राजस्थान के जोधपुर में बना देश का तीसरा अक्षरधाम मंदिर, भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम; जानें खास बातें

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर का उद्घाटन गुरुवार को हो गया है। राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर में बने इस मंदिर को भक्ति, शांति और सांस्कृतिक गौरव का केंद्र माना जाता है। दरअसल, यह मंदिर स्वामीनारायण संप्रदाय के संस्थापक भगवान स्वामीनारायण को समर्पित होता है। उन्होंने नैतिक जीवन और सामाजिक उत्थान उपदेश दिया था। बता दें कि जोधपुर का स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर देश का तीसरा ऐसा मंदिर है। आइए आपको इस मंदिर की खास बाते बताते हैं… ० राजस्थान के जोधपुर में इस मंदिर का निर्माण स्वामी महाराज से प्रेरित है। बताया जा रहा है कि इस पवित्र मंदिर की परिकल्पना और निर्माण, प्रमुख स्वामी महाराज […]

ED Raid Breaking : रायपुर और बिलासपुर में कई बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर ED ने दी दबिश, कर रही है जांच

रायपुर। राजधानी रायपुर और बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। रायपुर और बिलासपुर के कुछ बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर ED की टीम ने दबिश दी है। ED की टीम सुबह से ही कारोबारियों के ठिकानों पर पहुंची है और जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, ED की टीम ने रायपुर के जवाहर मार्केट में स्थित रहेजा ग्रुप के संचालकों के घर और ऑफिस में दबिश दी है। ED की टीम सुबह से ही रहेजा के ठिकानों पर पहुंची हैं और जांच कर रही है। वहीं दूसरी तरफ, ED की टीम ने न्याधानी बिलासपुर में भी छापा मारा है। ED की टीम ने बिलासपुर […]

नव सृजन मंच ने किया बेटी वालो का सम्मान

० बिटिया जन्मोत्सव के अवसर पर नन्ही बेटियो की किलकारी से गुंजायमान रहा वृंदावन हाल ० प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था नवसृजन मंच द्वारा बिटिया जन्मोत्सव का आयोजन किया गया 10 दिन से लेकर 6 माह तक की बिटिया गोद में लिए माता पिता सम्मान समारोह में पहुंचे रायपुर। सामाजिक संस्था नवसृजन मंच द्वारा आयोजित बिटिया जन्मोत्सव आयोजन के अंतर्गत 201 बेटियों के माता पिता का सम्मान किया गया. संस्था नवसृजन द्वारा बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने पिछले 11 वर्षों से यह आयोजन संस्था करती आ रही है. जिसमे अब तक हजारों परिवारों को इस आयोजन के अन्तर्गत सम्मानित किया जा चुका है. वृंदावन हाल सभागार में सम्पन्न हुए […]

छत्तीसगढ़ को मिला ‘बेस्ट सेरीकल्चर स्टेट‘ का राष्ट्रीय पुरस्कार

रायपुर। छत्तीसगढ़ को रेशम उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत सरकार के केन्द्रीय रेशम बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार ‘बेस्ट सेरीकल्चर स्टेट‘ से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार बोर्ड के 76वें स्थापना दिवस 20 सितंबर 2025 को बेंगलूर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद एवं बोर्ड सदस्य के. सुधाकर के हाथों प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उप संचालक रेशम मनीष पवार ने ग्रहण किया। छत्तीसगढ़ में रेशम की गतिविधियाँ विशेषकर दूरस्थ आदिवासी अंचलों में रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम बनी हैं। वर्तमान में लगभग 78 हजार ग्रामीण महिलों एवं पुरुषों रेशम विभाग की विभिन्न गतिविधियों से जुड़कर स्व-रोजगार प्राप्त कर रहे हैं और आर्थिक रूप से सशक्त बन […]

Chhath Puja : जानें कब है छठ पूजा ,नहाय खाय से लेकर सूर्योदय अर्घ्य तक की सही तारीख जानें यहां

  छठ पूजा का त्योहार बेहद खास होता है, जिसे महापर्व भी कहते हैं। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश में इसका बहुत विशेष महत्व होता है। दीवाली के अगले दिन से ही छठ की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। यह त्योहार पूरे 4 दिनों का होता है जिसकी शुरुआत नहाय खाय से होती है। छठ महापर्व का व्रत बहुत कठिन होता है। इसे करने से व्रती को अत्यंत शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए विस्तार से जानें इस साल नहाय-खाय, खरना और छठ पूजा किस तारीख को पड़ रही है। छठ पूजा 2025 नहाय खाय की तिथि इस साल छठ महापर्व में नहाय खाय की शुरुआत 25 अक्टूबर, शनिवार के […]

Weather: देश में अगले तीन महीनो में कम रहेगी ठंड, कई राज्यों में बाढ़ व तूफान का खतरा; तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना

दिल्ली। भारत में आगामी तीन महीनों के दौरान सामान्य से अलग मौसम पैटर्न देखने को मिलेगा। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अक्तूबर से दिसंबर 2025 के बीच देश के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होगी, लेकिन उत्तर भारत में सामान्य से कम वर्षा होगी। जबकि तापमान सामान्य से ऊपर रहने की आशंका है। कमजोर ला नीना जैसी परिस्थितियां बनने से कहीं अतिरिक्त बारिश और ठंडी हवाएं तो कहीं उमस और गर्मी की स्थिति पैदा हो सकती है। यह परिदृश्य कृषि और जल संसाधनों के लिए राहतकारी तो होगा, लेकिन बाढ़, तूफान और जलभराव जैसी आपदाओं का खतरा भी बढ़ाएगा। वहीं, उत्तर भारत में […]

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से आज भी छत्तीसगढ़ में होगी झमाझम बारिश, कई जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलेर्ट

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम से छत्तीसगढ़ का मौसम बदला हुआ है. प्रदेश के कई इलाकों में आज फिर झमाझम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके बाद इसमें कमी आ सकती है. पिछले 24 घंटों में पूरे प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर वर्षा हुई. रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभागों के कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा हुई. बिलासपुर में सबसे ज्यादा तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है. गोबरा नवापारा और […]

CG Breaking : राजधानी के इस इलाके से दो नक्सलियों को पुलिस ने कित्या गिरफ्तार, नाम और पहचान बदलकर रह रहे थे किराए के मकान में

रायपुर। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभांठा से दो नक्सलियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। दोनों ही लम्बे वक़्त से इलाके में नाम और पहचान बदलकर किराये के मकान में रह रही थी। हिरासत में लिए गए महिला नक्सलियों का नाम जग्गू और कमला है। इनमें महिला नक्सली बस्तर संभाग के बीजापुर की रहने वाली है। गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और उन्हें हिरासत में ले लिया। फिलहाल दोनों से ही कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि, स्थानीय पुलिस को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। उन्हें एसआईटी की तरफ से […]

छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास – महिला आईटीआई भिलाई की प्रशिक्षार्थी उमा देश में प्रथम स्थान पर

रायपुर। महिला आईटीआई भिलाई की स्टेनोग्राफी एंड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट (हिंदी) ट्रेड की प्रशिक्षणार्थी सुश्री उमा ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित परीक्षा में देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ राज्य का नाम पूरे देश में रोशन किया है। सुश्री उमा ने अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय कौशल विकास के प्रति समर्पण एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण को दिया है। भारत के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा दिनांक 24 सितंबर 2025 को विभिन्न ट्रेड्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 35 प्रशिक्षणार्थियों की सूची जारी की गई, जिसमें छत्तीसगढ़ से स्थान बनाने वाली इकलौती प्रशिक्षणार्थी सुश्री उमा हैं। अपने ट्रेड में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त कर उन्होंने राज्य को गौरवान्वित किया है। […]

जल संचय जनभागीदारी 1.0 में छत्तीसगढ़ का परचम – राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान, रायपुर नगर निगम को प्रथम पुरस्कार

० जन-संवाद और जनभागीदारी आधारित सुशासन नीति का प्रतिफल है यह सफलता – मुख्यमंत्री साय ० छत्तीसगढ़ ने जल संरक्षण में रचा नया इतिहास – मुख्यमंत्री ने दी जनता को बधाई रायपुर।जल संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर इतिहास रचा है। जल संचय जनभागीदारी 1.0 (JSJB) के परिणामों में प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि जल प्रबंधन और जनभागीदारी के संगम का जीवंत उदाहरण है। प्रदेश में अब तक 4,05,563 कार्य पूर्ण कर जल संरक्षण को एक जन-आंदोलन में बदल दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस सफलता पर प्रदेशवासियों को […]