छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शनिवार के लिए जारी हुई नई समय सारिणी, जिलों के शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी

रायपुर। राज्य सरकार ने स्कूल संचालन के समय में बदलाव करते हुए शनिवार के लिए नई समय सारणी जारी की है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों और संभागीय संयुक्त संचालकों को आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, अब शनिवार को एक पाली और दो पाली में संचालित विद्यालय अलग-अलग समय पर चलेंगे। नई समय सारणी एक पाली में संचालित स्कूल समस्त शालाएं सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी। दो पाली में संचालित स्कूल प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाएं– दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी शालाएं– सुबह 7:30 बजे […]

आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

० मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का बजट 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़ रुपये किया गया रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कोरबा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के पुनर्गठन के बाद आज की यह प्रथम बैठक एक नए संकल्प और दृष्टिकोण के साथ आयोजित हो रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय के कल्याण और समग्र विकास के लिए सरकार सभी ठोस कदम उठा रही है। विकास कार्यों के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने मध्य क्षेत्र अंतर्गत निवासरत अनुसूचित जनजाति समुदाय के […]

आज का राशिफल 11 सितंबर : मिथुन, तुला और मीन राशि के लिए आज गुरु का गोचर शुभ लाभदायक, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, परिवार में तालमेल बनाकर चलना होगा मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज करियर में आगे बढने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में आपको आज संयम से काम लेना होगा तभी आप तालमेल बनाए रख पाएंगे। आपको अपने पिता का पूरा सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। आपका जीवनसाथी आज आपका पूरा साथ देगा, जिससे आप उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आपको किसी संबंधी अथवा मित्र से मिलने का मौका मिल सकता है। आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। नौकरी में आपको अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा। सरकारी काम के मामले में भी […]

आज का पंचांग 11 सितंबर : आज चतुर्थी तिथि उपरांत पंचमी तिथि, जानें तर्पण का समय

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 20, शक संवत 1947, आश्विन, कृष्ण, चतुर्थी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 27, रवि उल्लावल 18, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। चतुर्थी तिथि 12 बजकर 46 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। अश्विनी नक्षत्र 01 बजकर 58 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ। धृतिमान योग सायंकाल 05 बजकर 05 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ। बालव करण 12 बजकर 26 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन के 04 बजकर 10 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि […]

CG Breaking : दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट की भोपाल में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, बिजली गिरने से फेल हुआ नेविगेशन

रायपुर। दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट को नेविगेशन सेवा बंद होने के कारण भोपाल में इमरजेंसी लैंड कराना पड़ा। सूत्रों के अनुसार रायपुर एयरपोर्ट में आवश्यक सिग्नल उपकरणों पर बिजली गिरने से तकनीकी खराबी आ गई है, जिसके चलते एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क और नेविगेशन नहीं मिल पा रहा है। फिलहाल एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग प्रभावित है और कई फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि कुल 5 फ्लाइट्स को अलग-अलग शहरों में इमरजेंसी लैंड कराया गया है। इनमें हैदराबाद से रायपुर आने वाली फ्लाइट को भुवनेश्वर, कलकत्ता से रायपुर आने वाली फ्लाइट को भुवनेश्वर, दिल्ली से रायपुर आने वाली फ्लाइट […]

12 सितंबर को सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाने की तैयारी ,राष्ट्रपति मुर्मू दिलाएंगी शपथ

दिल्ली। देश के निर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 12 सितंबर को पद की शपथ ले सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को राधाकृष्णन को शपथ दिलाएंगी। राष्ट्रपति भवन में 12 सितंबर को एक औपचारिक समारोह में शपथ ग्रहण संपन्न होगा। 67 वर्षीय राधाकृष्णन ने मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को हराकर जीत हासिल की थी। यह चुनाव तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को अचानक दिए गए इस्तीफे के बाद कराया गया था। 14 सांसदों ने की क्रॉस वोटिंग संसद भवन में मंगलवार को हुए मतदान में राधाकृष्णन को 752 वैध मतों में से प्रथम वरीयता के 452 वोट […]

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल ने 435 करोड़ का राजस्व अर्जित कर रचा कीर्तिमान

० वन टाइम सेटलमेंट योजना-2 बनी गेम चेंजर,पिछले 6 माह में हुई 2230 संपत्तियों की बिक्री रायपुर। छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों को सुविधा युक्त आवास का सपना छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल पूरा कर रहा है। मंडल ने पिछले 6 माह में 2230 संपत्तियों का विक्रय कर 435 करोड़ रुपये का रिकार्ड राजस्व अर्जित किया है, जो पिछले पाँच वर्षों की तुलना में तुलना में अर्जित राजस्व से अधिक है। इस उपलब्धि में वन टाइम सेटलमेंट योजना-2 गेम चंेजर साबित हुई है। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल संपत्तियाँ बेचना नहीं बल्कि हर परिवार को सुरक्षित और […]

सड़कों के सुदृढ़ीकरण की मंजूरी से क्षेत्र में हर्ष, जिला भाजपा अध्यक्ष चंद्राकर ने मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, सांसद का आभार जताया

  गरियाबंद। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने बताया कि गरियाबंद जिले के तीन सड़कों के विकास कार्यों को लेकर राज्य की भाजपा सरकार ने करोड़ों रुपए की वित्तीय मंजूरी दे दी है। ग्रामीण वर्षों से मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की भाजपा सरकार सड़क विकास को लेकर संकल्पित है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में श्री चंद्राकर ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत सड़कों के सुदृढ़ीकरण (सतह मजबूतीकरण) की प्रशासकीय स्वीकृति बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के ग्राम पारागांव से पेंड्रा (10.27 किमी), ग्राम पिपरछेड़ी से चिंगरमाल (9.30 किमी), 09 टी 02 से बेगरपाला (13.30 किमी) को प्रदान की गई हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय […]

अभा विद्युत शटल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज आज,13 सितंबर को होगा समापन

० मोवा के बैडमिंटन कोर्ट में होगा आयोजन रायपुर। 47वीं ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी शटल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज कल 11 सितंबर को राजधानी में होगा। इसमें 10 राज्यों की पॉवर कंपनियों के खिलाड़ी शामिल होंगे। इसमें लगभग 300 मैच होंगे, जिसमें ओपन सिंगल, ओपन डबल और टीम इवेंट होंगे। इसकी मेजबानी छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की सेंट्रल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल कमेटी कर रही है। स्पर्धा का समापन 13 सितंबर को होगा। आयोजन समिति के प्रमुख व कार्यपालक निदेशक (वित्त) श्री एमएस चौहान ने बताया कि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन-जनरेशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव होंगे। अध्यक्षता उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एसके कटियार […]

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को मिलेगा 25 हजार, सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग नहीं करने पर होगी सख्त कार्यवाही

० छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारत सरकार की राहवीर योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को 25 हजार रूपए की नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। यह पुरस्कार एक राहवीर को अधिकतम पांच बार मिल सकेगा। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में राहवीर योजना की समीक्षा करते हुए परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के विशेष मौकों पर सम्मानित किया जाए। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव और विजय शर्मा ने अधिकारियों […]