मेडिकल बिल पास करने के नाम पर शिक्षक से रिश्वत लेते बाबू को एसीबी ने दबोचा, मांगा था 10 हजार

रायपुर। मेडिकल बिल पास करने के नाम पर शिक्षक से 10 हजार रुपए की घूस मांगने वाले बाबू को एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा है। बाबू को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी स्कूल में शिक्षकों से लगातार घूस ले रहा था। उनके मेडिकल बिल से लेकर अन्य चीजों के लिए वह पैसा लेता था, तभी काम करता था। एक शिक्षक ने बाबू से तंग आकर एसीबी से शिकायत की थी। अभनपुर पारागांव निवासी चंद्रहास निषाद शासकीय स्कूल चांपाझार चंपारण में शिक्षक हैं। उनके बच्चे की तबीयत खराब थी, जिसके इलाके में डेढ़ लाख रुपए खर्च हुए। चंद्रहास ने स्कूल में एक लाख […]

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल जापान एवं दक्षिण कोरिया के दौरे पर, ग्लोबल आउटरीच मिशन की शुरुआत

  रायपुर।भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO), भारत सरकार के आमंत्रण पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज जापान और दक्षिण कोरिया के आधिकारिक दौरे पर रवाना हुआ। इस यात्रा का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश मानचित्र पर स्थापित करना है। टोक्यो (22–24 अगस्त) में प्रतिनिधिमंडल जापानी उद्योगपतियों, व्यापार संघों और निवेशकों के साथ इन्वेस्टर कनेक्ट सेशंस एवं व्यावसायिक बैठकों में भाग लेगा। इसके बाद ओसाका (25–26 अगस्त) में मुख्यमंत्री श्री साय वर्ल्ड एक्सपो 2025 में शामिल होंगे और छत्तीसगढ़ में निवेश अवसरों पर विभिन्न हितधारकों से चर्चा करेंगे। दौरे का अंतिम चरण सियोल (27–29 अगस्त) में होगा, जहाँ निवेशक गोलमेज बैठकों, कोरिया की […]

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर एवं डेनाऊ इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान के मध्य शिक्षा एवं अनुसंधान हेतु समझौता

० उज्बेकिस्तान के वैज्ञानिकों को छत्तीसगढ़ के धान ने किया आकर्षित रायपुर। छत्तीसगढ़ के धान की विलक्षण जैव विविधता एवं उत्पादन तकनीक ने उज्बेकिस्तान के डेनाऊ इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी के रेक्टर प्रो. ओयबेक आब्दीमुमीनोविच रोज़िव को गहराई से प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि उनके संस्थान ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के साथ कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान सहयोग हेतु समझौता किया है। प्रो. रोज़िव आज रायपुर में आयोजित “कृषि में अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा एवं अनुसंधान सहयोग” विषयक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर दोनों संस्थानों के मध्य शिक्षा एवं अनुसंधान में सहयोग हेतु समझौता पत्रों का आदान-प्रदान हुआ। समझौते […]

आज का राशिफल 22 अगस्त : मेष,कर्क और वृश्चिक राशि आज मिल रहा है गौरी योग से शुभ लाभ, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, लाभ और प्रसन्नता पाएंगे मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक होगा। आपकी राशि से चतुर्थ भाव में आज चंद्रमा का गोचर होना आपके लिए लाभदायक होगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आपका पैसा कहीं फंसा है तो आपको उसकी वसूली के लिए प्रयास करना चाहिए। कारोबार में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। लव लाइफ में आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान की ओर से आपको प्रसन्नता होगी। जो लोग संतान के इच्छुक हैं उनको भी इस मामले में अच्छी खबर मिलेग। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। खाने पीने की वस्तुओं का आज आपको दान करना […]

आज का पंचांग 22 अगस्त : आज पिठोरी अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति श्रावण 31, शक सम्वत् 1947, भाद्रपद, कृष्ण, चतुर्दशी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 07, सफ़र 27, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 22 अगस्त सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। चतुर्दशी तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 54 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ। आश्लेषा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 17 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ। वरीयान योग अपराह्न 02 बजकर 35 मिनट तक उपरांत परिधि यो का आरंभ। शकुनि करण पूर्वाह्न 11 बजकर 57 मिनट तक उपरांत नाग करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 17 मिनट तक कर्क उपरांत सिंह […]

क्रेडाई प्रापर्टी एक्सपो का शुभारंभ होगा कल ,उपमुख्यमंत्री अरुण साव व महापौर मीनल चौबे करेंगे उद्घाटन

  ० 40 डेवलपर्स 250 से अधिक प्रोजेक्ट्स के साथ 24 अगस्त तक एक्सपो में रहेंगे शामिल रायपुर। तीन दिवसीय क्रेडाई प्रापर्टी एक्सपो का भव्य शुभारंभ इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा में शुक्रवार, 22 अगस्त को शाम 4 बजे होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे और महापौर श्रीमती मीनल चौबे विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगी। सभी क्रेडाई मेंबर्स व स्पाशंर्स भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही प्रापर्टी बायर्स के पसंदीदा एक्सपो का आगाज हो जायेगा जो कि 24 अगस्त तक चलेगा। उद्घाटन से पहले ही जिस प्रकार बायर्स की इंक्वायरी आ रही है लग रहा है यह एक्सपो प्रापर्टी सेक्टर के लिए बूम […]

रायपुर पश्चिम के वार्डों को मिलेगा नया रूप, प्लानिंग बैठक में तय हुआ विकास का खाका

० विधायक मूणत बोले – सटीक प्लानिंग के लिए ज़मीनी हकीकत ज़रूरी, महापौर ने कहा – हर वार्ड को मिलेगा स्पष्ट विज़न रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा के वार्डों के सुनियोजित और समग्र विकास के लिए बुधवार को नगर निगम मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रायपुर पश्चिम के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने की। बैठक में महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, निगम आयुक्त विश्वदीप, अपर आयुक्त उमाशंकर अग्रवाल, जोन आयुक्त व निगम अधिकारी मौजूद रहे। वास्तविक ज़रूरतों पर केंद्रित होगा विकास बैठक में सबसे पहले जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत आने वाले वार्डों का विस्तृत एक्शन प्लान प्रस्तुत किया गया। इसमें […]

ऊर्जा संरक्षण एवं सतत भवन संहिता पर आधारित कार्यशाला में आये प्रतिभागियों को क्रेडा, सीईओ राजेश सिंह राणा ने किया संबोधित

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) की ओर से गुरुवार को ट्यूलिप एरीना में ऊर्जा संरक्षण एवं सतत भवन संहिता (ECSBC) विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया। क्रेडा सी.ई.ओ. राजेश सिंह राणा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य में निर्मित होने वाले व्यावसायिक भवनों को अनिवार्य रूप से ऊर्जा संरक्षण एवं सतत भवन संहिता (ECSBC) आधारित भवन निर्माण करने हेतु नियम व शर्तें लागू किया जाने तथा भवन निर्माणकर्ता इकाई, शासकीय हाउसिंग बोर्ड एवं निजी हाउसिंग सोसायटी हेतु ECBC, ईको निवास संहिता (ENS) एवं ऊर्जा दक्ष सामग्रियों के उपयोग पर विशेष बल देने की अपील की। साथ में सूक्ष्म, […]

आईटी और एमआई क्रांति की दिशा में बड़ा कदम : नवा रायपुर बनेगा सेंट्रल इंडिया का सिलिकॉन वैली

  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आईटी और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है। नवा रायपुर में जल्द ही नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) की स्थापना होने जा रही है। इस संस्थान के शुरू होने से नवा रायपुर को सेंट्रल इंडिया की सिलिकॉन वैली बनाने का सपना साकार होगा। यह संस्थान युवाओं को आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में उच्च स्तरीय शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करेगा। खासकर उन युवाओं को लाभ मिलेगा जो सूचना प्रौद्योगिकी, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहते हैं। नवा रायपुर में यह संस्थान बनने के बाद तकनीकी क्षेत्र में रोजगार […]

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर कैंसर अस्पताल का होगा उन्नयन, जनता को मिलेगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात

० कैंसर अस्पताल की बिल्डिंग बनेगी जी प्लस टू (G+2) से जी प्लस सिक्स (G+6) ० विस्तार के लिए लगभग रु. 39.36 करोड़ की पुनरीक्षित राशि स्वीकृत रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएँ नई ऊंचाइयों की तरफ अग्रसर हैं। इसी क्रम में डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित कैंसर अस्पताल की जी प्लस टू (ग्राउंड फ्लोर प्लस दो मंजिल) बिल्डिंग का विस्तार होकर जी प्लस सिक्स (ग्राउंड फ्लोर प्लस छः मंजिल) में उन्नयन होने जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने बताया कि इन परियोजना के लिए लगभग 39.36 करोड़ रूपए की पुनरीक्षित राशि स्वीकृत […]