राजधानी समेत प्रदेश के 14 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, लगातार बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। दिन भर भीषण गर्मी पड़ने के बाद रोज रात को जमकर बारिश हो रही है। रात में हो रही बारिश के चलते मौसम में ठंडक भी आ रही है। बुशवार की रात भी राजधानी रायपुर समेत अन्य कई इलाकों में जमकर बारिश हुई है। बुधवार रात में हुई भारी बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है। गुरूवार की सुबह से ही राजधानी रायपुर में बादल छाए हुए हैं। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। […]

राजधानी में गणेश उत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन ,पंडाल में सीसीटीवी अनिवार्य

रायपुर। राजधानी में गणेश उत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की है। सड़क पर पंडाल लगाने से पहले गणेश उत्सव समितियों को प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। वहीं रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हर पंडाल में CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य होगा। एडिशनल उमाशंकर बंदे और एडिशनल एसपी लखन पटले ने गणेश उत्सव समितियों की बैठक ली। गणेश उत्सव के दौरान सभी समितियों को एनजीटी के निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। एडिशनल एसपी पटले ने कहा, रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र वर्जित रहेगा। हर पंडाल में CCTV कैमरा अनिवार्य होगा। समितियां स्वयंसेवक तैनात करेंगी […]

जापान और साउथ कोरिया की यात्रा के लिए रवाना हुए सीएम साय, निवेश के लिए उद्यमियों को करेंगे आमंत्रित

रायपुर। CM साय मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार विदेश दौरे पर जा रहे हैं। आज सुबह सीएम साय जापान और साउथ कोरिया के लिए रवाना हुए। माना एयरपोर्ट में उन्होंने कहा, “आज जापान और साउथ कोरिया का प्रवास है…जापान और साउथ कोरिया में इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और फूड प्रोसेसिंग, इन तीनों क्षेत्रों में अच्छा काम है और छत्तीसगढ़ में भी इस क्षेत्र में अपार संभवानाएं हैं। हम अपने प्रदेश की नई उद्योग नीति को लेकर जा रहे हैं और यहां निवेश के लिए उद्यमियों को आमंत्रित करेंगे…” दरअसल, सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार जापान के ओसाका में 13 अक्टूबर 2025 तक वर्ल्ड एक्सपो 2025 आयोजित हो रही है। इसमें […]

साहित्यकार गिरीश पंकज ग्रामीण विकास मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत

रायपुर। देश के सुप्रसिद्ध साहित्यकार और रायपुर निवासी गिरीश पंकज को भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा जारी एक कार्यालय ज्ञापन के माध्यम से हुआ है। इस समिति में उनके साथ चेन्नई की श्रीमती मीनाक्षी निथिसुंदर और जोधपुर के श्री रजनीश मोहनोत को भी गैर-सरकारी सदस्य के रूप में नामित किया गया है। गिरीश पंकज को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके साहित्यिक योगदान और हिंदी भाषा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए सौंपी गई है। वे 100 से अधिक पुस्तकें लिख चुके हैं, जिनमें कहानी संग्रह, कविता, व्यंग्य, और निबंध शामिल हैं। […]

आज का राशिफल 21 अगस्त : मेष, कर्क और कन्या राशि के जातक आज दुरुधरा योग से पाएंगे सुख समृद्धि का लाभ, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, दिन अनुकूल और सुखद रहने वाला है मेष राशि के जातकों के लिए आज आज बुधवार का दिन कई मामलों में शुभ लाभदायक होगा। आपको आज दोस्तों और करीबी संबंधियों से अपेक्षा के अनुसार सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में भी आज का दिन आपका अनुकूल और सुखद रहने वाला है। आपको आज किसी साहसिक फैसले से भी फायदा मिलेगा। सुख साधनों की चाहत बढ़ने की वजह से आज खर्च थोड़ा बढ़ सकता है लेकिन इससे आपको बहुत परेशानी नहीं होगी। आयात निर्यात के काम में भी आज आप लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। पीले चंदन का तिलक करें और भगवान विष्णु की […]

आज का पंचांग 21 अगस्त : आज मासशिवरात्रि व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति श्रावण 30, शक सम्वत् 1947, भाद्रपद, कृष्ण, त्रयोदशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 06, सफ़र 26, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 21 अगस्त सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। त्रयोदशी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 45 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। पुष्य नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 09 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ। व्यतिपात योग सायं 04 बजकर 14 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। वणिज करण मध्याह्न 12 बजकर 45 मिनट तक उपरांत शकुनि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा। आज के […]

गुरुकुल महिला महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण हेतु एन.जी.ओ. मैनेजमेंट ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट कैंप का हुआ समापन

रायपुर।महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में गुरुकुल महिला महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ द्वारा नेशनल वीमेन हेल्पलाइन एवं नेशनल सोशल इकनॉमिक्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट फॉर वीमेन ¼Under STEP½ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय एन.जी.ओ. मैनेजमेंट ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट कैंप का समापन समारोह आज गुरुकुल प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षार्थियों को NGO बनाने एवं इसके संचालन, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, फंडिंग, कानूनी प्रक्रियाओं और टीम बिल्डिंग पर प्रशिक्षण दिया जायेगा। साथ ही प्रशिक्षार्थियों को बायलॉज, मीटिंग का मिनट्स एवं अन्य अभिलेखों के संधारण आदि भी सिखाया गया। प्रशिक्षार्थियों को व्यक्तित्व एवं कौशल विकास सिखाने हेतु रैम्प […]

जैतूसाव मठ में कल मनाई जाएगी भगवान कृष्ण की छठी, कढ़ी-चावल और मालपुए का लगेगा भोग

रायपुर। श्री जैतूसाव मठ, पुरानी बस्ती रायपुर में 21 अगस्त को श्री कृष्ण जी का छठी महोत्सव मनाया जाएगा , स्वर्ण श्रृंगार दोपहर 12:00 बजे राजभोग महाआरती होगा । छठी के दिन भगवान श्री को प्रातः बालभोग में छेवारी सोठ लड्डू का भोग व दोपहर में विशेष रूप से कड़ी भात, मालपुआ का भोग लगाया जाएगा व प्रसादी वितरण किया जाएगा।

गारे-पेलमा 2 परियोजना को गति देने ग्रामीणों और महाजेनको अधिकारियों की सीधी मुलाकात: अहम बैठक में विकास पर खुला संवाद

– ग्रामवासियों ने परियोजना के शीघ्र निष्पादन की मांग रखी – लगभग 14 गाँवों के 4000 परिवार होंगे लाभान्वित – रोजगार और पुनर्वास से क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बढ़ावा – राजकोष में कर योगदान से आर्थिक वृद्धि रायगढ़। ग्राम ढोलनारा: रायगढ़ जिले के ग्राम ढोलनारा में 19 अगस्त 2025 को ग्रामीणों ने महाजेनको कंपनी के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में भूमि अधिग्रहण और विस्थापन से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष उल्लेखनीय है कि महाजेनको टीम, कार्यकारी निदेशक के नेतृत्व में, मुंबई से इस बैठक में शामिल होने आई थी ताकि गारे-पेलमा 2 परियोजना को गति दी जा सके। ग्रामीणों ने अधिकारियों के […]

एसईसीएल मुख्यालय में अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025-26 का हुआ शुभारंभ

० निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास के करकमलों से किया गया टूर्नामेंट का उद्घाटन बिलासपुर। एसईसीएल के मुख्यालय स्थित न्यू वसंत विहार बैडमिंटन कोर्ट में आज दिनांक 20 अगस्त 2025 को अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025-26 का भव्य शुभारंभ किया गया। तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट का उद्घाटन निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास द्वारा मुख्यालय के क्षेत्रीय जेसीसी सदस्यों, क्षेत्रीय कल्याण समिति के सदस्यों, सिस्टा एवं ओबीसी एसोसिएशन की उपस्थिति में किया गया। उद्घाटन समारोह की शुरुआत डीएवी स्कूल बैंड की अगवानी और अतिथियों के पारंपरिक आरती-तिलक से हुई। इसके उपरांत राष्ट्रीय गान और सीआईएल कॉर्पोरेट गीत बजाया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि बिरंची दास ने कहा कि “खेल केवल मनोरंजन […]