एसईसीएल मुख्यालय में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस ,“एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान का हुआ शुभारंभ

  बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय आडिटोरियम में विश्व पर्यावरण दिवस सोल्लासपूर्ण मनाया गया। इस अवसर पर प्रारंभ में मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने निदेशक तकनीकी (संचालन सह योजना-परियोजना), एन. फ्रेंकलिन जयकुमार, निदेशक (एचआर) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन, उपाध्यक्षागण श्रीमती हसीना कुमार, श्रीमती विनिता जैन, महाप्रबंधक (पर्यावरण) श्री बी.के. जेना, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में पर्यावरण ध्वज फहराया उपरांत कोलइण्डिया काॅरपोरेट गीत बजाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण के क्षेत्र में एसईसीएल के प्रयासों को संकलित करती “पर्यावरण दर्पण” पत्रिका का विमोचन मंचस्थ अतिथियों द्वारा किया गया। अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन […]

राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान श्री राजीव लोचन एवं कुलेश्वर महादेव के किए दर्शन,प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

० लोमष ऋषि आश्रम का भी किया अवलोकन,नगर पंचायत राजिम परिसर में किया वृक्षारोपण गरियाबंद। राज्यपाल रमेन डेका दो दिवसीय जिला प्रवास के दौरान दूसरे दिन आज सुबह भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर, लोमश ऋषि आश्रम एवं कुलेश्वर महादेव मंदिर परिसर पहुंचकर दर्शन किए। उन्होंने भगवान की विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान राज्यपाल श्री डेका ने श्री राजीवलोचन भगवान और कुलेश्वर महादेव का दर्शन कर महानदी के तट पर स्थित लोमश ऋषि आश्रम का अवलोकन करते हुए परिसर का जायजा लिया। तत्पश्चात राज्यपाल श्री डेका ने नगर पंचायत राजिम कार्यालय परिसर में पहुंचकर एक पेड़ मां के नाम […]

अदाणी फाउंडेशन ने बच्चों संग मनाया ‘हरियाली का उत्सव’,चित्रकला, नृत्य और वृक्षारोपण के संकल्प से गूंजा रायखेड़ा परिसर

  रायपुर।विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा अदाणी पावर लिमिटेड (एपीएल), रायखेड़ा परिसर में ‘हरियाली का उत्सव’ नामक एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में रायखेड़ा और आसपास के ग्रामों से आए 227 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत चित्रकला प्रतियोगिता से हुई, जिसमें बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और भूमि सुरक्षा जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मकता प्रस्तुत की। विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. प्रीति अदाणी ने अपने संदेश में कहा, “बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता एक स्थायी भविष्य की नींव है। मुझे गर्व है कि अदाणी फाउंडेशन […]

IFS अरुण प्रसाद पी ने दिया इस्तीफा, पर्यावरण संरक्षण मंडल के थे सदस्य सचिव

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय वन सेवा के अधिकारी अरुण प्रसाद पी ने सेवा से इस्तीफा दे दिया है। वर्तमान में वे राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने बुधवार को राज्य सरकार को अपना इस्तीफा सौंपा, जिसमें व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया गया है। हालांकि, उनका इस्तीफा अभी स्वीकृत नहीं हुआ है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार इसकी अनुशंसा केंद्र सरकार को भेजेगी, जिसके बाद ही इस्तीफे को अंतिम मंजूरी मिलेगी। तब तक अरुण प्रसाद अपने पद पर बने रहेंगे। 2006 बैच के वरिष्ठ IFS अफसर अरुण प्रसाद मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले हैं और वे 2006 बैच के IFS […]

विश्व पर्यावरण दिवस पर क्रेडा ने किया वृक्षारोपण,सीईओ के हाथों पेड़ लगाने वाले बच्चे हुए सम्मानित

रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर क्रेडा द्वारा ऊर्जा शिक्षा उद्यान, रायपुर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया। राजेश सिंह राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर श्री राणा ने कहा, हर साल 5 जून को मनाया जाने वाला विश्व पर्यावरण दिवस हमें अपने पर्यावरण के प्रति हमारी सामूहिक और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। यह केवल एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह एक प्रतिज्ञा है कि हम अपने पृथ्वी को हरा-भरा बनाए रखने के […]

रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलटा , सात की मौत; कई घायल

रीवा। रीवा की सोहागी घाटी में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। हादसा गुरुवार की दोपहर सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत NH 30 में हुआ है। बताया गया कि ट्रक NH 30 से होकर गुजर रहा था। तभी ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो के ऊपर पलट गया। ऑटो में कुल 8 लोग सवार थे, इस हादसे के चलते ऑटो सवार उसकी चपेट में आ गए, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि ऑटो सवार सभी लोग प्रयागराज से गंगा स्नान कर मऊगंज जिले के नईगढ़ी जा रहे थे। ऑटो सवार सभी लोग […]

बेंगलुरु की जीत के जश्न में भगदड़ : मृतकों के परिजनों को आरसीबी फ्रेंचाइजी देगी 10-10 लाख रुपए

स्पोर्ट्स न्यूज़। चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में मारे गए 11 प्रशंसकों के परिवारों को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) फ्रेंचाइजी ने 10-10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। फ्रेंचाइजी ने अपने बयान में कहा है कि मृतकों के परिजनों को मुआवजे के अलावा इस दुखद घटना में घायल हुए प्रशंसकों की सहायता के लिए ‘आरसीबी केयर्स’ नामक एक कोष भी बनाया जा रहा है। बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। दरअसल, आरसीबी ने 18वें सत्र में जाकर पहली बार आईपीएल का खिताब जीता। टीम बुधवार को अहमदाबाद से बंगलूरू […]

बच्चे के प्रति क्रूरता की धारा न जोड़े जाने पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डाॅ. वर्णिका शर्मा ने जताई नाराजगी,पंजीबद्ध किया गया प्रकरण

रायपुर। जिला बालोद में एक पारिवारिक विवाद में एक आवेदिका और उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गाली गलौज करने तथा मारपीट करने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग के संज्ञान में आया था । आयोग में प्रकरण की सुनवाई 02 जून 2025 को की गई, जिसमें आयोग के संज्ञान में आया कि नामालिग बच्ची को घटना के दौरान बालिग आरोपी द्वारा धक्का-मुक्की कर फेंका गया जिसके कारण बच्ची के सर में चोट आई एवं उसे चक्कर आना व धुंधला दिखना चालू हुआ । इस मामले में बाल कल्याण समिति द्वारा पुलिस को जे.जे. एक्ट की धारा 75 के अंतर्गत बच्चे के प्रति कू्ररता का मामला दर्ज करने के निर्देश देने […]

न्यायधानी में दिनदहाड़े 1.30 लाख की लूट, बाइक सवार लुटेरों ने ड्राइवर से लूट लिए रुपए,सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। ताजा मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है, जहां दिनदहाड़े दो बाइक सवार युवकों ने एक ड्राइवर से 1.30 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए।घटना की पूरी वारदात पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति लोरमी से बिलासपुर आया हुआ था। वह व्यापार विहार इलाके में सामान की खरीदारी करने के बाद, खरीदे हुए सामान और 1.30 लाख रुपये नकद रकम को बैग में रखकर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह मुख्य सड़क पर […]

नक्सल उन्मूलन अभियान को एक और सफलता: मुठभेड़ में मारा गया माओवादी केंद्रीय कमेटी का टॉप लीडर सुधाकर, एक करोड़ का था इनाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में चल रहे उन्मूलन अभियान में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। राजधानी रायपुर से सटे नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें माओवादियों की केंद्रीय कमेटी का टॉप लीडर नर सिंहाचलम उर्फ सुधाकर ढेर कर दिया गया। सुधाकर पर करीब एक करोड़ रुपये का इनाम था और वह लंबे समय से देशभर की सुरक्षा एजेंसियों की वांछित सूची में शामिल था। सुधाकर की मौजूदगी की पक्की सूचना मिलने के बाद जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और विशेष कार्य बल (STF) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को नेशनल पार्क इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सघन जंगल […]