दिल्ली दंगों के मामले में उमर खालिद को 3 दिन की अंतरिम जमानत, मां की सर्जरी के चलते राहत

  नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में उमर खालिद को तीन दिन की अंतरिम जमानत प्रदान की है। यह राहत उनकी मां की सर्जरी को ध्यान में रखते हुए दी गई है। अदालत के आदेश के अनुसार, उमर खालिद को 1 जून सुबह 7 बजे से 3 जून शाम 5 बजे तक के लिए अंतरिम जमानत दी गई है। इसके लिए उन्हें एक लाख रुपये का निजी मुचलका भरना होगा। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की सीमा में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं और इस अवधि में वे केवल अस्पताल जाने के लिए ही घर से बाहर निकल सकेंगे। […]

अदाणी फाउंडेशन की उत्थान परियोजना के तहत आठ दिवसीय समर कैंप का आयोजन

० 351 बच्चों की सहभागिता, नौ ग्रामों से बच्चों ने लिया भाग रायपुर।अदाणी फाउंडेशन की उत्थान परियोजना के अंतर्गत आठ दिवसीय समर कैंप का आयोजन रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड स्थित ग्राम चिचोली में किया गया। यह शिविर नवनिर्मित अदाणी भवन, चिचोली में आयोजित हुआ, जिसमें आसपास के नौ ग्रामों के कुल 351 बच्चों ने भाग लिया। इस समर कैंप में चिचोली, ग़ैतरा, रायखेड़ा, भाटापारा, ताराशिव, कोनारी, खम्हारिया, खपरी एवं छतौद ग्रामों के बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ अदाणी पावर लिमिटेड, रायपुर के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कैंप के उद्घाटन अवसर पर ग्राम पंचायत चिचोली की सरपंच श्रीमती रामप्यारी […]

अंतागढ़ ब्लॉक के सभी सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा सरकार के सुशासन के दावे पर करारा तमाचा – कांग्रेस

  रायपुर। बस्तर संभाग के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक के सभी 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों के सामूहिक इस्तीफे को सरकार के द्वारा किये जा रहे सुशासन के दावे पर करारा तमाचा बताते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार केवल झूठ और जुमलों की सरकार है, सत्ता के विकेंद्रीकरण से भाजपा को कितनी हिकारत है वह स्थानीय निकायों की दुर्दशा, बदहाली और वर्तमान दयनीय स्थिति से प्रमाणित है। स्थानीय जनप्रतिधियों का स्पष्ट तौर पर आरोप है कि विकास कार्यों के लिए लंबे समय से फंड जारी नहीं किया जा रहा है, अति आवश्यक, जरूरी और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े काम […]

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता : ऑपरेशन लॉस्ट एंड फाउंड’ के तहत 151 गुम मोबाइल लौटाए गए

  धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन लॉस्ट एंड फाउंड’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की गई है। इस अभियान के अंतर्गत 151 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे गए। पुलिस ने तकनीकी सहायता और साइबर सेल की मदद से विभिन्न स्थानों से इन मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया। बरामद किए गए मोबाइलों की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पुलिस लाइन स्थित कंपोजिट बिल्डिंग में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर, एसपी और महापौर की उपस्थिति में मोबाइल धारकों को उनके फोन लौटाए गए। इस दौरान […]

गरियाबंद में तेंदुए का कहर, 7 वर्षीय बच्चे पर हमला, गंभीर रूप से घायल

गरियाबंद। जिले के कोदोबतर अंतर्गत चट्टानपारा इलाके में गुरुवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां तेंदुए ने 7 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चा पड़ोस के घर से टीवी देखकर लौट रहा था, तभी यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार, घर लौटते समय घात लगाए तेंदुए ने अचानक बच्चे पर हमला कर उसकी गर्दन पकड़ ली और उसे जंगल की ओर खींचने लगा। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और जान जोखिम में डालकर किसी तरह बच्चे को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत […]

Breaking : दुर्ग में सामूहिक आत्महत्या का हृदयविदारक घटना, बच्चों को जहर देकर पति-पत्नी ने लगाई फांसी

दुर्ग। दुर्ग से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है। दुर्ग के आर्य नगर स्थित एक मकान में पति -पत्नी की लाश फांसी पर लटकी मिली, वहीं परिवार के दोनों बच्चों की लाश बिस्तर पर मिली है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे हैं. जानकारी के अनुसार मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित आर्य नगर की है, जहां निवासरत गोविंद साहू (45 वर्ष) और उनकी पत्नी चंचल साहू (40) की फांसी पर लटकी लाश मिली है. वहीं बेटी दृष्णा साहू( 13 वर्ष) और बेटे यशांत साहू (10 वर्ष) का शव बिस्तर पर मिला है. बच्चों को नींद […]

राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव का ऐलान: 10 राज्यों में 18 जून 2026 को मतदान, बड़े नेताओं का कार्यकाल होगा समाप्त

  नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान करते हुए देश के 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीख घोषित कर दी है। आयोग के अनुसार, इन सीटों के लिए मतदान 18 जून 2026 को कराया जाएगा। तारीखों की घोषणा के साथ ही संबंधित राज्यों में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और दलों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। किन राज्यों में होंगे चुनाव? चुनाव आयोग के मुताबिक, जिन 10 राज्यों में राज्यसभा की सीटें खाली हो रही हैं, उनमें शामिल हैं— आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम। इनमें आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में […]

रक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि: निबे लिमिटेड का 100 किमी रेंज ‘वायु अस्त्र’ सफल, NCNC ट्रायल में दिखी ताकत

  पुणे | देश की रक्षा क्षमता को मजबूत करने की दिशा में पुणे स्थित कंपनी Nibe Limited ने बड़ी उपलब्धि का दावा किया है। कंपनी ने अपनी 100 किलोमीटर रेंज वाली ‘वायु अस्त्र’ लोइटरिंग म्यूनिशन प्रणाली का नो-कॉस्ट, नो-कमिटमेंट (NCNC) प्रदर्शन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह परीक्षण राजस्थान के पोखरण और उत्तराखंड के जोशीमठ (मलारी) में किया गया। क्या है NCNC ट्रायल? नो-कॉस्ट, नो-कमिटमेंट (NCNC) रक्षा खरीद प्रक्रिया का एक प्रारंभिक प्रदर्शन मॉडल है, जिसमें कंपनियां अपने हथियार या तकनीक को सेना और रक्षा मंत्रालय के सामने प्रस्तुत करती हैं। इसमें सरकार न तो परीक्षण के लिए भुगतान करती है और न ही खरीद की कोई बाध्यता होती […]

रायपुर में ठेला कारोबारियों का होगा सत्यापन, महापौर मीनल चौबे के सख्त निर्देश

  रायपुर। राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। शहर के विभिन्न बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में मेटाडोर और ठेला लगाकर सामान बेचने वाले कारोबारियों का अब अनिवार्य पंजीकरण और भौतिक सत्यापन किया जाएगा। महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम के टाउन प्लानिंग (टीपी) विभाग को इस संबंध में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा बाहरी और संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। महापौर के निर्देशानुसार टीपी विभाग शहरभर में अभियान चलाकर ऐसे व्यवसायियों का पूरा रिकॉर्ड तैयार […]

खाद गबन मामले में बड़ी कार्रवाई, प्रभारी शाखा प्रबंधक निलंबित

  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत खाद गबन मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। कोरिया जिले की जिल्दा समिति, खड़गंवा में खाद वितरण में अनियमितता और गबन के मामले में लापरवाही पाए जाने पर प्रभारी शाखा प्रबंधक एवं नोडल अधिकारी कल्लु प्रसाद मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर की गई। मामले की शिकायत सुशासन तिहार 2026 के दौरान सामने आई थी, जिसके बाद पूरे प्रकरण की समीक्षा की गई। जांच में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई में गंभीर लापरवाही उजागर होने पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद […]