Air India: वापस लौटी हांगकांग-दिल्ली एअर इंडिया की फ्लाइट ,बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर में टेक्नीकल फॉल्ट का संदेह

दिल्ली। अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुआ बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर एक बार फिर से चर्चा में। एक दिन पहले इसे लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से उड़ान भरने के घंटों बाद वापस लौटना पड़ा और अब हांगकांग से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट तकनीकी समस्या की वजह से वापस लौटी है। रविवार को लंदन के हीथ्रो हवाइ अड्डे से चेन्नई (भारत) के लिए रवाना हुई ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान बीए35 ने उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद तकनीकी दिक्कत महसूस की। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर दोपहर 1:16 बजे (ब्रिटिश समयानुसार) पर 36 मिनट की देरी से उड़ा, लेकिन लगभग 15,000 फीट की ऊंचाई पर पायलटों ने फ्लैप सिस्टम […]

छत्तीसगढ़ में आवागमन होगा और सुगम: बस्तर अंचल को मिला बड़ा तोहफा,बनेगा 11.38 किमी लंबा 4-लेन केशकाल बाईपास

० डबल इंजन सरकार में तेजी से हो रहा बस्तर का विकास: कोंडागांव जिले में 307.96 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा बाइपास ० केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी जानकारी: मुख्यमंत्री श्री साय ने आभार प्रकट करते हुए बस्तर के विकास के लिए बताया निर्णायक कदम रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा 307.96 करोड़ रुपए की लागत से पेव्ड शोल्डर मानक के साथ 4 लेन में केशकाल बाईपास निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने पर प्रदेशवासियों विशेषकर बस्तर अंचल की जनता की ओर से हार्दिक आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह बाईपास केशकाल घाट […]

अगले 48 घंटों में छत्तीसगढ़ में मौसम लेगा तेजी से करवट, भारी बारिश की संभावना, उमस और गर्मी से मिलेगी राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोग भीषण गर्मी और उमस से बेचैन हो गए हैं। वहीं राज्य में मानसून के सक्रिय होते ही मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने तापमान 28 डिग्री से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया है। रविवार को भी शहर में अचानक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और समीपवर्ती क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। […]

आज का राशिफल 16 जून :मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशि वालों को शुभ योग से मिलेगा मनचाहा लाभ,जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि, कारोबार में जल्दबाजी से बचें मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर ला सकता है। प्रॉपर्टी आदि के सौदों में सोच विचार के बाद ही अंतिम निर्णय लें। कारोबार में जल्दबाजी से बचें। गंभीरता से काम करने पर अनुकूल नतीजे मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात भी हो सकती है जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। सुबह भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें। ​वृषभ राशि, पुराने संपर्कों से मिलेगा फायदा वृषभ राशि के जातक आज कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आज परिवार […]

Weather: देश के मध्य-दक्षिण भारत में भारी बारिश, कई जगह जलभराव; महाराष्ट्र में 8 की मौत, मानसून हुआ एक्टिव

दिल्ली। देश में जहां कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है ,वहीं महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत मध्य और दक्षिण भारत के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जगह-जगह जलभराव से यातायात बाधित हुआ है। महाराष्ट्र में वर्षा जनित हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। लंबे इंतजार के बाद दिल्ली-एनसीआर में रविवार तड़के आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को तपती गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि, कुछ इलाकों में बारिश के बाद बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानियां भी उठानी पड़ीं। वहीं, पश्चिमी, पूर्वी और उत्तरी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में […]

Bihar : 25 लोगों से भरे पिकअप का हाईवे पर फटा टायर, भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, 15 घायल

वैशाली। बिहार के वैशाली में सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सारण थाना अंतर्गत नयागांव के बाजितपुर फोरलेन के पास हुआ। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फोरलेन पर लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सोनपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पिकअप में 25 लोग थे सवार स्थानीय […]

आज का पंचांग 16 जून : आज कृष्ण पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 26, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, कृष्ण, पंचमी, सोमवार, विक्रम संवत 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 02, जिल्हिजा 19, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 जून सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। पंचमी तिथि अपराह्न 03 बजकर 32 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। धनिष्ठा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 14 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग पूर्वाह्न 11 बजकर 07 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ। तैतिल करण अपराह्न 03 बजकर 32 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 01 बजकर 10 मिनट तक मकर कुंभ राशि […]

Iran-Israel Conflict: भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए जारी की एडवायजरी ,इमरजेंसी में इन नंबरों पर करें कॉल

दिल्ली। ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में भारतीय दूतावास ने रविवार को भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हॉटलाइन नंबर और संपर्क जानकारी साझा की, ताकि आपातकाल में भारतीय नागरिक मदद की मांग कर सकें। इससे पहले दूतावास ने भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की थी। शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया, “ईरान की मौजूदा हालत को देखते हुए सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों से गुजारिश है कि वे सतर्क रहें, गैर-जरूरी सफर से बचें, दूतावास के सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो करें और स्थानीय प्रशासन की सलाह के मुताबिक […]

पुणे में इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने से दो की मौत, 32 लोग घायल; सीएम फडणवीस ने जताया दुःख,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पुणे। पुणे जिले में पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंदामाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर बना एक पुल ढह गया है। इस हादसे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है, जबकि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं छह लोगों को बचा लिया गया है। इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘मावल में पुल ढहने की घटना हुई है। मैंने डिविजनल कमिश्नर, तहसीलदार और पुलिस कमिश्नर से बात की है। कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। कुछ लोग फंसे भी हैं। NDRF की टीम वहां पहुंच रही है…पूरी जानकारी मिलने के बाद […]

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़े कोरोना के मरीज : एक्टिव केस की संख्या पहुंची 50,बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग में मिले नए मरीज

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ गए हैं। कोरोना कंट्रोल एवं डिमांड सेंटर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज प्रदेश में 6 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। ये मरीज बिलासपुर,रायपुर और दुर्ग जिलों से सामने आए हैं।नए संक्रमितों में से 2-2 मरीज बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग से हैं। इन तीनों जिलों में पहले भी कोरोना के मामूली मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन एक साथ तीन जिलों से मरीज मिलना स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदेश में अब कुल 50 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 40 मरीज होम आइसोलेशन […]