाने व निलम्बित कर इनके कार्यकाल की जांच किये जाने की भी मांग लगातार की जा रही है। किंतु उपर तक व सत्ताधारी को पैसों के आड़ मे कार्यवाही नही होने से अभी […]

बड़े तालाब का सौंदर्यीकरण ऐसे हो रहा है: घाट बना नही की क्रेक होना शुरू

० सौंदर्यीकरण के नाम से तालाब का घनत्व कम हो रहा दिलीप गुप्ता सरायपाली। नगरपालिका द्वारा बड़े तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए ठेकेदार के माध्यम से कार्य कराया जा रहा है । मिली जानकारी के अनुसार इस योजना हेतु 70 -80 रुपये स्वीकृत कराया गया है । कार्य अभी चालू हुवा ही है कि निर्माण कार्यो की गुणवत्ता , घटिया निर्माण व अनेक शिकायतें आने लग गई है । सर्वाधिक शिकायत तालाब की घनत्व लो काम कर दिए जाने को तथा सौंदर्यीकरण के नाम से धनराशि की की जा रही बर्बादी को लेकर है । अनुभवहीन व अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से इस तरह की योजनाएं जिसमे […]

वृक्षारोपण से ज्यादा पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन की अधिक आवश्यकता है: जन्मजय नायक

० पौधारोपण सिर्फ सरकारी दिखावे खाना पूर्ति की औपचारिकता भर रह गई है ० पौधरोपण के बाद पलट कर देखने वाला कोई नही दिलीप गुप्ता सरायपाली। वर्षाऋतु आते ही सरकार , प्रशासन , वन विभाग , विभिन्न शैक्षणिक व निजी संस्थानों के दिमागों में पौधारोपण का कीड़ा कुलबुलाने लगता है । सभी ऐसा प्रयास व दिखावा करते हैं कि वही सबसे बड़े पर्यावरण के चिंतक है । पौधारोपण कार्यक्रमों में अपना नम्बर बढ़ाने व दिखाने इस तरह सक्रिय दिखाई देते हैं जैसे उन्हें पौधरोपण की गहरी पहचान है ।सुरक्षित पर्यावरण वन हैं तो हम हैं पर लंबी भाषण बाजी के बाद पौधारोपण में वीडियो व फोटो क्लिपों की आवाजें तेज […]

22 आबकारी अधिकारियों का तत्काल निलंबन,भ्रष्टाचार पर कड़ी चोट,भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का संदेश

० हमारा उद्देश्य जनता को पारदर्शी, जवाबदेह और ईमानदार प्रशासन देना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ० पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्ठा के बल पर सुशासन का मानक स्थापित करना हमारी सरकार का उद्देश्य: मुख्यमंत्री रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति को पूरी दृढ़ता से लागू कर रही है। इसी क्रम में राज्य शासन ने आबकारी विभाग से जुड़े एक बहुचर्चित मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 अधिकारियों को निलंबित किया है। यह कार्रवाई पूर्ववर्ती शासनकाल के दौरान हुए 3200 करोड़ रुपये के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच के आधार पर की गई है। वर्ष 2019 […]

Breaking : साय कैबिनेट की बैठक हुई ख़त्म, लिए गए 12 बड़े निर्णय, यहां देखें फैसले….

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1- मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के उचित प्रबंधन हेतु अर्हकारी सेवा अवधि पूर्ण कर चुके वर्ष 2005, 2006, 2007, 2008 तथा 2009 बैच के अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान प्रदान किये जाने हेतु 30 सांख्येतर पद निर्मित कर वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान प्रदान करने का निर्णय लिया गया। 2- मंत्रिपरिषद द्वारा जनजातीय समूहों एवं अन्य वंचित वर्गों के गरीब युवा, महिलाओं एवं तृतीय लिंग के लोगों के संस्थागत विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ शासन एवं पैन आईआईटी एलुमनी रीच […]

हाईकोर्ट ने राज्य की बदहाल सड़कों को लेकर सर्कार पर की तीखी टिप्पणी ,कहा- हम ना देखें तो …

बिलासपुर। राज्य की बदहाल सड़कों और निर्माण कार्यों की धीमी गति को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गुरुवार को तीखी टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि अगर हम न देखें तो क्या सरकार कोई काम ही नहीं करेगी। क्या सिर्फ कोर्ट की निगरानी में ही सड़कें बनेंगी। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने बिलासपुर, रायपुर सहित प्रदेशभर की प्रमुख सड़कों की दयनीय हालत पर कड़ा रुख अपनाते हुए शासन से शपथपत्र सहित जवाब मांगा है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि बिलासपुर की पेंड्रीडीह बाईपास से नेहरू चौक तक की सड़क का निर्माण कार्य अप्रैल में स्वीकृत हो चुका है, लेकिन आज तक […]