‘पापा, मैं ठीक हो जाऊंगी ना?’ – दिल की बीमारी से जूझ रही मासूम शांभवी गुरला का सवाल

० स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भोपालपटनम से आए परिवार को दिया संपूर्ण इलाज का भरोसा ० रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट में होगा रियूमेटिक हार्ट डिजीज (आरएचडी) का इलाज रायपुर। बीजापुर जिले भोपालपटनम ब्लॉक के वरदली गांव की 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली 11 वर्षीय शांभवी गुरला की मासूम आंखों में एक ही सवाल था— “पापा, मुझे क्या हुआ है, मैं ठीक हो जाऊंगी ना?” खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करने वाले उसके पिता इस सवाल पर अक्सर चुप हो जाते थे। तीन महीने पहले जिला अस्पताल बीजापुर में जब डॉक्टरों ने बताया कि शांभवी को रियूमेटिक हार्ट डिजीज (RHD) है, तो पिता के पांव तले जमीन खिसक […]

राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2024-25 हेतु 64 शिक्षक चयनित,देखें पूरी लिस्ट

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य एवं सेवाओं के लिए राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार वर्ष 2024-25 हेतु प्रदेशभर के कुल 64 शिक्षकों का चयन किया गया है। राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार अंतर्गत चयनित शिक्षकों को आगामी 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार, चयनित शिक्षकों में प्राचार्य, प्राचार्य (एल.बी.), प्रधान पाठक, व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.), सहायक शिक्षक (एल.बी.) सहित विभिन्न श्रेणियों के शिक्षक शामिल हैं। पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षकों में रायपुर जिले से प्रधान पाठक गोपाल राम यादव एवं सहायक शिक्षक एल.बी. श्रीमती कामिनी साहू, धमतरी से प्रधान पाठक श्रीमती किरण साहू एवं सहायक शिक्षक एल.बी. […]

सूडान में भूस्खलन में भारी तबाही : 1000 लोगों के मारे जाने की आशंका; दारफुर का पूरा गांव उजड़ा

इंटरनेशनल न्यूज़। सूडान के पश्चिमी क्षेत्र दारफुर में भूस्खलन के कारण 1000 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस देश पर नियंत्रण रखने वाले विद्रोही समूह- सूडान लिबरेशन मूवमेंट-आर्मी ने सोमवार को बताया कि कई दिनों की भारी बारिश के बाद तरासिन गांव में रविवार को भूस्खलन हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये गांव मध्य दारफुर के मर्राह पर्वतों के बीच है। इसे हाल के कुछ वर्षों की सबसे भयानक प्राकृतिक आपदा माना जा रहा है। सूडान लिबरेशन मूवमेंट-आर्मी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तरासिन गांव में रहने वाले लगभग सभी लोगों की मौत हो चुकी है। केवल एक व्यक्ति ही जीवित बचा है। अनुमान है कि लगभग […]

जानें कब लगेगा सदी का सबसे दुर्लभ चंद्र ग्रहण, 100 साल बाद बना ये खास संयोग; भूलकर भी न करें यें काम

इस साल का दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) रविवार, 7 सितंबर 2025 को लगने जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह ग्रहण बेहद शक्तिशाली माना जा रहा है क्योंकि यह पितृपक्ष के दौरान पड़ रहा है। खास बात यह है कि ऐसा संयोग 100 साल में एक बार ही बनता है। वैज्ञानिक दृष्टि से चंद्र ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और चंद्रमा तक सूर्य की रोशनी नहीं पहुंच पाती। इस दौरान चंद्रमा का रंग लालिमा लिए होता है, जिसे ब्लड मून कहा जाता है। हिंदू परंपराओं के अनुसार, ग्रहण के समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता। मंदिरों […]

प्रधानमंत्री ने विपक्ष से पूछा- मां को गाली दी, उनका क्या कसूर था,मां को याद कर भावुक हुए पीएम मोदी

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में एक कार्यक्रम के दौरान अपनी मां के अपमान को लेकर कांग्रेस और आरजेडी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हाल ही में बिहार में आरजेडी-कांग्रेस के मंच से उनकी दिवंगत मां को गालियां दी गईं, जो बेहद शर्मनाक है। पीएम ने इसे पूरे देश की माताओं का अपमान बताया है।   प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भावनात्मक होते हुए कहा, “मां ही तो हमारा संसार होती है, मां ही हमारा स्वाभिमान होती है।” उन्होंने कहा कि इस समृद्ध परंपरा वाले बिहार में जो हुआ, उसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। उन्होंने कहा कि जिस मां का अब शरीर भी […]

सुकमा में नक्सलियों की कायराना हरकत, पुलिस मुखबिरी के शक में 2 ग्रामीणों की धारदार हथियार से की हत्या

सुकमा। सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। उन पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया है। मरने वालों के नाम पदाम पोज्जा और पदाम देवेंद्र बताए जा रहे हैं। घटना सिरसट्टी पंचायत के नंदा पारा की है। एसपी किरण चव्हाण का कहना है कि, ग्रामीणों से इसकी सूचना मिली है। जांच के लिए घटना स्थल पर टीम भेजी गई है। बॉडी रिकवर करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। इससे पहले, 28 सितंबर को बीजापुर में नक्सलियों ने एक युवक की हत्या कर दी थी। 27 साल […]

सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली के लिए हुए रवाना, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात

रायपुर। CM विष्णुदेव साय मंगलवार सुबह दिल्ली रवाना हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “हम उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा के साथ एक दिवसीय दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।” इस बीच सीएम साय ने आज सुबह एक ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने बताया, छत्तीसगढ़ के मेहनतकश किसानों के लिए बड़ी राहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का हृदय से आभार, जिनकी संवेदनशीलता और सहयोग से सितंबर माह हेतु राज्य को 60,800 MT यूरिया का आबंटन स्वीकृत हुआ है। यह अतिरिक्त उपलब्धता खरीफ फसलों को सुरक्षित रखने, किसानों की मेहनत को […]

छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव मोड में, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया बारिश का यलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में झमाझम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 2 सितंबर से बारिश की गतिविधियां और तेज़ हो रही हैं। आने वाले दिनों में कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया […]

अनियमितता पाए जाने पर 5 कृषि सेवा केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी

  बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले में कृषकों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने हेतु कृषि विभाग द्वारा निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को कृषि विभाग की टीम ने विभिन्न विकासखण्डों में कृषि सेवा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 5 कृषि सेवा केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार विकासखण्ड अंतर्गत निरीक्षक श्री लोकनाथ दीवान ने गुरुदेव कृषि केंद्र, रसेडा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विक्रय केंद्र में बिल बुक अद्यतन नहीं पाया गया तथा कीटनाशक एवं उर्वरक का स्रोत प्रमाण पत्र संधारित नहीं किया गया […]

रेत, गिट्टी एवं मुरम के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई- 13 हाईवा जब्त

रायपुर।रायपुर जिले में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के अंतर्गत 13 हाईवा वाहनों को जब्त कर संबंधित थाना क्षेत्रों में रखा गया है। उपसंचालक खनिज सुश्री प्राची अवस्थी के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने 31 अगस्त और 1 सितम्बर की दरम्यानी रात आरंग, नयापारा, माना एवं विधानसभा क्षेत्र में नाकेबंदी कर जांच-पड़ताल की। इस दौरान रेत से भरे 8 हाईवा, मुरम से लदे 2 हाईवा तथा गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 3 हाईवा जब्त किए गए। इन वाहनों को मंदिर हसौद, विधानसभा एवं खरोरा थाना क्षेत्रों की सुपुर्दगी में […]