CG Breaking : शराब घोटाले में EOW ने लिया बड़ा एक्शन , रिटायर्ड IAS निरंजन दास को हिरासत में लिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आर्थिक अपराध विंग (EOW) ने बड़ा एक्शन लिया है। लंबे समय से जांच एजेंसियों की रडार पर रहे रिटायर्ड IAS अधिकारी निरंजन दास को हिरासत में ले लिया गया है। कांग्रेस सरकार के दौरान आबकारी आयुक्त रहे निरंजन दास पर घोटाले की पूरी रूपरेखा बनाने और उसे लागू कराने का आरोप है। सूत्रों के मुताबिक वही नितेश पुरोहित, यश पुरोहित गिरिराज होटल से फरार हो गए है जिनकों ACB के अधिकारी गिरफ्तार करने गए थे। जांच एजेंसियों का कहना है कि निरंजन दास ने पूर्व IAS अनिल टुटेजा (सिंडिकेट के कथित संरक्षक), अरुणपति त्रिपाठी (तत्कालीन विशेष सचिव आबकारी), और व्यवसायी अनवर ढेबर (रायपुर […]

रायपुर में 6 थानों के बदले गए TI, पुरानी बस्ती थाना प्रभारी बने शील आदित्य सिंह

  रायपुर। कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर, छत्तीसगढ़ ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक बड़ा आदेश जारी करते हुए छह निरीक्षकों के तबादले किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश में कहा गया है कि नीचे उल्लिखित निरीक्षकों को उनके वर्तमान पदस्थापना से मुक्त कर, नवीन पदस्थापना पर भेजा जाता है। तबादला सूची इस प्रकार है – निरीक्षक अजीत सिंह राजपूत – वर्तमान पदस्थापना थाना प्रभारी कोतवाली से हटाकर उन्हें रक्षित केंद्र में पदस्थापित किया गया है। निरीक्षक शिव नारायण सिंह – वर्तमान पदस्थापना थाना प्रभारी डी.डी. नगर से हटाकर अब वे थाना प्रभारी कोतवाली रहेंगे। निरीक्षक रवीन्द्र सिंह – वर्तमान पदस्थापना थाना प्रभारी मौदहापारा […]

सुकमा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़: 5 लाख की इनामी महिला माओवादी ढेर, विस्फोटक सामग्री और नक्सली साहित्य बरामद

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ा सफलता हाथ लगी है। जिले की मलांगीर एरिया कमेटी (ACM) की सक्रिय महिला माओवादी बूस्की नुप्पो मारी गई। उस पर सरकार ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। घटना स्थल से सुरक्षा बलों ने 315 बोर रायफल, कारतूस, विस्फोटक सामग्री और नक्सली साहित्य बरामद किया है। जंगल में चली घंटों मुठभेड़ सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि 18 सितंबर की सुबह थाना गादीरास क्षेत्र के गुफड़ी और पेरमापारा के बीच घने जंगल और पहाड़ी इलाकों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस आधार पर डीआरजी (जिला […]

छत्तीसगढ़ का प्रयाग राजिम जुड़ा रेल नेटवर्क से,रायपुर एवं राजिम के मध्य आने-जाने के लिए यात्री सुविधा में हुई बढ़ोतरी

० रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से हो रहा निवेश आने वाली पीढ़ियों के लिए नया भविष्य गढ़ेगा : मुख्यमंत्री साय ० राजिम क्षेत्र के लोगों को मिली सस्ती और सुलभ रेल सेवा, यात्रियों को होगा लाभ : मुख्यमंत्री साय रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजिम में नई रेल सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की आवागमन सुविधा में वृद्धि करते हुए राजिम से रायपुर के लिए नई मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने राजिम-रायपुर-राजिम मेमू नई ट्रेन सेवा तथा रायपुर-अभनपुर 2 मेमू रेल सेवा का राजिम तक विस्तार भी प्रारंभ किया। भारी संख्या में यात्री इस अवसर पर ट्रेन […]

पीएम मोदी ने नेपाल की पीएम सुशीला कार्की से की बात; शांति बहाली में समर्थन का वादा दोहराया

  दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने शांति और स्थिरता बहाल करने के उनके प्रयासों के प्रति भारत के दृढ़ समर्थन की पुष्टि की। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर ट्वीट किया, ‘नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई। हाल ही में हुई दुखद जनहानि पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की और शांति एवं स्थिरता बहाल करने के उनके प्रयासों के प्रति भारत के दृढ़ समर्थन की पुष्टि की। साथ ही मैंने उन्हें और नेपाल की जनता को कल उनके राष्ट्रीय दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।’ यह बातचीत 8 सितंबर को […]

दुर्ग में साइबर फ्रॉड का नया मामला, इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक ने युवती से 40 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

  दुर्ग। सोशल मीडिया के ज़रिए ठगी का एक बड़ा मामला दुर्ग जिले से सामने आया है। यहां एक युवक ने इंस्टाग्राम पर भिलाई निवासी युवती से दोस्ती कर उसे भरोसे में लिया और फिर करीब 40 लाख रुपए का गबन कर लिया। आरोपी ने न केवल युवती के जेवर हड़प लिए बल्कि उसकी फिक्स्ड डिपॉजिट की रकम भी निकाल ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम तुषार गोयल (21), निवासी शिक्षक नगर, दुर्ग है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि वह ऐशो-आराम की जिंदगी जीना चाहता था। अमीरों की तरह रहना, महंगे सामान खरीदना और घूमना-फिरना […]

Breaking : कस्टम मिलिंग स्कैम मामले में ED ने भिलाई में की रेड, बड़े खुलासों की उम्मीद

दुर्ग। दुर्ग में एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को छापामार कार्रवाई कर रही है. ईडी की छह सदस्यीय टीम ने हुडको स्थित सुधाकर रावटे के घर दबिश दी है. टीम सुधाकर रावटे से पूछताछ के साथ कस्टम मिलिंग स्कैम से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रही है. ईडी की छह सदस्यीय टीम दो गाड़ियों में सवार होकर सुबह-सुबह हुडको स्थित सुधाकर रावटे के घर पहुंच गई. मामला 140 करोड़ से अधिक के कस्टम मिलिंग से जुड़ा बताया जा रहा है. मामले में ईडी की टीम प्रदेश के 10 अलग-अलग जिले में रेड जारी है. मामले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर की गिरफ्तारी हो […]

NHM कर्मचारियों के हड़ताल को हुए एक महीने,एक्शन लेते हुए 594 की सेवा की समाप्त

  सूरजपुर। NHM संविदा कर्मचारियों की हड़ताल को पूरे एक महीने हो गए हैं। सरकार ने 16 सितंबर तक सभी कर्मचारियों को काम पर लौटने का फाइनल अल्टीमेटम दिया था। लेकिन कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखी। इधर सरकार ने एक्शन लेते हुए बुधवार को सूरजपुर में 594 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। इससे पहले यानी 16 सितंबर को बलौदाबाजार और कोरबा में 200 कर्मचारी को नौकरी से निकाला दिया गया है। बलौदाबाजार के 160+ और कोरबा के लगभग 21 कर्मचारियों को एक मुश्त नौकरी से निकाल दिया गया है। हालांकि, NHM कर्मचारी अब भी अपनी मांगों को लेकर प्रोटेस्ट जारी रखे हुए हैं। कल रायपुर में जेल […]

22 दिन बाद मां वैष्णो देवी ने दिए भक्तों को दर्शन, घोड़े-पिट्ठू वाले खुश; हेलीकॉप्टर सेवा पर आया अपडेट

  कटड़ा। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद यानी की 22 दिन के बाद मां वैष्णो देवी ने अपने भक्तों को दर्शन दे दिए। जिसको लेकर श्रद्धालुओं की खुशी चेहरे पर साफ देखने को मिल रही थी। इतना ही नहीं यात्रा मार्ग पर जय माता दी के नारे भी गुंज रहे थी। 22 दिनों के लंबे अंतराल के बाद शुरू हुई मां वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर सभी सुविधाएं शुरू हो गई, जिनमें घोड़ा, पिट्टू, पालकी के साथ ही बैटरी कार सेवा और रोपवे केवल कार सेवा आदि प्रमुख है। हालांकि, पहले दिन हेलीकॉप्टर सेवा बंद रही क्योंकि किसी भी श्रद्धालुओं ने हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ नहीं लिया। मां वैष्णो […]

बीजापुर और गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में चार माओवादी ढेर, इनामी आयतु व देवा समेत 12 नक्सलियों का सरेंडर

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ हुई अलग-अलग मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए हैं। बीजापुर में बुधवार दोपहर से चल रही मुठभेड़ में दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मौके से 303 राइफल, बीजीएल लांचर सहित विस्फोटक सामग्री भी जब्त किए गए हैं। गढ़चिरौली क्षेत्र में भी मुठभेड़ के बाद दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। पुलिस चारों की पहचान में जुटी है। उधर, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बुधवार को 12 माओवादियों ने समर्पण कर दिया। समर्पण करने वालों में पांच-पांच लाख रुपये के इनामी माडवी आयतु व माडवी देवा प्रमुख हैं। इसके अलावा […]