आज का पंचांग 30 जून : आज आषाढ़ शुक्ल पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 09, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, शुक्ल, पंचमी, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 16, मुहर्रम 04, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 30 जून सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। पंचमी तिथि प्रातः 09 बजकर 24 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। मघा नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 21 मिनट तक उपरांत पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। सिद्धि योग सायं 05 बजकर 21 मिनट तक उपरांत व्यतिपात योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 09 बजकर 24 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा। आज […]

बस्तरवासी अब पुरी के लिए कर सकेंगे सीधी यात्रा, जगदलपुर से पुरी के लिए चलेगी गोंचा स्पेशल ट्रेन

रायपुर। बस्तरवासियों को रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। जगदलपुर से ओडिशा के श्री जगन्नाथ पुरी तक अब सीधी यात्रा संभव हो सकेगी। रेलवे द्वारा गोंचा महोत्सव के मद्देनज़र एक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो 5 जुलाई को जगदलपुर से रवाना होगी और 7 जुलाई को पुरी से लौटेगी। इस नई सुविधा से श्रद्धालु आसानी से भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर सकेंगे। रेलवे के मुताबिक, यह ट्रेन 5 जुलाई को सुबह 9 बजे जगदलपुर से पुरी के लिए रवाना होगी और रात 1:15 बजे पुरी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 7 जुलाई की रात 12:45 बजे पुरी से छूटेगी और शाम 4:45 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। यात्रा का यह […]

राज्यपाल डेका से मुख्यमंत्री साय ने की मुलाकात, प्रदेश हित से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा

रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल डेका को मुख्यमंत्री साय ने शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।  

राजधानी के बूढ़ातालाब में तैरता मिला नवजात का शव, इलाके में फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। रविवार सुबह बूढ़ातालाब में मछुआरों को पानी में तैरता नवजात शिशु का शव मिला। इस भयावह दृश्य को देखकर तालाब में मौजूद मछुआरे कांप उठे। उन्होंने तुरंत ही डायल 112 (Dial 112) को सूचना दी। कुछ ही देर में पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।   टीआई योगेश कश्यप ने बताया कि सुबह-सुबह सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि शिशु की मौत के कारणों की पुष्टि हो सके। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि यह भ्रूण लगभग 7 से 8 महीने का हो सकता है। जांच […]

सीएम साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 123वीं कड़ी: पीएम मोदी के विचारों ने बढ़ाया उत्साह, छोटे प्रयासों से बड़े बदलाव की अपील

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना और इसे प्रेरणादायी बताया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों, जन-भागीदारी और सकारात्मक प्रयासों की चर्चा करते हैं, जिससे राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित लोगों को पहचान और सम्मान मिलता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ में जनभागीदारी के साथ स्वास्थ्य और प्रकृति की रक्षा के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के ‘मन की बात’ कार्यक्रम […]

पुरी में भगदड़ पर ओडिशा सरकार ने की कार्रवाई : कलेक्टर और एसपी को किया सस्पेंड, मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा

पुरी। पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान हुई भगदड़ की घटना के बाद ओडिशा सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हादसे को लेकर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए पुरी के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया है।   सीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, पुरी के जिला कलेक्टर सिद्धार्थ शंकर स्वैन और एसपी विनीत अग्रवाल का तबादला कर दिया गया है। वहीं डीसीपी विष्णु पति और कमांडेंट अजय पाधी को ड्यूटी में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया […]

एयर इंडिया विमान हादसा : तोड़फोड़ के एंगल से हो रही जांच , ब्लैक बॉक्स की रिपोर्ट से हो सकता है बड़ा खुलासा

  दिल्ली। एयर इंडिया के विमान हादसे के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने जानकारी दी कि इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने पूरी तरह से जांच शुरू कर दी है। खास बात यह है कि इस मामले में तोड़फोड़ के पहलू की भी जांच की जा रही है। 12 जून को एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI 171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, और इस हादसे में 274 लोग मारे गए थे। अब इस दुर्घटना के कारणों की जांच के बाद ही यह साफ […]

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी बारिश की रफ्तार: मौसम विभाग ने रायपुर-बिलासपुर और दुर्ग के लिए जारी किया अलर्ट

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। 30 जून से राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। बीते 24 घंटे के भीतर जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार में भारी बारिश दर्ज की गई, वहीं बाकी जिलों में मध्यम से हल्की बारिश हुई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रहा। रायपुर शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी में शनिवार रात से लेकर रविवार तक […]

केंद्र ने पराग जैन को बनाया RAW का नया चीफ, जानें कौन हैं नए चीफ ?ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

दिल्ली। केंद्र सरकार ने पंजाब कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी पराग जैन को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का नया प्रमुख नियुक्त किया है।पराग, रवि सिन्हा की जगह लेंगे, जिनका मौजूदा कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। जैन 1 जुलाई 2025 को दो साल के निश्चित कार्यकाल के लिए पदभार ग्रहण करेंगे। कौन हैं पराग जैन? पराग जैन चंडिगढ़ के एसएसपी के रूप में भा कार्य कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने कनाडा और श्रीलंका में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है। पराग जैन जम्मू-कश्मीर में भी तैनात रहे हैं, जहां उन्होंने संघर्षग्रस्त केंद्र शासित प्रदेश में केंद्र की आतंकवाद विरोधी रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। […]

भारी बारिश ने यमुनोत्री हाईवे बंद: रोकी गई चारधाम यात्रा , कई श्रद्धालु फंसे

उत्तरकाशी। भारी बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे समेत कई जगह रास्ते बंद हैं। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए चार धाम यात्रा को अगले 24 घंटों के लिए स्थगित कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में तीर्थयात्रियों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं। यमुनोत्री हाईवे से गंगोत्री डायवर्ट किया रूट दुबाटा बैंड पर तैनात एसआई विक्रम सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से श्रद्धालुओं को क्षेत्र की स्थिति से अवगत करवाते हुए गंगोत्री की ओर भेजा जा रहा है। वहीं, यमुनोत्री धाम की ओर जानकीचट्टी, फूलचट्टी, खरसाली, राना […]