मणिपुर में PM मोदी ने लोगों से की शांति के मार्ग पर चलने की अपील, कहा – ‘मैं आपके साथ, भारत सरकार आपके साथ’
इंफाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मणिपुर का दौरा किया। दो साल पहले भड़की हिंसा के बाद पीएम मोदी का यह इस पूर्वोत्तर राज्य का पहला दौरा है। उन्होंने मणिपुर के चुराचांदपुर में विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। पीएम मोदी ने मणिपुर के लोगों से वादा करते हुए कहा, ‘मैं आपके साथ हूं, भारत सरकार मणिपुर के लोगों के साथ है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं मणिपुर के लोगों के जज्बे को सलाम करता हूं। भारी बारिश के बावजूद आप इतनी बड़ी संख्या में यहां एकत्रित हुए हैं और मैं आपके प्यार और स्नेह के लिए तहे दिल से आभारी […]



