मुख्यमंत्री साय ने सूरजपुर जिले में 211 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

० किसान मेला सह जैविक मेला का किया गया शुभारम्भ, विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले के तिलसिवां में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव कार्यक्रम का वर्चुअल रूप से शुभारंभ किया और 211 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने सूरजपुर के नए बस स्टैंड स्थित अटल परिसर में भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया तथा किसान मेला सह जैविक मेला का वर्चुअली शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के […]

बस्तर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 21 नक्सलियों ने एसपी के सामने किया सरेंडर

दंतेवाड़ा। बस्तर में एक बार फिर से सुरक्षाबलों के लिए राहत की खबर सामने आयी है। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा में 21 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें से 13 नक्सलियों पर 25 लाख का इनाम था। वहीं मिली जानकारी के अनुसार ये सभी माओवादी अलग अलग इलाकों में सक्रिय थे। जिन्होंने SP के सामने सरेंडर किया है। इसके पहले नारायणपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी थी। जहां डीवीसीएम नेता ने आत्मसमर्पण किया है। आज माओवादी के डीवीसीएम कैडर के एक बड़े नेता ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली का नाम डॉ सुकलाल है। वह लम्बे वक़्त से बस्तर में सक्रिय था और […]

सीजी-रेरा ने लागू की वॉलन्टरी कॉम्प्लायंस स्कीम, सितंबर तक मिलेगी अधिकतम 90 प्रतिशत तक की छूट

० रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता बढ़ाने की पहल रायपुर।छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (सीजी-रेरा) ने रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिए वॉलन्टरी कॉम्प्लायंस स्कीम लागू की है। यह योजना सितंबर 2025 तक प्रभावी रहेगी। इस योजना के अंतर्गत 31 मार्च 2024 तक पंजीकृत सभी प्रोजेक्ट्स को लंबित तिमाही प्रगति रिपोर्ट और वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट एक साथ जमा करने की सुविधा प्रदान की गई है। लंबित रिपोर्ट जमा करने पर विलंब शुल्क में 70 प्रतिशत तक छूट मिलेगी, वहीं जिन प्रोजेक्ट्स के पास मान्य कार्यपूर्णता प्रमाण पत्र है, उन्हें 90 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी। सीजी-रेरा ने स्पष्ट किया है कि इस योजना का […]

लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन व विनियमन विधेयक,जानें इस बिल की खास बातें

दिल्ली। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन व विनियमन विधेयक, 2025 पेश किया। जिसे बुधवार को ही विपक्ष के हंगामे बीच पास कर दिया गया। इससे पहले बिल पास होने के बाद पीसी मोहन की अध्यक्षता में निचले सदन की कार्यवाही विधेयक पेश होने के तुरंत बाद दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। मंगलवार को कैबिनेट ने कथित तौर पर इस विधेयक को मंजूरी दे दी थी। आइए जानते हैं सरकार की ओर से पेश बिल में और क्या-क्या खास है? एक आधिकारिक सूत्र के अनुसार, सरकार की ओर से […]

शिक्षा विभाग की पारदर्शी पहल: पदोन्नत प्राचार्यों की ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारम्भ

० 23 अगस्त तक चलेगी ऑनलाइन काउंसिलिंग, अंतिम दिन अनुपस्थितों को मिलेगा अवसर ० संचालक लोक शिक्षण की उपस्थिति और मार्गदर्शन में कराया जा रहा काउंसिलिंग ० ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारंभ : पदोन्नत प्राचार्यों को ऑनलाइन काउंसिलिंग से मिलेगा पदस्थापना स्थल ० 845 नव पदोन्नत प्राचार्यों के पदांकन हेतु ओपन काउंसिलिंग प्रारंभ रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आज से राजधानी रायपुर स्थित शासकीय शिक्षा महाविद्यालय परिसर, शंकर नगर में पदोन्नत प्राचार्यों के लिए ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग की शुरुआत हो गई है। इस प्रक्रिया में कुल 845 नव पदोन्नत […]

एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए दाखिल किया नामांकन,पीएम मोदी खुद बने प्रस्तावक

दिल्ली।एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के साथ-साथ भाजपा और एनडीए के तमाम नेता भी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने रिटर्निंग ऑफिसर को नामांकन पत्रों के 4 सेट सौंपे हैं। नामांकन पत्रों के इन चार सेटों में पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और जदयू नेता राजीव रंजन सिंह मुख्य प्रस्तावक हैं। वहीं इससे पहले सीपी राधाकृष्णन ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, किरेन रिजिजू, […]

विधानसभा परिसर में ‘‘पूर्व प्रधान मंत्री स्व. राजीव गांधी’’  की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए 

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हॉल में प्रतिष्ठापित ‘‘पूर्व प्रधान मंत्री स्व. राजीव गांधी जी के तैल चित्र पर आज उनकी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी स्व. राजीव गांधी जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया ।

Breaking : मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, गजेंद्र यादव बनाए गए शिक्षा मंत्री, देखें मंत्रियों के विभाग

रायपुर। मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सीएम साय ने कहा,सुस्पष्ट कार्य विभाजन एवं दायित्व के साथ मेरे कैबिनेट के सहयोगीगण नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने तैयार हैं। सभी मंत्रीगण प्रदेश की आकांक्षाओं को मूर्त रूप देने, हमारे संकल्पों की सिद्धि कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने, विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में अपना योगदान देने समूची प्रतिबद्धता के साथ तैयार हैं। राज्यपाल डेका ने दिलाई मंत्रियों को शपथ राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में सर्वश्री गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल एवं गुरू खुशवंत साहेब को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर […]

KMP एक्सप्रेसवे पर ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर, महिला समेत 5 लोगों की मौत; 17 घायल

बहादुरगढ़। केएमपी एक्सप्रेस वे पर बहादुरगढ़ के निलौठी गांव के पास मंगलवार रात भीषण हादसा हो गया। ट्रक व पिकअप की टक्कर में महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 17 घायल बताए जा रहे हैं। इनमें चार महिलाएं और दो बच्चियां भी हैं। बताया गया कि अधिकतर घायलों को रोहतक रेफर किया गया है। सभी लोग उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी क्षेत्र के बताए जा रहे हैं और महेंद्रगढ़ जा रहे थे। मृतकों की पहचान की जा रही है। केएमपी से कटरा एक्सप्रेस वे के इंटरचेंज के पास यह घटना हुई। ट्रक और पिकअप दोनों मानेसर की तरफ जा रहे थे। टक्कर लगते ही पिकअप में सवार […]

मुंबई में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त : बीते 24 घंटे में छह की मौत, हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं 15 घंटे बाद शुरू, एयरलाइन कम्पनी ने जारी की एडवाइजरी

मुंबई। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई है। नांदेड़ जिले में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं एनडीआरएफ की कुल 18 टीमें राज्य के कई हिस्सों में तैनात हैं, साथ ही एसडीआरएफ की छह टीमें भी तैनात हैं। मुंबई में हुई भारी बारिश से रेल पटरियों पर पानी भर जाने के कारण मंगलवार सुबह रुकी हार्बर लाइन की लोकल ट्रेन सेवाएं करीब 15 घंटे बाद बुधवार तड़के 3 बजे दोबारा शुरू हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि पानी उतरने के बाद सेवाएं बहाल की गईं। सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क […]