ईरान में फंसे कांकेर के मयंक साहू, परिजनों ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर मदद की लगाई गुहार

कांकेर। ईरान-इजराइल युद्ध की आंच अब छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले तक पहुंच गई है। जिले के भानुप्रतापपुर ब्लॉक के ग्राम कन्हारगांव निवासी मयंक साहू ईरान में फंसे हुए हैं। मयंक मर्चेंट नेवी कंपनी में कार्य के लिए ईरान गए थे लेकिन युद्ध के हालात के चलते अब तक उनकी वापसी नहीं हो सकी है। बेटे की सलामती और सुरक्षित वापसी को लेकर उनके परिजन बेहद चिंतित हैं। मयंक के परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बेटे की सुरक्षित वापसी की अपील की है। परिजनों का कहना है कि मयंक ने चेन्नई से मर्चेंट नेवी का कोर्स किया था जिसके बाद उन्हें ईरान की एक मर्चेंट कंपनी में नौ […]

शहीद के परिजनों को किसी भी विभाग में मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना

  रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने नक्सल हिंसा में शहीद पुलिस सेवकों के आश्रित परिजनों को उनकी मांग पर पुलिस के अलावा अन्य विभाग में अनुकंपा नियुक्ति देने संबंधी कैबिनेट के निर्णय को अधिसूचित कर दिया है।कैबिनेट ने यह निर्णय 18 जून की बैठक में लिया था। इसमें शहीद पुलिस सेवकों के आश्रितों को उनकी मांग पर पुलिस के अलावा अन्य विभाग में किसी भी जिले संभाग में अनुकंपा नियुक्ति दी जा सकती है। कैबिनेट ने सुकमा में शहीद एएसपी आकाश गिरिपुंजे की पत्नी को नियुक्ति देने यह संशोधन किया था। साप्रवि ने अनुकंपा नियुक्ति के एग्जाई आदेश की कंडिका 13-3 की जगह इसे प्रतिष्ठापित करते हुए 15-7,15-10 के प्रावधान […]

ओपी जिंदल विश्वविद्यालय के 30 इंजीनियरिंग ग्रेजुएट छात्रों को मिली बड़ी कामयाबी, जेएसपी में 8 लाख सालाना पैकेज पर हुआ चयन

  ० ओपीजेयू के मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और मेटालर्जिकल ब्रांच के 30 छात्र जिंदल स्टील एंड पावर में ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के रूप में चयनित रायपुर।ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय, रायगढ़ के 30 इंजीनियरिंग ग्रेजुएट छात्रों का जिंदल स्टील एंड पावर (जेएसपी) में प्रतिष्ठित ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी पद पर चयन हुआ। ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के करियर डेवलपमेंट सेंटर के निदेशक डॉ. शेषदेव नायक ने बताया की देश की बहुप्रतिष्ठित कंपनी जिंदल स्टील एंड पावर (जेएसपी) के कैम्पस ड्राइव में स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग के मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और मेटालर्जिकल, इंजीनियरिंग शाखाओं के 30 छात्रों को ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (जीईटी) के रूप में चुना गया है। मेकेनिकल इंजीनियरिंग के बीस , इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के सात और […]

मंत्री ओपी चौधरी के आश्वासन के बाद भी सागरपाली की सड़क मरम्मत नही डबरी में तब्दील हुई मुख्य सड़क

० आवागमन हुआ खतरनाक हादसों की संभावना बढ़ी दिलीप गुप्ता सरायपाली। एक छोटी सड़क के निर्माण य्या मरम्मत के लिए सरकार के मंत्री का आश्वासन , विधायक की अनुशंसा , सत्ताधारी नेताओ का वचन व ग्रामीणों की विभागीय अधिकारियों से लगातार मांगो के बावजूद 1000 मीटर की मुख्य सड़क इसके बावजूद नही बनना यह सरकार व विभागीय अधिकारियों की असंवेदनशीलता व जनता के प्रति बरते जा रहे लापरवाही को दर्शाता है । राज्य सरकार अभी सुशासन दिवस मना रही थी सागरपाली की जनता सरकार व उनके कर्णधारों से पूछ रही है कि सरायपाली से सरसींवा मार्ग पर स्थित ग्राम सागरपाली जो ग्रामीण क्षेत्रो के लिए व्यवसायिक व चिकित्सा क्षेत्र के […]

रक्षा मंत्रालय ने आतंकवाद रोधी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 2000 करोड़ की रक्षा खरीद को दी मंजूरी, आधुनिक हथियार खरीदे जाएंगे

  दिल्ली। भारतीय सेना की आतंकवाद रोधी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने 2000 करोड़ रुपये की रक्षा खरीद को मंजूरी दी है। यह रक्षा खरीद आपात अधिग्रहण व्यवस्था के तहत की जा रही है। इस रक्षा खरीद के तहत 13 कॉन्ट्रैक्ट को मंजूरी दी गई है। जिसमें सुरक्षाबलों के लिए आधुनिक हथियार और उपकरण खरीदे जाएंगे, जो आतंकवाद के खिलाफ हमारे सुरक्षाबलों की क्षमताओं में उल्लेखनीय इजाफा करेंगे। खरीदे जाएंगे आधुनिक हथियार  इस रक्षा खरीद की कुल लागत 1981.90 करोड़ होगी। जिसमें भारतीय सेना के लिए इंटीग्रेटेड ड्रोन डिटेक्शन एंड इंटरडिक्शन सिस्टम की खरीद की जाएगी। साथ ही लो लेवल लाइट वेट रडार, बहुत कम रेंज वाला […]

CM साय ने काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर किया जलाभिषेक, जन-जन के मंगल एवं विश्व शांति की कामना की

रायपुर। CM साय ने काशी में बाबा विश्वनाथ के दिव्य दर्शन किए। सीएम साय ने x में बताया, आज देवाधिदेव महादेव की पावन नगरी काशी में बाबा विश्वनाथ जी के दिव्य दर्शन और पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। सनातन संस्कृति की धरा, प्राचीन सभ्यता की गौरवगाथा और आध्यात्मिक चेतना की अनंत ज्योति से आलोकित अनुपम काशी में बाबा के श्रीचरणों में नमन कर संपूर्ण सृष्टि के कल्याण, जन-जन के मंगल एवं विश्व शांति की कामना की। जय बाबा विश्वनाथ। हर-हर महादेव। 🚩 आज देवों के अधिदेव, भगवान शंकर की पावन नगरी काशी में स्थित ‘काशी के कोतवाल’ श्री काल भैरव जी महाराज के मंदिर में दर्शन और पूजन का […]

ट्रंक में मिले लाश मामले में आरोपियों का ट्रंक खरीदते वीडियो मिला, पुलिस ने लिया हिरासत में

रायपुर। राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ इलाके में ट्रंक में लाश मिलने के मामले में बड़ा खुलासा है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है कि, पैसे के लेनदेन के चलते युवक की हत्या की गई है। इस हत्याकांड के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किया गया कार भी जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पेशे से वकील है। ट्रंक खरीदने गए महिला -पुरुष का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस कुछ भी साझा करने से बच रही है। कहा जा रहा है कि, पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सकती […]

सावन सोमवार पर इस बार बेहद शुभ योग से बढ़ जाता है इसका महत्व ,जानें तारीख

सावन के महीने भगवान शिव को समर्पित है। सावन के महीने का विशेष महत्व बताया गया है। सावन के महीने में जो व्यक्ति सच्चे दिल से भगवान शिव की उपासना करता हैं उसकी सारी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। दरअसल, सावन के महीने में ही भगवान शिव और माता पार्वती का मिलन हुआ था। दरअसल, सावन के महीने में ही भगवान शिव ने माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें वरदान दिया था कि वह उन्हें अपनी पत्नी रुप में स्वीकार करेंगे। इसलिए इस महीने के महत्व और अधिक बढ़ जाता है। इस बार सावन के सोमवार बेहद खास होने जा रहे हैं। दरअसल, इस बार सावन सोमवार पर […]

एयर इंडिया की लंदन-मुंबई फ्लाइट में सवार 11 लोग अचानक बीमार, मेडिकल इमरजेंसी से मचा हड़कंप!

मुंबई। लंदन से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में अचानक 5 यात्री और 2 चालक दल के सदस्य समेत 11 लोग बीमार पड़ गए, जिससे विमान के अंदर हड़कंप मच गया। सभी ने चक्कर आने और मतली की शिकायत की। यह घटना सोमवार को तब सामने आई जब विमान के विभिन्न चरणों में यात्रियों और क्रू मेंबरों ने चक्कर आने और मतली की शिकायत की। एयर इंडिया ने बताया कि विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की और सभी बीमार यात्रियों को मेडिकल जांच के लिए तुरंत मेडिकल रूम में ले जाया गया। बाद में उनका स्वास्थ्य ठीक पाया गया और उन्हें छुट्टी दे दी गई। कंपनी ने इस मामले […]

पंचायत सीजन 4 : ख़त्म हुआ इंतजार ,लोगों ने दिया रिएक्शन, देखें कैसा लगा लोगों को ये सीजन

एंटरटेनमेंट न्यूज़। साल का सबसे मच अवेटेड शो ‘पंचायत सीजन 4’ अब रिलीज हो चुका है। प्राइम वीडियो ने रात 12 बजे ही पंचायत के चौथे सीजन को स्ट्रीम कर दिया। जिसके बाद इस सीरीज के इंतजार में बैठे लोगों ने एक बार में ही पूरी सीरीज निपटा डाली। लोगों को पंचायत का ये नया सीजन कैसा लगा, इसको लेकर अब लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी देनी शुरू कर दी हैं। जानते हैं ‘पंचायत सीजन 4’ को लेकर लोगों के क्या हैं ट्विटर रिएक्शन। पंचायत एक ऐसा शो है जिसकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इसीलिए लोग बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे थे। अधिकांश लोग चौथे सीजन को देखने के […]