कोयला लेवी घोटाला मामला: ACB-EOW ने नारायण साहू के खिलाफ 1000 पन्नों का पाँचवां पूरक चालान किया पेश, जांच तेज

  रायपुर। ACB-EOW ने अवैध कोयला लेवी वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी नारायण साहू के खिलाफ विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) रायपुर में पाँचवां पूरक अभियोग पत्र दाखिल किया है। यह चालान लगभग 1000 पन्नों का बताया जा रहा है। आरोपी नारायण साहू, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी का पूर्व चालक रह चुका है और वर्तमान में रायपुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध है। उस पर आरोप है कि वह कोयला लेवी वसूली के संगठित नेटवर्क का सक्रिय सदस्य था। जांच एजेंसियों के अनुसार, अपराध क्रमांक 03/2024 में दर्ज मामले के तहत नारायण साहू ने कथित रूप से कोयला व्यापारियों और परिवहनकर्ताओं से अवैध वसूली की राशि एकत्र कर उसे […]

गरियाबंद में आकाशीय बिजली का कहर: एक युवक की मौत, तीन लोग झुलसे

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के पीटापारा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में 33 वर्षीय ओमप्रकाश ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के चार सदस्य खेत में काम कर रहे थे। मौसम खराब होने और तेज बारिश व गरज-चमक शुरू होने पर सभी लोग पास की एक झोपड़ी में जाकर शरण लेने लगे। इसी दौरान अचानक झोपड़ी पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी […]

इटली में पीएम मोदी और मेलोनी की ‘मेलोडी’ चर्चा, टॉफी गिफ्ट वाला वीडियो वायरल

  इंटनेशनल न्यूज़। प्रधानमंत्री Narendra Modi के इटली दौरे के दौरान एक हल्का-फुल्का और दिलचस्प पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने पीएम मोदी द्वारा भेंट की गई ‘मेलोडी’ टॉफी के लिए उनका खास अंदाज में धन्यवाद किया। मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह मुस्कुराते हुए कहती नजर आती हैं, “प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए एक बहुत ही अच्छी टॉफी लेकर आए हैं — मेलोडी।” वीडियो में पीएम मोदी भी दिखाई देते हैं और मेलोनी की इस टिप्पणी पर हंसते नजर आते हैं। मेलोनी ने पोस्ट के साथ लिखा, “उपहार के लिए धन्यवाद।” दरअसल, “मेलोडी” […]

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला: “देश संकट में, पीएम टॉफी और रील में व्यस्त”

दिल्ली। Rahul Gandhi ने प्रधानमंत्री Narendra Modi और इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni के वायरल “मेलोडी” कैंडी वीडियो को लेकर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि देश आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है, जबकि प्रधानमंत्री “रील बनाने” और “टॉफी दिखाने” में व्यस्त हैं। उन्होंने इसे “नेतृत्व नहीं, बल्कि नौटंकी” करार दिया। यह विवाद उस वायरल वीडियो के बाद शुरू हुआ, जिसमें जॉर्जिया मेलोनी पीएम मोदी के साथ “Melody” टॉफी का पैकेट दिखाती नजर आती हैं। वीडियो में दोनों नेताओं को हंसते हुए देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई। वहीं, Giriraj Singh समेत […]

सियान गुड़ी बन रही वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहारा और सम्मान का केंद्र

० जशपुर में 94 वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत, 32 को मिल रही नियमित फिजियोथेरेपी सुविधा ० स्वास्थ्य जांच, परामर्श, योग-भजन और सुंदरकांड पाठ से मिल रहा मानसिक एवं शारीरिक संबल रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित सियान गुड़ी बुजुर्गों के लिए देखभाल, स्वास्थ्य सुविधा और सामाजिक जुड़ाव का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रही है। समाज कल्याण विभाग की इस महत्वाकांक्षी पहल के तहत जिले में अब तक 94 वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत किए जा चुके हैं। इनमें से 32 बुजुर्गों को नियमित रूप से फिजियोथेरेपी की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे उन्हें शारीरिक समस्याओं से राहत मिल रही है। हाल […]

रायपुर को मिलीं 54 नई डायल 112 गाड़ियां, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

  रायपुर। Raipur में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 54 नई डायल 112 गाड़ियों को सेवा में शामिल किया गया। डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने हरी झंडी दिखाकर सभी वाहनों को रवाना किया। इस मौके पर विजय शर्मा ने कहा कि अब डायल 112 पर कॉल करने के बाद पुलिस पहले से ज्यादा तेजी से मौके पर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि पूरे सिस्टम को C-DAC की एडवांस टेक्नोलॉजी से मॉनिटर किया जाएगा। कॉल आते ही लोकेशन तुरंत ट्रेस होगी, जिससे प्रतिक्रिया समय कम होगा। डिप्टी सीएम ने बताया कि नई गाड़ियों में हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं और कमांड सेंटर से उनकी लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा […]

रायपुर में ज्वेलरी शॉप से 2.34 करोड़ का सोना गायब, 16 साल पुराना कर्मचारी फरार

  रायपुर। Raipur के सदर बाजार स्थित मनोहरमल एंड कंपनी में करोड़ों रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। दुकान का 16 साल पुराना कर्मचारी करीब 2.34 करोड़ रुपए कीमत के सोने के जेवर लेकर फरार हो गया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, बंधवापारा निवासी सूरज साहू लंबे समय से दुकान में काम कर रहा था। भरोसेमंद कर्मचारी होने के कारण उसे डिस्प्ले में रखे गए गहनों को वापस लॉकर में सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी दी गई थी। बताया जा रहा है कि पिछले महीने उसने एक व्यापारी को गहने दिखाने के लिए लॉकर से सोना निकाला था। आरोप है […]

‘री-नीट से पहले शॉर्ट फिल्म ‘तमाशा’ रिलीज: एग्जाम प्रेशर और सिस्टम की खामियों पर केंद्रित है कहानी

​रायपुर। देश में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली ‘री-नीट’ परीक्षा से ठीक पहले, नीट परीक्षा व्यवस्था और छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव को केंद्र में रखकर बनाई गई नॉन-कमर्शियल शॉर्ट फिल्म ‘तमाशा’ को रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म किसी व्यक्ति विशेष पर केंद्रित न होकर पूरी तरह से विषय-वस्तु पर आधारित है, जो वर्तमान समय में प्रतियोगी परीक्षाओं के नाम पर मध्यवर्गीय परिवारों और छात्रों के संघर्ष की कड़वी हकीकत को सामने लाती है। ​यह फिल्म एक नए दौर के सिनेमा का भी प्रतिनिधित्व करती है, जहां विभिन्न आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्लेटफॉर्म्स और टूल्स के साथ-साथ इंसानी संवेदनशीलता और रचनात्मकता का एक अनूठा समन्वय देखने को […]

देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत, मरीज सुरक्षित निकाले गए

देहरादून।हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया अस्पताल में बुधवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग एसी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी, जिसके बाद पूरे अस्पताल परिसर में घना धुआं फैल गया। घटना के समय अस्पताल के आईसीयू में छह मरीज भर्ती थे। धुआं फैलते ही मरीजों, परिजनों और स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल प्रशासन, राहत दल और स्थानीय प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला बीरावती की मौत हो गई, जबकि दो मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग और धुएं की चपेट […]

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, सोनप्रयाग–गौरीकुंड रूट बाधित; राहत टीमें मौके पर

  केदारनाथ। केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर बीती रात भारी बारिश के कारण सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच तीन स्थानों पर भूस्खलन हो गया, जिससे यात्रा मार्ग अस्थायी रूप से बाधित हो गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्थिति की समीक्षा करते हुए मार्ग जल्द बहाल करने के निर्देश दिए। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते लगभग 30 मिनट के भीतर पैदल मार्ग को आंशिक रूप से खोल दिया गया और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। रातभर राहत एवं निगरानी अभियान जारी रहा। इसी बीच […]