IPL 2025 : 18 साल बाद बेंगलुरु को मिली आईपीएल ट्रॉफी , बेंगलुरु की सड़कों पर आरसीबी की विक्ट्री परेड आज

स्पोर्ट्स न्यूज़। आईपीएल के 18 साल के इतिहास में पहली बार आरसीबी की टीम ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की हैं।आईपीएल 2025 की ट्रॉफी जीतने के बाद आरसीबी का जश्न खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। फाइनल मैच में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराने के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में देर रात तक जश्न मना और फिर होटल में धूम-मस्ती के बाद बुधवार को आरसीबी की पूरी टीम बेंगलुरु की सड़कों पर नजर आने वाली हैं। ओपन टॉप बस में आरसीबी के खिलाड़ी IPL Trophy के साथ विजयी परेड में शरीक होंगे। इस बीच सड़कों पर हजारों की तादाद में फैंस (RCB Fans) मौजूद […]

MP Accident : झाबुआ में ट्राले और कार में टक्कर में 9 लोगों की मौत ,रेलवे फाटक के पास हुआ सड़क हादसा

झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला-मेघनगर के बीच संजेली रेलवे फाटक के पास सड़क हादसा हो गया। भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। बुधवार रात लगभग 2:00 बजे निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास मोड़ पर ट्राले और कार में टक्कर हो गई। मृतकों में आठ लोग थांदला के समीप शिवगढ़ महुदा के निवासी बताए जा रहे हैं, वहीं एक और मृतक शिवगढ़ के पास के गांव का बताया जा रहा है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

पूर्वोत्तर में मानसूनी बारिश के बाढ़ बिगड़े हालात: आसमानी आफत से अब तक 43 मौतें, सात लाख लोग प्रभावित; अब भी यलो अलर्ट

  दिल्ली। मानसूनी बारिश की आफत पूर्वोत्तर में बाढ़ बनकर आई है। असम में ब्रह्मपुत्र और बराक समेत 15 से अधिक छोटी-बड़ी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कई राज्यों में बहुत बड़ा क्षेत्र बाढ़ की चपेट में है। लगभग 7 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, हजारों मकान ध्वस्त या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। हजारों लोगों को राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। अब तक 43 लोगों की जान भी जा चुकी है। असम और मेघालय में भारी तबाही देखने को मिल रही है। दोनों ही राज्यों में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। असम में 21 जिले बाढ़ […]

तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव में आएगी आमों की बहार,200 से अधिक किस्मों के आम एवं 56 भोगों का होगा प्रदर्शन

० इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, छत्तीसगढ़ शासन तथा प्रकृति की ओर सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर तथा संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, छत्तीसगढ़ शासन तथा प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 6, 7 एवं 8 जून, 2025 को कृषि महाविद्यालय परिसर रायपुर में ‘‘फलों के राजा’’ आम के राष्ट्रीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय आम महोत्सव में आम की 200 से अधिक किस्मों एवं आम से बने 56 व्यंजनों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आम की विभिन्न किस्मों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है जिसमें छत्तीसगढ़ एवं विभिन्न […]

खनिजों के अवैध उत्खनन-परिवहन पर कार्रवाई ,सात ट्रैक्टर जब्त

रायपुर। जिला प्रशासन बिलासपुर के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 3 जून को खनिज अमले द्वारा रतनपुर, लखराम, अकलतरी, सरवनदेवरी, गढ़वट एवं चोरहादेवरी क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चोरहादेवरी, गढ़वट और सरवनदेवरी क्षेत्रों में खारंग नदी से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करते पाए गए 6 ट्रैक्टरों तथा ईंट का अवैध परिवहन कर रहे 1 ट्रैक्टर सहित कुल 7 वाहनों को खनिज नियमों के तहत जब्त किया गया। सभी वाहनों को पुलिस थाना रतनपुर की सुपुर्दगी में रखा गया है। खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर निरंतर […]

आज का राशिफल 4 जून : अधि योग का शुभ संयोग से कर्क, तुला और कुंभ राशि जातक पाएंगे लाभ, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए नरम गरम रहने वाला है। राशि से छठे भाव में चंद्रमा का गोचर आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम के कारण परिवार के सदस्यों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको आज विरोधियों और शत्रुओं सतर्क रहना होगा। कार्यस्थल पर आपकी छवि बेहतर होगी, जिससे अधिकारी भी आपके काम से खुश रहेंगे। किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचें। लोन लेना चाह रहे हैं तो सफल होंगे। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। […]

आज का पंचांग 4 जून : आज ज्येष्ठ शुक्ल नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 14, शक संवत 1947, ज्येष्ठ, शुक्ल, नवमी, बुधवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 22, जिल्हिजा 07, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 04 जून सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि रात्रि 11 बजकर 55 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 36 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। वज्र योग प्रातः 08 बजकर 29 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। बालव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 56 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 07 बजकर 35 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या […]

नहीं खुलेगा पंडरी कपड़ा मार्केट, दूकानों को सील किए जाने की कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों ने प्रवेश द्वार पर जड़े ताले

रायपुर।नगर निगम द्वारा पंडरी कपड़ा मार्केट में दूकानों को सील किए जाने की कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया।व्यापारियों ने कार्रवाई के विरोध में बाजार के सभी प्रवेश द्वारों पर ताले जड़ दिए और साफ कहा – “जब तक समाधान नहीं होगा, तब तक गेट नहीं खुलेंगे।” दरअसल, नगर निगम की टीम ने सड़क के दोनों किनारों पर बनी उन दुकानों को सील किया है, जिनके गेट सड़क की ओर खुले हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि यह नियमों का उल्लंघन है और दुकान का मुख्य प्रवेश द्वार अंदर की ओर होना चाहिए, ताकि फुटपाथ और सड़क पर अतिक्रमण न हो।   इस कार्रवाई से नाराज़ व्यापारियों […]

विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को ’’प्लास्टिक प्रदूषण – दुष्प्रभाव एवं समाधान’’ विषय पर होगी पोस्टर प्रतियोगिता

० विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक नगद पुरस्कार रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा प्रातः 10ः00 बजे से न्यू कन्वेन्शन हॉल नवीन विश्राम गृह, सिविल लाईन, रायपुर में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। मण्डल द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत इस प्रतियोगिता का विषय ’’प्लास्टिक प्रदूषण – दुष्प्रभाव एवं समाधान’’ रखा गया है। प्रतियोगिता की समय सीमा 01 घण्टा 30 मिनिट रखी गयी है। पोस्टर प्रतियोगिता चार आयु वर्ग में रखी गई है प्रथम वर्ग 12 वर्ष तक, द्वितीय वर्ग 13 से 17 वर्ष, तृतीय वर्ग 18 से 21 वर्ष एवं चतुर्थ वर्ग […]

सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक कल, महत्वपूर्ण मुद्दों पर लिए जाएंगे निर्णय

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार 04 जून क़ो 2025 को दोपहर 12.00 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बैठक में मानसून के पहले कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।