छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी बारिश की रफ्तार: मौसम विभाग ने रायपुर-बिलासपुर और दुर्ग के लिए जारी किया अलर्ट

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। 30 जून से राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। बीते 24 घंटे के भीतर जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार में भारी बारिश दर्ज की गई, वहीं बाकी जिलों में मध्यम से हल्की बारिश हुई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रहा। रायपुर शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी में शनिवार रात से लेकर रविवार तक […]

केंद्र ने पराग जैन को बनाया RAW का नया चीफ, जानें कौन हैं नए चीफ ?ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

दिल्ली। केंद्र सरकार ने पंजाब कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी पराग जैन को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का नया प्रमुख नियुक्त किया है।पराग, रवि सिन्हा की जगह लेंगे, जिनका मौजूदा कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। जैन 1 जुलाई 2025 को दो साल के निश्चित कार्यकाल के लिए पदभार ग्रहण करेंगे। कौन हैं पराग जैन? पराग जैन चंडिगढ़ के एसएसपी के रूप में भा कार्य कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने कनाडा और श्रीलंका में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है। पराग जैन जम्मू-कश्मीर में भी तैनात रहे हैं, जहां उन्होंने संघर्षग्रस्त केंद्र शासित प्रदेश में केंद्र की आतंकवाद विरोधी रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। […]

भारी बारिश ने यमुनोत्री हाईवे बंद: रोकी गई चारधाम यात्रा , कई श्रद्धालु फंसे

उत्तरकाशी। भारी बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे समेत कई जगह रास्ते बंद हैं। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए चार धाम यात्रा को अगले 24 घंटों के लिए स्थगित कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में तीर्थयात्रियों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं। यमुनोत्री हाईवे से गंगोत्री डायवर्ट किया रूट दुबाटा बैंड पर तैनात एसआई विक्रम सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से श्रद्धालुओं को क्षेत्र की स्थिति से अवगत करवाते हुए गंगोत्री की ओर भेजा जा रहा है। वहीं, यमुनोत्री धाम की ओर जानकीचट्टी, फूलचट्टी, खरसाली, राना […]

Puri : पुरी के गुंडिचा मंदिर में तड़के मची भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 50 लोग घायल

पुरी। ओडिशा के पुरी जिले में स्थित श्री गुंडिचा मंदिर के पास रविवार तड़के हुई एक भगदड़ में कम से कम तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और लगभग 50 अन्य घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ, जब सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर के निकट एकत्रित हुए थे। पुरी के जिला कलेक्टर सिद्धार्थ एस स्वैन ने बताया कि घटना में घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से छह की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान बसंती साहू (बोलागढ़), प्रेमकांत मोहंती और प्रवाती दास (दोनों बालिपटना निवासी) के रूप में की गई है। तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया […]

विधायक-कलेक्टर और एसपी की बैठक में बड़ा फैसला, जिले में अवैध रेत कारोबार पर होगा 24×7 एक्शन

  गरियाबंद। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रशासन ने अब सख्ती की कमान पूरी तरह से संभाल ली है। आज दिनांक 28 जून को गरियाबंद विधायक रोहित साहू कलेक्टर बीएस उइके, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा , डीएफओ, एसडीएम राजिम और खनिज अधिकारी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें खनिज माफियाओं के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के ठोस फैसले लिए गए। बैठक में तय किया गया कि अब राजिम स्थित वनोपज जांच चौकी में 24 घंटे की निगरानी की जाएगी। इसके लिए एक संयुक्त जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति का गठन किया गया है, जो दिन-रात अवैध खनिज परिवहन पर नजर रखेगी। साथ […]

अदाणी फाउंडेशन के तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र से सात छात्रों का हुआ चयन

  रायगढ़। रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र से सात छात्रों का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण में हुआ है। चयनित छात्रों को संबंधित प्रशिक्षण केन्द्रों में निःशुल्क छात्रावास, भोजन एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों द्वारा तीरंदाजी प्रशिक्षण की सुविधा प्राप्त होगी। इसके साथ ही उन्हें अंतर्राज्यीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा, जिससे उनके खेल कौशल को और निखारने का अवसर प्राप्त होगा। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम एरिना में 21 से 23 अप्रैल 2025 तक आयोजित राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में केंद्र के ग्राम कुंजेमुरा के आत्मानंद स्कूल में वर्ष 2024-25 के दौरान की स्थापना की गई […]

कही-सुनी (29 JUNE-25) : कौन होगा छत्तीसगढ़ का अगला मुख्य सचिव

रवि भोई की कलम से छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव सुब्रत साहू होंगे या अमित अग्रवाल, या फिर मनोज पिंगुआ के सिर सेहरा बंधेगा ? यह सस्पेंस बना हुआ है। छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 जून को रिटायर हो जाएंगे। श्री जैन की विदाई और नए मुख्य सचिव के परिचय /स्वागत के लिए 30 जून को पूर्वान्ह 11 बजे साय कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। इससे साफ़ हो गया कि राज्य को 30 जून को नया चीफ सेक्रेटरी मिल जाएगा। मध्यप्रदेश, राजस्थान और ओडिशा के अनुभव के आधार पर लग रहा है चीफ सेक्रेटरी के बारे में निर्णय दिल्ली से होगा। तीनों दावेदारों में सुब्रत साहू […]

आज का राशिफल 29 जून : वृषभ, तुला और कुंभ राशि को आज मिलेगा शुक्र गोचर का फायदा,जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि,अचानक ही धन लाभ का मौका मिलेगा आज रविवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आज आपकी राशि से चंद्रमा का संचार वृषभ राशि में होने जा रहा है। ऐसे में आपको आज चंद्रमा सुख और लाभ का अवसर प्रदान करेंगे। आपको आज अचानक ही धन लाभ का मौका मिलेगा। कामकाज में आज आपके तेजी आएगी। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपके लिए रोमांटिक रहेगा। माता के साथ आपके मधुर संबंध बने रहेंगे और आप आज सुख वैभव की चीजों को पाकर प्रसन्न होंगे। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें। […]

आज का पंचांग 29 जून : आज आषाढ़ शुक्ल चतुर्थी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 08, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, शुक्ल, चतुर्थी, रविवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 15, मुहर्रम 03, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 29 जून सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। चतुर्थी तिथि प्रातः 09 बजकर 15 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। आश्लेषा नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 34 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ। वज्र योग सायं 05 बजकर 59 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। विष्टि करण प्रातः 09 बजकर 15 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 06 बजकर 34 मिनट तक कर्क उपरांत सिंह […]

फिंगेश्वर में दिव्यांगता स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन,कलेक्टर उइके ने किया निरीक्षण

  गरियाबंद। कलेक्टर के आदेशानुसार समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आज फिंगेश्वर में सिकल सेल जांच एवं दिव्यांगजनो के चिकित्सा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के अलावा दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यू.डी.आई डी. कार्ड भी बनाया गया। शिविर का आयोजन जनपद पंचायत फिंगेश्वर में किया गया। शिविर में कुल 156 दिव्यांगजन पंजीकृत किए गए। शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मनोरोग सहित अन्य प्रकार के विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित होकर दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य जांच किया। साथ ही आवश्यक सलाह प्रदान करते हुए हुए उपचार भी किया। शिविर में कलेक्टर श्री बी एस उईके ने पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों द्वारा […]