बड़ी खबर : निलंबित पटवारी ने रिटायरमेंट के 5 दिन पहले लगाई फांसी,सुसाइड नोट में लिखी बेगुनाही की बात

बिलासपुर। भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी के आरोप में निलंबित पटवारी ने रिटायरमेंट के 5 दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमे उन्होंने खुद को निर्दोष बताया है। जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के निलंबित पटवारी सुरेश मिश्रा ने सकरी थाना क्षेत्र स्थित जोकी गांव में अपनी बहन के फार्म हाउस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उन्होंने खुद को निर्दोष बताया है और कोटवार एवं एक अन्य व्यक्ति पर फंसाने का आरोप लगाया है। बताया […]

कृषकों की समृद्धि हमारा संकल्प: नवाचार और तकनीक से सशक्त होंगे छत्तीसगढ़ के अन्नदाता – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

० मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया एग्री-हॉर्टी एक्सपो एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का वर्चुअल शुभारंभ रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से कृषि क्रांति अभियान के अंतर्गत एग्री-हॉर्टी एक्सपो एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का वर्चुअल शुभारंभ किया। जिला पंचायत परिसर में दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में देश की कई प्रमुख कृषि कंपनियां जैसे-जियो मार्ट रिटेल, देहात, हॉनेस्ट फॉर्म, आत्माकुर, धरागरी, अवनी आयुर्वेदा इत्यादि उपस्थित रहेंगी। इन कंपनियों के माध्यम से जिले के किसान एफपीओ के जरिए अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने हेतु फसल विक्रय अनुबंध कर सकेंगे। बिचौलिया प्रथा समाप्त होने से किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य […]

छत्तीसगढ़ में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता : बिलासपुर में 100 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी आधुनिक एजुकेशन सिटी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में बिलासपुर शहर को एक आधुनिक एजुकेशनल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दिशानिर्देश पर बिलासपुर में एजुकेशनल सिटी की अवधारणा विकसित की गई है। इस परियोजना के लिए बिलासपुर नगर पालिक निगम की लगभग 13 एकड़ भूमि का उपयोग प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बिलासपुर एजुकेशनल सिटी में नालंदा परिसर की स्थापना की जाएगी, जहां 500 छात्र-छात्राएं एक साथ बैठकर फिजिकल एवं […]

वाणिज्य कर विभाग के ट्रांसफर ऑर्डर में बड़ी चूक,मर चुके कर्मचारी का कर दिया गया ट्रांसफर ,अधिकारियों की लापरवाही से विभाग की किरकिरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने ऐसा कारनामा किया है कि हर तरफ चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के अनुसार इस बार अफसरों ने एक मृतक अधिकारी का तबादला कर दिया गया है. आदेश जारी होने के बाद यह जन चर्चा का विषय बन चुका है और लोग सरकारी कर्मचारियों के काम करने के तरीके पर सवाल उठाने लगे हैं.   छत्तीसगढ़ जीएसटी विभाग में अफसर की बड़ी लापरवाही सामने आई है. दरअसल, शुक्रवार, 27 जून को जीएसटी विभाग ने अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है. इनमें से 68 अधिकारी ऐसे हैं, जो लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित थे. वहीं इस तबादला […]

अमलीपदर रथयात्रा में बोल कालिया के जयकारों से गूंज उठा क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित 10 विधायक पहुचे

  गरियाबंद।तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर सहित पूरे क्षेत्र में रथयात्रा का पर्व आज शुक्रवार को पूरे आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया, रथयात्रा पर्व को लेकर क्षेत्र के जगन्नाथ मंदिरों में सुबह से ही महाप्रभु के सुखद दर्शन पाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र के अमलीपदर में भव्य रथयात्रा कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुचे तो उनका मंदिर के पुजारी आचार्य पंडित युवराज पांडेय द्वारा आत्मीयता से स्वागत किया गया, इस दौरान भूपेश बघेल ने प्रभु जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना किया इस दौरान बिन्द्रानवागढ विधायक जनक धु्व, कसडोल विधायक संदीप साहू, सिहावा […]

शराब घोटाला : अनिल टुटेजा ने न्यायिक निगरानी में शराब घोटाले की जांच की मांग की थी,HC से ख़ारिज की याचिका

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। टुटेजा ने अदालत से गुहार लगाई थी कि उनके खिलाफ ईडी, एसीबी और पुलिस की कार्रवाई की न्यायिक निगरानी हो, लेकिन हाईकोर्ट ने उनकी यह याचिका खारिज कर दी। अनिल टुटेजा की ओर से उनके वकील ने कोर्ट में दलील दी कि उन्हें एक राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है और उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है। वकील ने कहा कि जांच एजेंसियां पक्षपात कर रही हैं, इसलिए जांच की मॉनिटरिंग जरूरी है। हालांकि, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पेश हुए उपमहाधिवक्ता डॉ. सौरभ पांडेय […]

Shefali Jariwala की मौत से Parag Tyagi का रो रोकर हुआ बुरा हाल ,मां सदमे में,सेलेब्स हुए हैरान

  मुंबई। बीती रात एक बुरी खबर ने बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा रहीं शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) का निधन हो गया है। वह सिर्फ 42 साल की थीं। उनके निधन से न केवल सेलेब्स बल्कि उनके चाहने वाले भी हैरान रह गए हैं। उनका परिवार शेफाली के जाने से एकदम टूट गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 जून की रात को शेफाली जरीवाला को कार्डियाक अरेस्ट आया। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन एक्ट्रेस को बचाया नहीं जा सका। एक्ट्रेस की मौत के बाद उनके शरीर को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया। अब अस्पताल के बाहर उनके पति […]

निजी स्कूलों में प्राइवेट पब्लिशर्स की ये किताबें हुई बैन,NCERT की किताबों से ही होगी पढाई

रायपुर। राजधानी रायपुर के जिला शिक्षाधिकारी ने एक अहम आदेश जारी करते हुए बताया है कि, अब जिले के निजी स्कूलों में प्राइवेट पब्लिशर्स की पुस्तकों से पढ़ाई नहीं कराई जाएगी। ऐसी किताबों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। निजी स्कूल सिर्फ NCERT की किताबों से ही अध्ययन करा सकेंगे।   इसके अलावा आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों को पाठ्य पुस्तक निगम की किताबें पढ़ानी होगी जबकि CBSE बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों को केवल NCERT की किताबों से पढ़ाई को अनिवार्य कर दिया गया है। इसी तरह पिछले कुछ समय से शिकायत मिल रही थी कि, कुछ प्राइवेट स्कूल अपने यहाँ यूनिफॉर्म से जुड़े जूते […]

कोलकाता Law Student Gang Rape : मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा,जबरन बनाएं संबंध, दांतों से काटा और नाखूनों से खरोंचा गया

कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के एक प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज में सामने आया सामूहिक दुष्कर्म का मामला हर किसी को झकझोर कर रख देने वाला है। पीड़िता की मेडिकल जांच में जिस तरह की हिंसा के प्रमाण सामने आए हैं, उन्होंने इस केस को और भी सनसनीखेज बना दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। उसके शरीर पर दांतों से काटे जाने के गहरे निशान हैं और नाखूनों से खरोंचने के कई घाव भी दर्ज किए गए हैं। ये सभी संकेत इस ओर इशारा करते हैं कि उस पर बर्बरता की सारी हदें पार की गईं। यह घटना 25 जून की शाम कॉलेज परिसर में घटी। […]

Gold Price Crash : ईरान-इजराइल के युद्ध विराम के बाद सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, 5500 रुपये सस्ता हुआ Gold

दिल्ली। बीते कुछ महीनों से सोने की कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। लेकिन काफी समय बाद सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए यह समय राहत भरा साबित हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान और इज़राइल के बीच तनाव में कमी और सीजफायर के बाद इन दोनों कीमती धातुओं की मांग में गिरावट देखी गई है। सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर खरीदे जाने वाले गोल्ड और सिल्वर में बीते कुछ दिनों से लगातार कमजोरी बनी हुई है। शुक्रवार को MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर 10 ग्राम वायदा सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। सोना दिन के कारोबार में 2050 रुपये लुढ़ककर […]