Asia Cup 2025 : आज भारत-यूएई का मैच ,रात 8 बजे से शुरू होगा मुकाबला ,कुलदीप-वरुण और संजू-जितेश में किसे मिलेगा मौका

  स्पोर्ट्स न्यूज़। एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत 10 सितंबर यानी बुधवार को अपने अभियान की शुरुआत मेजबान संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ करेगा। इस मैच को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि टीम मैनेजमेंट अंतिम एकादश में किन खिलाड़ियों को मौका देगा और किन्हें बाहर बैठना पड़ेगा। हालांकि, टीम प्रबंधन का मुख्य ध्यान ऑलराउंडरों के सहारे संतुलन साधने पर होगा। भारतीय टीम खिताब की प्रबल दावेदार है। मैच भारतीय समयानुसार बुधवार रात आठ बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम साढ़े सात बजे होगा। भारतीय टीम अभी तक इस बात पर अंतिम निर्णय नहीं ले पाई है कि यूएई के खिलाफ शुरुआती […]

नेपाल में युवाओं के प्रदर्शन बदला हिसंक बगावत में : आर्मी ने संभाली कमान, एअर इंडिया-इंडिगो की फ्लाइट रद्द

काठमांडू। नेपाल की सड़कों पर युवाओं की अगुवाई में शुरू हुआ प्रदर्शन हिंसक बगावत में बदल गया था। मंगलवार को हालात इस कदर बिगड़े कि प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन को आग के हवाले कर दिया। सरकारी इमारतें, नेताओं के घर और यहां तक कि पशुपतिनाथ मंदिर के फाटक तक पर हमले हुए। इसके बाद सेना को कमान संभालनी पड़ी। सोशल मीडिया बैन तो हटा लिया गया, मगर 19 लोगों की मौत ने आग में घी का काम किया। उग्र प्रदर्शन को देखते हुए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया, लेकिन सड़कों पर शांति नहीं लौटी। सेना को उतारना पड़ा और हालात अब भी काबू से बाहर हैं। ये […]

छत्तीसगढ़ में वन्य प्राणियों का संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० तीन वर्षों में छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या दोगुनी, 17 से बढ़कर हुई 35 ० छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव कल्याण बोर्ड की 15वीं बैठक सम्पन्न रायपुर।छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या पिछले तीन वर्षों में दोगुनी हो गई है। वर्ष 2022 में जहां बाघों की संख्या 17 थी, वहीं अप्रैल 2025 के सर्वेक्षण में यह बढ़कर 35 हो गई। यह जानकारी आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सम्पन्न छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव कल्याण बोर्ड की 15वीं बैठक में दी गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ में वन्य प्राणियों का संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता है। हमारा राज्य वन संपदा और वन्य प्राणियों के मामले में […]

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए खुला बेहतर शिक्षा का रास्ता – मुख्यमंत्री साय

० मुख्यमंत्री ने “अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना” में अगले शैक्षणिक सत्र से 200 बच्चों को लाभ दिलाने की महत्वपूर्ण घोषणा ० मुख्यमंत्री श्री साय ने अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना का किया शुभारंभ, चयनित बच्चों का किया सम्मान रायपुर।मुख्यमंत्री ने “अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना” में अगले शैक्षणिक सत्र से 200 बच्चों को लाभ दिलाने की महत्वपूर्ण घोषणामुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक बच्चों के लिए संचालित “अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना” का शुभारंभ किया। उन्होंने चयनित बच्चों का सम्मान करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से निर्माण श्रमिकों के […]

जीएसटी में बदलाव से राज्य और देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति, कारोबारियों और आमजन को मिलेगा लाभ – मुख्यमंत्री साय

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में राज्य के विभिन्न व्यावसायिक संघों के प्रतिनिधियों ने भेंट कर जीएसटी में किए गए सुधारों के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जीएसटी ने न केवल व्यापार जगत को सशक्त किया है, बल्कि पारदर्शिता और कर संग्रहण में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था भारत को वैश्विक व्यापार में और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की कर व्यवस्था में अब तक का सबसे बड़ा सुधार माने जाने वाला वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) राज्य और देश के व्यापार जगत को नई ऊर्जा प्रदान कर […]

आज का राशिफल 10 सितंबर : मेष, कन्या और तुला राशि के लिए आज लाभदायक दिन, जानें आज का भविष्यफल

मेष राशि, रचनात्मक कार्यों से फायदा मिलेगा मेष राशि के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपको दोस्तो के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी वरिष्ठ अधिकारी से वैचारिक मतभेद होने की आशंका है,अपने व्यवहार को संयमित रखें। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। नए काम में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाई की सलाह से आपको फायदा होगा। सामाजिक कार्यों में आपको भाग लेने का मौका मिलेगा। आपकी रचनात्मक कार्यो से फायदा मिलेगा। बिजनेस में व्यवहार कुशलता का फायदा मिलेगा। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। किन्नरों को दान देना शुभ रहेगा। वृषभ राशि,आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें वृषभ राशि के […]

आज का पंचांग 10 सितंबर : आज तृतीया तिथि का श्राद्ध, जानें तर्पण के लिए समय

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 19, शक संवत 1947, आश्विन, कृष्ण, तृतीया, बुधवार, विक्रम संवत् 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 26, रवि उल्लावल 17, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 10 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। तृतीया तिथि अपराह्न 03 बजकर 38 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। रेवती नक्षत्र सायंकाल 04 बजकर 03 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ। वृद्धि योग रात्रि 08 बजकर 31 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ। विष्टि करण अपराह्न 03 बजकर 38 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा। आज […]

Big Breaking : सीपी राधाकृष्णन होंगे देश के नए उपराष्ट्रपति, सुर्दशन रेड्डी को हराया

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजों का एलान हो गया है। एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने इस चुनाव को जीत लिया है और इसके साथ ही वह देश के नए उपराष्ट्रपति बनने वाले हैं। राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल पीसी मोदी ने चुनाव के नतीजों के एलान किया। सीपी राधाकृष्णन इस चुनाव में 452 वोट मिले हैं। उनके सामने विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज बी. सुर्दशन रेड्डी को मैदान में उतारा था। रेड्डी को महज 300 वोट ही मिल पाए। भाजपा ने दावा किया है कि चुनाव में जमकर क्रॉस वोटिंग भी हुई है।  

सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० आगामी वर्षों में नीतिगत निर्णयों और योजनाओं के निर्माण में प्रगति रिपोर्ट मार्गदर्शक सिद्ध होगी – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ० सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि ० राज्य नीति आयोग ने जारी की जिला प्रगति रिपोर्ट 2024 रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ द्वारा तैयार “सतत विकास लक्ष्य (SDG) राज्य एवं जिला प्रगति रिपोर्ट 2024” का विमोचन किया। इस अवसर पर मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य उपस्थित थे। यह रिपोर्ट वर्ष 2023-24 के आंकड़ों पर आधारित है, जिसमें राज्य एवं जिला स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में हुई […]

भू-जल स्तर बचाने, डबरी निर्माण के लिए किसानों को करें प्रोत्साहित – श्री डेका

रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका ने आज जल संसाधन एवं कृषि विभाग के सचिव की बैठक लेकर राज्य में घटते भू-जल स्तर पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए किसानों को खेतों में डबरी निर्माण के लिए प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया। राज्यपाल डेका ने कहा कि वर्षा का जल संचयन ही भविष्य की कृषि और जल संकट का समाधान है। उन्होंने कहा कि किसानों को विभिन्न योजनाआंे में अनुदान उपलब्ध कराया जाता है। उन्हें अपने खाली पड़े जमीनों पर डबरी निर्माण के लिए प्रोत्साहित करने से भूजल स्तर बढ़ेगा। राज्यपाल ने जल संसाधन और कृषि विभाग को मिलकर ठोस कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया। राज्यपाल ने कहा कि यह पहल न केवल […]