जेएसपी (जिंदल स्टील) बनी भारत की पहली विविधीकृत बड़ी कंपनी जिसे एनसीवीईटी द्वारा “अवार्डिंग बॉडी” के रूप में मिली मान्यता

  रायगढ़। जिंदल स्टील को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE), भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद (NCVET) द्वारा अवार्डिंग बॉडी के रूप में मान्यता प्रदान की गई है।जिंदल स्टील यह मान्यता प्राप्त करने वाली भारत की पहली विविधीकृत बड़ी कंपनी तथा पहली एकीकृत इस्पात निर्माता कंपनी है। यह मान्यता जेएसपी को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) और राष्ट्रीय क्रेडिट फ्रेमवर्क के तहत उद्योग-उन्मुख स्किलिंग कार्यक्रम तैयार करने और लागू करने की शक्ति प्रदान करती है। इसमें डीकार्बोनाइजेशन, सर्कुलर इकॉनमी और उन्नत तकनीकों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। रायपुर। जिंदल स्टील ने देश की पहली बड़ी विविधीकृत कंपनी और पहली एकीकृत इस्पात निर्माता कंपनी बनकर एक […]

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का रजत जयंती समारोह : संविधान का व्याख्याकार, नागरिक अधिकारों का संरक्षक और न्याय का सजग प्रहरी बनकर खड़ा है उच्च न्यायालय- राज्यपाल रमेन डेका

  ० इन्फ्रास्ट्रक्चर और संसाधनों की उपलब्धता के साथ समय पर न्याय उपलब्ध कराने राज्य सरकार कटिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ० आमजनों का विश्वास प्राप्त करना न्यायपालिका का सर्वाेत्तम उद्देश्य: न्यायाधीश माहेश्वरी रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की स्थापना का रजत जयंती समारोह’ का आयोजन महामहिम राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को पौधा एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विधि मंत्री गजेन्द्र यादव, पूर्व राज्यपाल […]

पाटन विकासखंड के दो शिक्षक निलंबित, हारमोनियम बजाने और छात्रों को पर्याप्त मात्रा में मध्यान्ह भोजन नहीं देने पर लिया गया एक्शन

दुर्ग।जिला शिक्षा विभाग ने जिले के पाटन विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला महुदा में पदस्थ दो शिक्षकों को गंभीर कदाचार और लापरवाही के आरोपों में निलंबित कर दिया है। संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग दुर्ग आरएल ठाकुर ने आदेश जारी करते हुए शिक्षक एलबी प्रफुल्ल साहू और शिक्षिका एलबी सीमा शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। शिकायत के अनुसार शिक्षक प्रफुल्ल साहू ने त्रैमासिक परीक्षा ड्यूटी के दौरान एक छात्र से अपना मोबाइल लेकर सेल्फी स्टैंड के साथ वीडियो व फोटो बनवाए। इसके अलावा प्रार्थना के समय सहकर्मी शिक्षिका श्रुति मिश्रा पर टिप्पणी करते हुए उपहास किया और पढ़ाई के समय हारमोनियम बजाने की भी पुष्टि जांच […]

डोंगरगढ़ से लौट रहे युवकों की बाइक की हुई भिंड़त, दो की मौत, मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे थे

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक अपने दोस्तों के साथ मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर घर लौट रहे थे। यह हादसा ग्राम मुंदगांव में करीब 10 बजे हुआ। घटना के बाद पिकअप वाहन चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। डोंगरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अमित साहनी (कृष्णा नगर) और सचिन यादव (कुरूद, भिलाई) के रूप में हुई है। पुलिस घटना स्थल की जांच कर रही। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज […]

पीएम मोदी ने भिलाई को दी बड़ी सौगात, आईआईटी भिलाई के फेस-2 परियोजना वर्चुअल शुभारंभ

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज झारसुगुड़ा उड़ीसा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश के 8 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में विभिन्न अधोसंचरना विकास कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास किया। जिसमें आईआईटी भिलाई के फेस-2 परियोजना के कार्य भी शामिल है। इसके अलावा अन्य सात आईआईटी, आईआईटी पटना, आईआईटी इंदौर, आईआईटी जोधपुर, आईआईटी तिरुपति, आईआईटी पलक्कड़, आईआईटी धारवाड़ और आईआईटी जम्मू के फेस-2 का उद्घाटन शामिल है। समारोह का सीधा प्रसारण नालंदा व्याख्यान कक्ष, आईआईटी भिलाई परिसर में आयोजित किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसुचित जाति विकास मंत्री  गुरु खुशवंत साहेब और अहिवारा के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा भी उपस्थित थे। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब […]

गरबा उत्सव में एल्विश यादव और अंजली अरोरा को बुलाए जाने का हिन्दू संगठन ने किया विरोध,जलाया पोस्टर

अंबिकापुर। अंबिकापुर में आयोजित हो रहे गरबा उत्सव को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। स्थानीय हिन्दू संगठन ने इस गरबा आयोजन का विरोध शुरू कर दिया है। विरोध का कारण बताया जा रहा है कि गरबा में बुलाये जा रहे सेलिब्रिटी एल्विश यादव और अंजली अरोरा को लेकर संगठन असंतुष्ट है। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एल्विश यादव और अंजली अरोरा की फोटो में आग लगाकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। शहर के प्रमुख स्थानों में ये प्रदर्शन किया गया, जिसमें संगठन ने गरबा में इन दोनों सेलिब्रिटी के शामिल होने पर कड़ा विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने की नारेबाजी घड़ी चौक पर एकत्रित हुए प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी […]

हिंसा के चौथे दिन भी लेह में कर्फ्यू जारी, जरुरत के सामानों की बढ़ रही किल्लत, राशन, दूध और सब्जियां हुई कम

  लेह। कर्फ्यू के बीच गृह मंत्रालय की टीम शुक्रवार को लेह पहुंच गई है। मंत्रालय के अधिकारियों ने टीम सुरक्षा स्थिति की समीक्षा कर रही है। उन्होंने उपराज्यपाल, नागरिक और पुलिस अधिकारियों के अलावा लेह सर्वोच्च निकाय के प्रतिनिधियों के साथ कई बैठकें की हैं। इस बीच कर्फ्यू की वजह से लेह में रोजमर्रा कर जरूरत का सामान उपलब्ध नहीं हो रहा है। कई इलाकों में लोगों ने उन्हें राशन, दूध और सब्जियों सहित जरूरी सामान की कमी हो रही है। लेह के जिला मजिस्ट्रेट रोमिल सिंह डोंक ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को दो दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया […]

Big News : सुकमा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, ध्वस्त किया आर्डिनेंस फैक्ट्री

सुकमा। सुकमा में सूरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जवानों ने नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया है। जवानों ने फैक्ट्री से हथियार बनाने, विस्फोटक तैयार करने की मशीन भी बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार, सुकमा के कैंप मेट्टुगुड़ा में स्थित नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया है। इस कार्रवाई के दौरान जवानो ने हथियार बनाने और विस्फोटक तैयार करने की मशीन भी बरामद की है। फैक्ट्री को ध्वस्त करने के बाद जवानों ने इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन भी चलाया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जिला बल सुकमा और कोबरा 203 वाहिनी ने संयुक्त रूप […]

CG Transfer : स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने पर किया तबादला,100 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत 100 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इस फेरबदल के तहत DMC, BRCC और APC जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा DIET, SCERT और CTE जैसे शैक्षणिक संस्थानों में भी अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। नए स्कूल शिक्षा मंत्री के कार्यभार संभालने के बाद यह पहली बड़ी प्रशासनिक सर्जरी मानी जा रही है। विभाग की ओर से इस संबंध में अलग-अलग 10 आदेश जारी किए गए हैं, जिनके तहत यह तबादले अमल में लाए गए हैं।

मैटस लॉ स्कूल में विवाद प्रतियोगिता में “मतदान का अधिकार: संवैधानिक अधिकार या मौलिक अधिकार विषय पर छिड़ी बहस

,रायपुर। मैटस विश्वविद्यालय में विधि छात्रों के बीच एक विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था –“मतदान का अधिकार: संवैधानिक अधिकार या मौलिक अधिकार”।इस प्रतियोगिता में विभिन्न सेमेस्टर के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने तर्क प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने भारतीय संविधान, न्यायालयों के निर्णयों तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल भावना पर आधारित गहन शोध और विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. प्रशांत कुमार, विभागाध्यक्ष ने किया। प्रतियोगिता का संचालन एवं समन्वय डॉ. बी. आर. मौर्य, सहायक प्राध्यापक एवं संयोजक द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में प्रतिष्ठित विधि विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। तीन सत्रों में चली प्रतियोगिता के अंत में […]