अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, एक ट्रैक्टर और हाइवा जब्त

गरियाबंद। अवैध रेत परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन और खनिज विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत दो भारी वाहनों—एक ट्रैक्टर और एक हाइवा को जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम पितईबंद से अवैध रेत ढो रहे एक ट्रैक्टर को थाना राजिम द्वारा जब्त किया गया है। वहीं, दूसरी कार्रवाई में बुड़ेनी (धमतरी) से अवैध रेत लोड कर ला रहे एक हाइवा वाहन को थाना फिंगेश्वर क्षेत्र में राजिम चौबेबांधा चौक के पास पकड़ा गया। जांच में अभीवाहन पास नहीं मिला, जिसके बाद उसे भी जब्त कर लिया गया। माइनिंग विभाग द्वारा दोनों वाहन […]

खदानों में दक्ष संचालन के लिए अदाणी समूह का नया प्रशिक्षण अभियान शुरू

  ० आईडीटीआर के सहयोग से मिलेगा भारी मशीनों व तकनीकी वाहनों को चलाने उत्कृष्ठ प्रशिक्षण ० शामिल होंगे छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश व उड़ीसा के 100 से अधिक युवा रायपुर, . अदाणी समूह की कौशल विकास की प्रमुख संस्था अदाणी स्किल्स एंड एजुकेशन ने खदानों में भारी मशीनों और वाहनों को चलाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की है। ड्राइविंग और यातायात अनुसंधान संस्थान (आईडीटीआर), छत्तीसगढ़ के सहयोग से नवा रायपुर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में सोमवार को 25 युवाओं के एक नए प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ किया गया। अदाणी समूह की सामाजिक सरोकार की पहल के तहत छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और उड़ीसा राज्य के लगभग 103 युवाओं के कौशल विकास संवर्धन […]

हेमंत खंडेलवाल होंगे मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष ,कल होगा औपचारिक एलान

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ हेमंत खंडेलवाल ने ही नामांकन किया है, उनके अलावा किसी अन्य सदस्य ने दावेदारी पेश नहीं की है। ऐसे में हेमंत खंडेलवाल का निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि बुधवार को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में उनके नाम का औपचारिक एलान किया जाएगा। नामांकन के दौरान सीएम डॉ मोहन यादव, वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री प्रह्लाद पटेल, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और […]

बारिश मे भी डटे रहे शिक्षक, रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम एस डीएम और तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

बीजापुर। छ्ग शिक्षक साझा मंच के प्रदेश व्यापी आह्वान पर बीजापुर जिले के सैकडों शिक्षकों ने तीन दिन से हो रही बारिश के बीच रैली एवं धरना प्रर्दशन के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।छ्ग शिक्षक साझा मंच के जिला संचालक प्रहलाद जैन एवं राजेश मिश्रा सह संचालक कैलाश रामटेके वा सुशील हेमला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि पूर्व मे भी युक्तियुक्तकरण सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर जून महीने मे राजधानी नया रायपुर मे रैली एवं धरना प्रर्दशन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया था जिस पर शिक्षा सचिव से वार्ता विफल हुई थी एवं शिक्षकों की माँगों को अनसुना कर दिया गया।जिस पर आंदोलन […]

मोदी कैबिनेट ने कई योजनाओं पर लगाई मुहर : रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना को हरी झंडी, नई खेल नीति को मिली मंजूरी

दिल्ली। मोदी सरकार ने देश में रोजगार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने 1.07 लाख करोड़ रुपये के एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इन्सेंटिव (ईएलआई) स्कीम को मंजूरी दे दी है। यह योजना खासतौर पर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर फोकस करेगी। सरकार का मानना है कि इन योजनाओं से देश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूती मिलेगी और शोध को भी बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि इस योजना के दो हिस्से होंगे। पहला हिस्सा उन लोगों के लिए होगा जो पहली बार रोजगार शुरू कर रहे हैं। वहीं, दूसरा हिस्सा लगातार रोजगार देने […]

मुख्यमंत्री साय ने वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 का किया शुभारंभ : इज ऑफ डूइंग बिजनेस में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य

० भारत का नया ग्रोथ इंजन बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ० 1 लाख 23 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त : 20 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार ० लॉजिस्टिक नीति एवं जन विश्वास विधेयक से छत्तीसगढ़ में विकास को मिलेगी नई गति रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-2 के शुभारम्भ अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अब केवल कोर सेक्टर तक सीमित नहीं, बल्कि सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फार्मा, डिफेंस, एयरोस्पेस और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे अत्याधुनिक उद्योगों का राष्ट्रीय केंद्र बनने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री श्री साय ने निवेशकों […]

महतारी वंदन योजना की 17वीं किश्त के तहत 647 करोड़ रुपये गए महिला हितग्राहियों के खाते में

रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आज एक तारीख को माह जुलाई 2025 की सत्रहवीं किश्त का भुगतान जारी कर दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश की 69.23 लाख से अधिक महिलाओं को कुल 647.66 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए इस योजना की शुरुआत मार्च 2024 में की गई थी। अब तक लगातार 17 माहों में 11081.68 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश की महिलाओं को प्रदाय की जा चुकी है। योजना के अंतर्गत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की […]

रेरा का बड़ा कदम: बिना पंजीकरण वाले 136 प्रोजेक्ट्स पर कसा शिकंजा

० बीते 7 वर्षों में 136 प्रकरणों पर स्वतः संज्ञान लेकर की गई कार्यवाही रायपुर।छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण ने राज्य में रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक कड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण ने ऐसे 106 प्रोजेक्ट्स की पहचान की है जो टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग से स्वीकृत होने के बावजूद अब तक रेरा अधिनियम के तहत पंजीकृत नहीं हुए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन प्रोजेक्ट्स का निर्माण अथवा विक्रय कार्य बिना वैधानिक रेरा पंजीकरण के किया जा रहा था, जो कि न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि उपभोक्ताओं के हितों के लिए भी अत्यंत नुकसानदेह है। […]

टेकऑफ से पहले फ्लाइट हुई कैंसिल, प्रयागराज से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में पैसेंजर को आई पेट्रोल जैसी गंध

प्रयागराज। प्रयागराज से बेंगलुरु के लिए रवाना होने वालीइंडिगो फ्लाइट संख्या 6E-6036 को टेकऑफ से ठीक पहले तकनीकी कारणों के चलते रद्द कर दिया गया। घटना मंगलवार की है, जब जब सभी यात्री विमान में बोर्ड कर चुके थे और उड़ान भरने की तैयारी चल रही थी। फ्लाइट में बैठे यात्रियों ने बताया कि विमान में बैठने के कुछ समय बाद केबिन में पेट्रोल या ईंधन जैसी गंध महसूस होने लगी। पहले यात्रियों को सूचित किया गया कि सुरक्षा जांच की जा रही है और घबराने की कोई बात नहीं है। लेकिन जब गंध तेज हो गई, तो यात्रियों में असमंजस फैल गया। इसी बीच पायलट ने घोषणा की कि […]

CG Accident : कोंडागांव में भीषण सड़क हादसा : तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, 3 महिलाओं की मौत, 15 से अधिक लोग घायल

कोंडागांव। कोंडागांव जिले में शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार हो गई. क्रूजर अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी और पलट गई.इस भीषण हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई. वहीं 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं. घटना बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र की है. मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोग क्रूजर में सवार होकर कोंडागांव के भूमका डिगानार के पास शादी में शामिल होकर लौट रहे थे. सोमवार रात करीब 10 बजे कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से उतरकर खेत में पलट गई. दर्दनाक हादसे में कार सवार 3 महिला की मौत हो गई. वहीं 15 से अधिक लोग घायल हुए, जिन्हें फरसगांव […]