सुशीला कार्की की जगह Gen-Z ने इस नेता के नाम का दिया प्रस्ताव,नेपाल में अंतरिम पीएम के नाम पर ट्विस्ट

  काठमांडू। नेपाल में सुशीला कार्की के अंतरिम कयासों के बीच अब एक नया सामने आया है। अब खबर है कि बिजली संकट का हल निकालने वाले इंजीनियर कुल मान घिसिंग को अंतरिम सरकार की कमान सौंपी जा सकती है। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ‘देशभक्त और सबका चहेता’ बताते हुए चुना है। जेन जी प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार दोपहर एक संक्षिप्त बयान में बताया कि छह घंटे की वर्चुअल बैठक में काठमांडू के मेयर बलेंद्र ‘बालेन’ शाह और सुप्रीम कोर्ट की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के नामों पर भी विचार हुआ। लेकिन घिसिंग का नाम सामने आना कई लोगों के लिए चौंकाने वाला है। प्रदर्शनकारियों ने पहले काठमांडू के मेयर बालेन […]

कोर्ट ने सोनिया गांधी को बड़ी राहत: FIR दर्ज करने की याचिका की खारिज, नागरिकता से पहले वोटर बनने का था आरोप

दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। यह याचिका विकास त्रिपाठी नामक शख्स ने दायर की थी, जिसमें उनके भारतीय नागरिक बनने से तीन साल पहले मतदाता सूची में नाम शामिल होने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। 1980 में जुड़ा नाम, जबकि 1983 में बनीं नागरिक विकास त्रिपाठी की तरफ से दायर याचिका में आरोप लगाया गया था कि सोनिया गांधी का नाम 1980 में नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में शामिल किया गया था, जबकि वह अप्रैल 1983 में भारत की नागरिक बनी थीं। त्रिपाठी ने आरोप […]

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ

  रायपुर।महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक देशव्यापी “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” शुरू करने जा रहा है। इस अभियान का समापन गांधी जयंती पर होगा। इसका राष्ट्रीय शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंदौर (मध्यप्रदेश) से करेंगे। यह अभियान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा मनाए जा रहे “पोषण माह” के साथ मिलकर चलाया जाएगा, ताकि मातृ, किशोरी और बाल पोषण पर व्यापक असर डाला जा सके। अभियान के प्रमुख कार्यक्रम स्वास्थ्य जांच शिविर: महिलाओं के लिए उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुख कैंसर, स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर, एनीमिया, टीबी और सिकल सेल रोग की जांच। साथ […]

भारत और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के बीच वाराणसी में हुए महत्‍वपूर्ण समझाैते, 10 बिंदुओं में जानें समझौतों को

वाराणसी। भारत और मॉरीशस के बीच आपसी व‍िकास को लेकर कई महत्‍वपूर्ण समझौतों की रूपरेखा को अंत‍िम रूप देने के साथ ही आपसी एमओयू पर दोनों देशों के प्रमुखों ने हस्‍ताक्षर क‍ि‍ए है। दस प्रमुख ब‍िंंदुओं में जानें इस समझाैते को- ० पीएम मोदी ने कहा कि हमारी संस्कृति और संस्कार, सदियों पहले भारत से मरीशस पहुंचे, और वहां की जीवन-धारा में रच-बस गए। काशी में मां गंगा के अविरल प्रवाह की तरह, भारतीय संस्कृति का सतत प्रवाह मॉरीशस को समृद्ध करता रहा है और आज, जब हम मारीशस के दोस्तों का स्वागत काशी में कर रहे हैं, यह केवल औपचारिक नहीं, बल्कि एक आत्मिक मिलन है। ० भारत और […]

नारायणपुर में 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, मिलिशिया डिप्टी कमांडर, जनताना सरकार सदस्य ने डाले हथियार

नारायणपुर। नारायणपुर से एक और बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां पुलिस के सामने 16 नक्सलियों ने हथियार डाले है। सरेंडर करने वालों में मिलिशिया डिप्टी कमांडर, जनताना सरकार सदस्य और नक्सलियों के न्याय शाखा का अध्यक्ष भी शामिल है। इस समर्पण के बाद पुलिस ने बताया कि, सरेंडर करें वाले नक्सलियों को तात्कालिक तौर पर 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि सौंपी गई है। वही सभी नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत रोजगार, आवास और समुचित सुरक्षा भी मुहैय्या कराई जाएगी। छत्तीसगढ़ में एक तरफ जहां सुरक्षा बल और पुलिस के जवान नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर कर रहे है तो दूसरी तरफ माओवादी अपनी संभावित मौत के […]

CG Breaking : दंतेवाड़ा में नक्सलियों के लगाए गए प्रेशर आईईडी के चपेट में आए दो जवान घायल, दोनों रायपुर रेफर

दंतेवाड़ा। जिला के मालेवाही थाना क्षेत्र में आज सुबह सातधार पुल से आगे नक्सलियों द्वारा लगाए प्रेशर आईईडी के चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए. स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से बेहतर उपचार के लिए उन्हें रायपुर एयरलिफ्ट किया जाएगा. जानकारी के अनुसार, आज सुबह सीआरपीएफ 195 वाहिनी की कम्पनी, 195 वाहिनी मुख्यालय से सातधार एवं मालेवाही के मध्य नक्सल विरोधी अभियान अंतर्गत एरिया डोमिनेशन एवं डिमाइनिंग की कार्रवाई के लिए रवाना हुए थे. इसी दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में इंस्पेक्टर दीवान सिंह गुर्जर और आरक्षक आलम मुनेश […]

CG Crime : रायगढ़ में एक साथ घर में खुदाई में मिले चार शव,पति-पत्नी और दो बच्चों की लाशें बरामद

रायगढ़। रायगढ़ में राजीव नगर ठुसेकेला इलाके के एक घर से खुदाई के बाद चार शव बरामद किये गए है। वही अभी भी दो लोग लापता बताये जा रहे है। जिन चार लोगों का शव बरामद किया गया है उनमें पति पत्नी, दो बच्चों की लाशे है। इस बात की पूरी आशंका है कि सभी की हत्या के बाद लाशों को दफनाया गया है। सभी का शव गोबर के ढेर से बरामद हुआ है। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है। ग्राम ठुसेकेला के राजीव नगर मोहल्ले में बुधराम उरांव का घर पिछले 2-3 दिनों से बंद पड़ा था। अंदर से तेज बदबू आने की सूचना ग्रामीणों […]

नेपाल में तख्तापलट : छत्तीसगढ़ के 100 से अधिक पर्यटक फंसे, सीएम साय ने की सुरक्षित वापसी की पहल

रायपुर। नेपाल में जारी राजनीतिक उथल-पुथल और विद्रोह के कारण छत्तीसगढ़ के 100 से अधिक पर्यटक फंस गए हैं। ये पर्यटक काठमांडू और आसपास के इलाकों में मौजूद हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए उनकी सुरक्षित वापसी के लिए तुरंत कदम उठाए हैं। बुधवार रात को सीएम साय ने आला अधिकारियों के साथ एक लंबी बैठक की, जिसमें पर्यटकों को वापस लाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। छत्तीसगढ़ सरकार ने इन पर्यटकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार के गृह और विदेश मंत्रालयों से संपर्क साधा है। हालांकि अभी तक फंसे हुए पर्यटकों की सही संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं […]

मौत की अफवाहों के बीच Kajal Aggarwal पहली बार आई सामने , जानें क्या कहा ‘रामायण’की एक्ट्रेस ने

एंटरटेनमेंट न्यूज़। सोशल मीडिया आने के बाद अफवाह कम नहीं और बढ़ गए हैं। आए दिन सेलेब्स से जुड़े ऐसी-ऐसी खबरें आती हैं जो लोगों के होश उड़ा देती है। अब कुछ दिन पहले की खबरों को ले लीजिए। 40 साल की काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) को लेकर खबर आई कि उनकी मौत हो गई है। सोशल मीडिया पर तेजी से खबरें वायरल हो गईं कि कार एक्सीडेंट में काजल अग्रवाल की मौत हो गई है। इन अफवाहों के बाद इंटरनेट पर हलचल मच गई। हालांकि, बाद में खुद एक्ट्रेस ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। मौत की अफवाहों के बीच वह पहली बार स्पॉट हुई हैं। […]

Big Breaking : दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से 5 आतंकियों को दबोचा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। एनसीआर को दहलाने की साजिश रच रहे पांच आतंकियों को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। इन आतंकियों को पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से दबोचा है। पुलिस ने इनके पास से आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाला कुछ सामान भी बरामद किया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से बताया कि गिरफ्तार आतंकियों में से दो दिल्ली से, एक मध्य प्रदेश से, एक हैदराबाद से और एक रांची से गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बुधवार को पुलिस ने दो आतंकी रांची और दिल्ली से गिरफ्तार किए थे। […]