छत्तीसगढ़ में रेल क्रांति : 47 हजार करोड़ रूपए की रेल विकास परियोजनाएं प्रगति पर

० वर्ष 2030 तक रेल नेटवर्क हो जाएगा दोगुना,32 अमृत भारत स्टेशन में होंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं ० नई रेल परियोजनाओं का सर्वे अंतिम चरण में,रेल सुविधाओं के साथ ही पर्यटन, व्यापार, उद्योग और रोजगार की बढेंगी संभावनाएं रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को पूरा करने और छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने के लिए नई-नई रेल परियोजनाओं को मंजूरी मिल रही है। वर्ष 1853 से लेकर 2014 तक 161 साल में छत्तीसगढ़ में केवल 1100 रूट किलोमीटर रेल लाइन बिछाई गई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से वर्ष 2030 तक प्रदेश में रेल नेटवर्क दोगुना […]

पुरानी बस्ती से धूमधाम से निकली भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा

  ० एक झलक पाने लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रायपुर। श्री जगन्नाथ मंदिर, टुरी हटरी, पुरानी बस्ती रायपुर से भगवान श्री स्वामी जगन्नाथ जी, सुभद्रा मैया, बलदाऊ जी सहित रथ यात्रा परंपरागत रूप से निकाली गई। भगवान की एक झलक प्राप्त करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह से ही श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान के दर्शन प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु भक्तों का तांता लगा हुआ था जो अपराह्न 3:00 बजे तक निरंतर जारी था। अंतत: भारी भीड़ को देखते हुए लोगों से रथ यात्रा में ही भगवान का दर्शन प्राप्त करने का निवेदन किया गया। सुबह 10:00 महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त […]

डेढ़ साल में ही जर्जर हुआ 75 लाख का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, CGMSC निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) द्वारा आदिवासी बहुल क्षेत्र पिपरछेड़ी ग्राम पंचायत में निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। महज डेढ़ साल पहले 75 लाख रुपये की लागत से बना यह भवन अब जर्जर हालत में है — दीवारों से प्लास्टर झड़ने लगा है, और भवन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप स्थानीय ग्रामीणों ने ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों पर मिलकर निर्माण में भारी भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया और मानकों को ताक पर रखकर भवन तैयार किया गया। […]

बिजली कनेक्शन के लिए JE ने आवेदक से मांगे थे 15 हजार, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा, किया सस्पेंड

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में ACB ने बड़ी कार्रवाई की। यहां बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) कृष्ण कुमार गुप्ता को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि JE ने एक आवेदक से बिजली कनेक्शन देने के एवज में यह रकम मांगी थी। ACB की टीम ने पहले से ही जाल बिछा रखा था, और जैसे ही रिश्वत की राशि जेई के हाथ में आई, उसे उसके निजी वाहन से गिरफ्तार कर लिया गया। आवेदक से की थी रिश्वत की मांग जानकारी के अनुसार, एक नागरिक ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन दिया था। इसके बाद JE कृष्ण कुमार […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हुए शामिल : छेरापहरा की रस्म अदायगी कर मांगा प्रदेशवासियों के लिए आशीर्वाद

  रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित महाप्रभु श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए। राज्यपाल डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर ‘छेरा-पहरा‘ की रस्म निभाई। राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी ने श्री जगन्नाथ जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित रथ यात्रा में शामिल हुए। रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में विशेष विधि-विधान के साथ महाप्रभु जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व […]

साय कैबिनेट की अति महत्वपूर्ण बैठक 30 को, नए मुख्य सचिव को लेकर लिए जा सकते हैं निर्णय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट की बैठक 30 जून को नया रायपुर के मंत्रालय में प्रातः 11:00 बजे होने जा रही है। जानकारी के अनुसार इस मंत्री परिषद की बैठक में नए मुख्य सचिव का परिचय कराया जाएगा और सेवानिवृत हो रहे हैं मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई दी जाएगी। विश्वसनीय सूत्र जो सरकार के अंदर और भाजपा के थिंक टैंक लोग हैं उनके बीच से जो सूत्र से जानकारी बाहर निकाल कर आ रही है उसके अनुसार सुब्रत साहू और मनोज पिंगवा में से किसी एक को सरकार मुख्य सचिव बनाने जा रही है. लेकिन भाजपा के अंदर ही यह चर्चा है कि सुब्रत साहू की कार्यप्रणाली कांग्रेस […]

कोलकाता के आरजी कर कांड के बाद अब लॉ कॉलेज की स्टूडेंट के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता।कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में छात्रा के साथ दरिंदगी की गई थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। पूरे देश में इस घटना को लेकर डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया था। एक बार फिर से कोलकाता के एक और शिक्षण संस्थान से दरिंदगी का नया मामला सामने आया है। शहर के लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। इस घटना को लेकर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों में उसी संस्थान का एक पूर्व छात्र और दो कर्मचारी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। पीड़िता ने […]

अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईआईटी के डॉ. व्यास निदेशक नियुक्त,आदेश जारी

  रायपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका द्वारा प्रोफेसर डॉ. ओम प्रकाश व्यास को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.आई.टी.) नवा रायपुर अटल नगर, जिला रायपुर छत्तीसगढ़ का निदेशक नियुक्त किया गया है। राज्यपाल द्वारा उनकी नियुक्ति अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.आई.टी.) विश्वविद्यालय अधिनियम, 2013 (संशोधन अधिनियम, 2014 एवं 2015) की धारा 20(2) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। डॉ. व्यास का कार्यकाल, परिलब्धियां तथा सेवा शर्ते विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी। इस संबंध में आज राजभवन सचिवालय से आदेश जारी किया गया है। वर्तमान में प्रोफेसर डॉ. ओम प्रकाश व्यास, अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.आई.टी.) प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) में […]

शाहजहांपुर : भीषण सड़क हादसे में टैंकर ने हाईवे पर खड़े लोगों को रौंदा, तीन की मौत, चार गंभीररूप से घायल

शाहजंहापुर। शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार रात टैंकर की टक्कर लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो लोग बाराबंकी जिले और एक रामपुर का रहने वाला था। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में फीलनगर के पास कार में सवार छह लोगों में पांच लोग बाइक सवार दो लोगों से सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल होने पर सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी में डॉक्टर ने कार सवार योगेश कुमार कुरील (55) निवासी विकास नगर […]

Himachal pradesh : हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़ में अब तक सात लोगों की गई जान, खनियारा में एक और शव मिला

कुल्लू। हिमाचल में बुधवार को पांच जगह बादल फटने से आई बाढ़ में अब तक सात लोगों की जान चली गई है। धर्मशाला और कुल्लू में छह लोग अभी भी लापता हैं। धर्मशाला के खनियारा में मनूणी खड्ड में बहे एक और श्रमिक का शव सुबह बरामद हुआ है। दो अभी भी लापता हैं। गुरुवार को यहां तीन शव बरामद हुए थे। माैसम के कहर के बीच पहाड़ी में चढ़ गए एक युवक को रेस्क्यू कर लिया गया है। कुल्लू और धर्मशाला में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस की टीमें और स्थानीय लोग लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा ने कहा कि हमारा लक्ष्य आज लापता श्रमिकों […]