मुख्यमंत्री से राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त हुए अधिकारियों ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में राज्य प्रशासनिक सेवा तथा एलाइड सर्विस से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नियुक्त अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति न केवल गौरव का विषय है, बल्कि यह जनसेवा के व्यापक अवसरों और जिम्मेदारियों का भी प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता […]

आर्थिक अनियमितता पर कार्रवाई: अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलसचिव निलंबित

  रायपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर में आर्थिक अनियमितताओं के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलसचिव एवं वर्तमान उप कुलसचिव शैलेंद्र दुबे को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन आदेश उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय में क्रय-विक्रय प्रक्रिया में गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत के बाद जांच कराई गई थी। इसके लिए एक जांच समिति गठित की गई, जिसकी रिपोर्ट में सामग्री खरीद में गंभीर आर्थिक अनियमितताएं सामने आईं। विशेष रूप से Government e-Marketplace (GeM) पोर्टल के माध्यम से की गई खरीदी में नियमों के उल्लंघन और प्रक्रिया संबंधी गड़बड़ियों की पुष्टि हुई […]

उदयपुर में बजेगी शहनाई: रश्मिका और विजय की शाही शादी 26 फरवरी को

  एंटरटेनमेंट न्यूज़। फिल्म जगत की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा 26 फरवरी को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। खएंटरटेनमेंट न्यूज़। बरों के अनुसार, दोनों की शादी राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में शाही अंदाज़ में आयोजित की जाएगी। विवाह समारोह उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे स्थित कैलाशपुरी के प्रसिद्ध होटल आईटीसी मोमेंटोज उदयपुर में 24 से 26 फरवरी तक आयोजित होगा। जानकारी के मुताबिक, करीब 230 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है और सभी 117 कमरे पहले से आरक्षित कर दिए गए हैं। मेहमान 24 फरवरी को होटल में ठहरेंगे, जिसके बाद हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे कार्यक्रम होंगे। निजी समारोह और कड़ी सुरक्षा शादी को पूरी तरह […]

बजट सत्र 2026-27: मंत्री ओपी चौधरी ने पेश की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन राज्यपाल ने सदन में अभिभाषण दिया, जिसमें उन्होंने सरकार के विकास कार्यों की जानकारी दी। उनके अनुसार: रायपुर में 300 बेड वाला सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनेगा। ग्रामीण महिलाओं के लिए 137 महतारी सदन बन चुके हैं, जबकि 212 निर्माणाधीन हैं। पिछले दो वर्षों में 532 नक्सली न्यूट्रलाइज्ड, 2704 ने सरेंडर, और 2004 गिरफ्तार किए गए हैं। राज्यपाल के अभिभाषण पर 25 फरवरी को चर्चा होगी। इस बीच वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की। वित्त वर्ष 2026-27 का बजट 24 फरवरी को प्रस्तुत किया जाएगा। सत्र की कार्यवाही को कल […]

एक साल जेल में रहने के बाद बजट सत्र में शामिल हुए कवासी लखमा,बीजेपी नेताओं से गले लगकर की मुलाकात,बीजेपी नेताओं से गले लगकर की मुलाकात

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा सदन में उपस्थित हुए और उनका यह दृश्य चर्चा का विषय बन गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अनुमति मिलने के बाद वे सदन पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बगल में बैठते दिखे। सदन में आते ही कवासी लखमा ने बीजेपी नेताओं से गले मिलकर सौहार्द का परिचय दिया। वीडियो में वे सबसे पहले मंत्री रामविचार नेताम और इसके बाद अजय चंद्राकर से गले मिलते नजर आए, जबकि कांग्रेस के अन्य विधायक यह दृश्य देखते रहे। जानकारी के अनुसार, कवासी लखमा को बजट सत्र में उपस्थित होने की विशेष अनुमति दी गई थी। […]

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र : पहले दिन कार्य मंत्रणा समिति की हुई बैठक

रायपुर।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक धरम लाल कौशिक, विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक अजय चंद्राकर सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।  

कबीरधाम: 165 आदिवासी परिवारों ने हिन्दू धर्म में वापसी ,विधायक भावना बोहरा ने पांव पखारकर किया स्वागत

  कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में ग्राम कुल्हीडोंगरी में आयोजित संस्कृति गौरव सम्मान एवं अभिनंदन समारोह के दौरान लगभग 165 आदिवासी परिवारों ने अपने मूल धर्म और परंपराओं की ओर लौटकर हिंदू धर्म में घर वापसी की। कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा विधायक भावना बोहरा ने परंपरागत रूप से पांव पखारकर सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक पहल नहीं, बल्कि सांस्कृतिक अस्मिता, सामाजिक एकता और आत्मगौरव से जुड़ा एक बड़ा सामाजिक अभियान है। विधायक ने बताया कि क्षेत्र में सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार और आदिवासी/वनवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि डबल इंजन सरकार […]

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम: बस्तर संभाग में हल्की बारिश के आसार, रायपुर में छाए रहेंगे बादल

  रायपुर। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्क्युलेशन के प्रभाव से बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। राजधानी में बादल, अभी मौसम शुष्क राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना है। रविवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय मौसम वैज्ञानिक […]

रायपुर में ‘बिस्मिल की महफिल’ के बाद बवाल: सड़क पर मारपीट, कई युवक हिरासत में

रायपुर। रायपुर में ‘बिस्मिल की महफिल’ इवेंट समाप्त होने के बाद देर रात जमकर हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि कारों की टक्कर के बाद विवाद बढ़ा और सड़क पर मारपीट शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही डीसीपी और अतिरिक्त पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और सड़क पर हंगामा कर रहे कई युवकों को हिरासत में लिया। कार्रवाई शुरू होते ही कुछ युवक मौके से फरार हो गए। थाने में भी हंगामा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। हिरासत में लिए गए युवकों को थाने लाने […]

मेक्सिको में उथल-पुथल: ‘एल मेंचो’ की मौत के बाद हिंसा, संयुक्त राज्य अमेरिका ने जारी की एडवाइजरी

  वॉशिंगटन। मेक्सिको के कुख्यात ड्रग सरगना नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वेंटेस उर्फ ‘एल मेंचो’ की मौत के बाद देश के कई हिस्सों में हिंसा भड़क गई है। वह Jalisco New Generation Cartel (CJNG) का प्रमुख था। हालात बिगड़ते देख अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर ‘शेल्टर-इन-प्लेस’ यानी सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।   हिंसा के चलते ग्वाडलहारा और प्यूर्टो वालार्टा जैसे प्रमुख शहरों में कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। प्यूर्टो वालार्टा में टैक्सी और राइड-शेयर सेवाएं बंद रहीं, जबकि कई कारोबारियों ने एहतियातन अपने प्रतिष्ठान अस्थायी रूप से बंद कर दिए। किन राज्यों में अलर्ट अमेरिका ने खास तौर […]