लोकतंत्र को जीवित रखने एवं सशक्त करने के लिए जन-जागरूकता और सक्रिय भागीदारी अनिवार्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

  ० मुख्यमंत्री संविधान हत्या दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल: आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित प्रदर्शनी का किया अवलोकन रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह अत्यंत आवश्यक है कि लोकतंत्र की हत्या के उस काले दिन को हमारी भावी पीढ़ी भी जाने, समझे और उससे सीख ले। आपातकाल के दौर को याद करते हुए भावुक हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कालखंड मेरे जीवन से गहराई से जुड़ा है। यह मेरे लिए मात्र एक घटना […]

CG IPS Transfer Breaking : राज्य सरकार ने 9 IPS अधिकारियों का किया तबादला ,जानें किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी

रायपुर। राज्य सरकार ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 9 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। यह आदेश गृह विभाग द्वारा जारी किया गया है, जिसमें विशेष शाखाओं से लेकर जिलों और सशस्त्र बलों तक नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।  

अदाणी फाउंडेशन की पहल पर छत्तीसगढ़ में आयोजित हुआ चार दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर

  ० अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी के जन्मदिवस पर 2800 से अधिक यूनिट रक्तदान, 37,000 से ज्यादा पौधों का रोपण रायपुर।अदाणी फाउंडेशन की सामाजिक सरोकार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, छत्तीसगढ़ के सात जिलों में 20 से 24 जून तक चार दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह पहल अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के 63वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में की गई, जिसे ‘अदाणी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। यह आयोजन समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सेवा भावना से प्रेरित था। रक्तदान अभियान के दौरान रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, रायगढ़, कोरबा, बलोदाबाजार और दुर्ग जिलों में समूह के अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों […]

वैश्विक दृष्टिकोण से आईपी आर महत्वपूर्ण : प्रो व्यास

रायपुर।महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय एवं विवेकानंद महाविद्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित छह दिवसीय कार्यशाला का समापन एक सूत्र वाक्य इनोवेशन और आईपीआर में गहरा संबंध के साथ समाप्त हो गया। इस अवसर पर सीजी कॉस्ट के वैज्ञानिक अमित दुबे एवं पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रभारी कुल सचिव प्रो अंबर व्यास तथा महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी व विवेकानंद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोज मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही । समापन सत्र के पूर्व अंतिम व्याख्यान में सीजी कॉस्ट के वैज्ञानिक अमित दुबे ने आईपीआर को आम लोगों के जीवन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पहलू बताया। उन्होंने कहा कि जहां पर कोई […]

छत्तीसगढ़ की खनिज विविधता है देश की आर्थिक समृद्धि का आधार – खनिज सचिव पी. दयानंद

० छत्तीसगढ़ में सामरिक एवं रणनीतिक खनिजों के दोहन पर तकनीकी सहित विभिन्न पहलुओं पर हुई विस्तृत चर्चा ० निवेश और औद्योगिक विकास को गति मिलने की संभावना रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में उपलब्ध सामरिक एवं रणनीतिक महत्व के खनिजों के सुव्यवस्थित अन्वेषण एवं दोहन के संबंध में राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में एकदिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के सचिव एवं खनिज संसाधन विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा से परिपूर्ण एक समृद्ध राज्य है, जहाँ 28 प्रकार के प्रमुख खनिज जैसे—कोयला, […]

सैफ्रॉन कॉर्पोरेट के ऑफिस में GST की टीम ने दी दबिश, दस्तावेजों की कर रही जांच

रायपुर। राजधानी रायपुर में GST विभाग की टीम ने आज सैफ्रॉन कॉर्पोरेट के कार्यालय में अचानक छापामार कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि पांच अधिकारियों की टीम ने कंपनी में दस्तावेजों की बारीकी से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से कारोबारी जगत में हलचल मच गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, GST विभाग को कंपनी के लेन-देन और टैक्स संबंधी अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं, जिसके आधार पर यह छापा मारा गया। टीम ने सैफ्रॉन कॉर्पोरेट के मुख्य कार्यालय में दस्तावेजों, लेन-देन रजिस्टर और कंप्यूटर सिस्टम की गहन जांच शुरू की है। फिलहाल टीम कार्यालय में ही मौजूद है और कार्रवाई जारी है। क्या है सैफ्रॉन कॉर्पोरेट? […]

Big News : अमित जोगी समेत 1173 समर्थक हिरासत में, पूर्व सीएम अजीत जोगी की प्रतिमा स्थापति करने को लेकर पुलिस ने की कार्रवाई

पेंड्रा। पेंड्रा में बुधवार को उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई जब जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने अपने 1173 समर्थकों के साथ मिलकर पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश की। प्रशासन की अनुमति के बिना मूर्ति स्थापित करने को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को अस्थायी रूप से गिरफ्तार कर लाल बंगला स्थित अस्थायी जेल में रखा। बाद में मुचलके पर सभी को छोड़ दिया गया। मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद पूरा घटनाक्रम ज्योतिपुर चौक का है, जो अजीत जोगी की समाधि से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। अमित जोगी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ वहां […]

आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा ने मनाया ‘संविधान हत्या दिवस’,बताया- भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय

रायपुर। देश में लगाए गए आपातकाल को आज 50 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने इसे ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाया। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने राजधानी रायपुर स्थित एकात्म परिसर, भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा के दौरान 1975 में लागू आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताया। अरुण साव ने कहा कि अब तक भारत में तीन बार—1962, 1971 और 1975 में आपातकाल लागू किया गया, लेकिन 1975 का आपातकाल स्वार्थ औरसत्ता बचाने की नीयत से थोपा गया था। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने पद और कुर्सी को बचाने के लिए देश को […]

ड्यूटी के दौरान स्प्राइट की बोतल में शराब पी रहा था प्रधान पाठक, डीईओ ने किया निलंबित,आदेश जारी

बालोद। डौण्डी विकासखंड के ग्राम चिपरा स्थित शासकीय कन्या प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक सरजूराम ठाकुर को ड्यूटी के दौरान शराब सेवन करने और नशे की हालत में विद्यालय आने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब भाजपा कुसुमकसा मंडल अध्यक्ष स्कूल निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने प्रधान पाठक की नशे की हालत में उपस्थिति देखी और पाया कि उनके पास स्प्राइट कोल्डड्रिंक की बोतल में शराब रखी गई थी, जिससे विद्यालय में भ्रम और असहज स्थिति बन गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंडल अध्यक्ष ने तत्काल ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) से शिकायत की। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी […]

Breaking : राज्य के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को राहत, अब तबादले 25 नहीं 30 जून तक होंगे

रायपुर।स्थानांतरण नीति 2025 के तहत अब राज्य के कर्मियों को राहत मिली हैं पूर्व मे स्थानांतरण पर प्रतिबंध को 14 से 25 जून तक रखा गया था। जिसे बढ़ा कर अब 30जून कर दिया गया हैं शेष निर्णय यथावत रहेंगे।