सीएम विष्णुदेव साय ने राजधानी में फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों के नाम दिया संदेश

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने 79वां स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर में तिरंगा फहराया। सीएम विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर हमें अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए एकजुट होकर ‘विकसित छत्तीसगढ़’ और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर सीएम साय ने प्रदेशवासियों के नाम संदेश दिया। प्यारे प्रदेशवासियों, जय जोहार… आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1. आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का दिन है। अंग्रेजी साम्राज्यवाद से लड़ते हुए हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों […]

धर्मशाला में भीषण सड़क हादसा: 25 लोगों से भरी यात्री वाहन गहरी खाई में गिरी , चार लोगों की मौत,अन्य घायल

धर्मशाला। धर्मशाला के निकट योल पुलिस चौकी के अंतर्गत शुक्रवार सुबह लगभग 7:30 बजे जदरांगल के समीप इक्कू खड्ढ मोड़ पर एक यात्री वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग और आसपास के वाहन चालक तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। कुछ ही देर में पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, वाहन में 20 से 25 यात्री सवार थे। यह वाहन पंजाब के मोगा जिले से बताया जा रहा है। हादसे में मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर […]

रावतपुरा मेडिकल कॉलेज कांड में फंसे डॉ अतिन कुंडू निलंबित,रिश्वत देने का आरोप

रायपुर। सरकारी सेवा में रहते निजी मेडिकल कालेज रावतपुरा सरकार मेडिकल कालेज में सेवा देने वाले डॉ अतिन कुंडू को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। डॉ अतिन कुंडू शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में हड्डी रोग विभाग में सहायक प्राध्यापक हैं। डॉ अतिन कुंडू पर मेडिकल कालेज के परीक्षण करने वाली टीम को रिश्वत देने का आरोप है।

CG Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ के 11 डीएसपी का हुआ तबादला,जानिए किसे मिली कहाँ की जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य पुलिस सेवा के 11 अधिकारियों का तबादला किया है। संबंध में गृह (पुलिस) विभाग ने आदेश जारी किया है।आदेश के अनुसार, जांजगीर-चांपा में पदस्थ DSP जितेंद्र कुमार खुंटे को दंतेवाड़ा, बेमेतरा में पदस्थ मनोज कुमार तिर्की को बीजापुर, रायपुर में पदस्थ योगेश कुमार साहू को कांकेर, सक्ती में पदस्थ मनीष कुमार कुंवर को सुकमा, बिलासपुर में पदस्थ सिद्धार्थ बघेल को बीजापुर, कोण्डागांव में पदस्थ लितेश सिंह को गरियाबंद, दुर्ग में पदस्थ हरिश कुमार पाटिल को बीजापुर, महासमुंद में पदस्थ मिलिंद पांडेय को बीजापुर, सूरजपुर में पदस्थ सौरभ उइके को सुकमा, दंतेवाड़ा में पदस्थ जितेंद्र कुंभकार को दंतेवाड़ा, नारायणपुर में पदस्थ अजय कुमार सिंह को नारायणपुर […]

भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० मुख्यमंत्री साय भारत विभाजन विभीषिका दिवस – राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं चित्र प्रदर्शनी में हुए शामिल रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय के मुक्ताकाश मंच में आयोजित भारत विभाजन विभीषिका दिवस – राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का विभाजन इतिहास का एक ऐसा अध्याय है, जिसकी पीड़ा आज भी महसूस की जाती है। उस दौर की घटनाओं को याद करना आज भी मन को उद्वेलित कर देता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विभाजन के समय लाखों लोगों को अपने घर-परिवार और मातृभूमि से दूर होना पड़ा तथा अनेक स्थानों पर हिंसा और अशांति का सामना करना पड़ा। कुछ लोग […]

अब रियल स्टेट के विज्ञापनों में देना होगा नम्बर और क्यूआर कोड रेरा पंजीकरण

० पारदर्शिता और उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए रेरा ने जारी किये सख्त दिशा-निर्देश रायपुर।छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी ने रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता और उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रेरा द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि अब सभी प्रकार के रियल एस्टेट विज्ञापनों में रेरा पंजीकरण नंबर और रेरा वेबसाइट का पता स्पष्ट रूप से प्रकाशित करना अनिवार्य होगा। इन निर्देशों का पालन प्रिंट मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म, ब्रोशर, पोस्टर, होर्डिंग, पंपलेट और अन्य सभी प्रचार माध्यमों पर करना होगा। रेरा ने स्पष्ट किया है कि पंजीकरण नंबर और वेबसाइट पते का फॉन्ट प्रकार और आकार वही होना चाहिए जो […]

खनिज और राजस्व के दो अधिकारियों को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

  रायपुर। राज्य प्रशासनिक सेवा के उप सचिव स्तर के दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है. इनमें राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में उप सचिव अरुण कुमार मरकाम को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ ग्रामोद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं खनिज साधन विभाग में उप सचिव श्रीकांत वर्मा को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ गृह तथा जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.  

IFS अफसर राजू अगासीमनी बने छग पर्यावरण संरक्षण मंडल के सचिव

रायपुर। IFS अफसर राजू अगासीमनी अब छग पर्यावरण संरक्षण मंडल में सचिव नियुक्त किए गए है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश में लिखा है, राज्य शासन एतद्द्वारा, राजू अगासीमनी(भा.व.से.-2006), मुख्य वन संरक्षक, कार्यालय मुख्य वन संरक्षक, रायपुर को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सदस्य सचिव, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के पद पर नियुक्त करता है।

महंत कॉलेज के स्टूडेंट्स ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

रायपुर। स्थानीय गाँधी चौक स्थित महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC), इंस्टिट्यूशनल इन्नोवेशन कॉउंसिल(IIC), एलुमनाई एसोसिएशन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा महाविद्यालय परिसर से विशाल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा महाविद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर सिटी कोतवाली चौक, बूढ़ापारा और बूढ़ापारा चौक होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में आकर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के आरंभ से पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी ने रैली को संबोधित करते हुए हमारे देश की शान हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा का संदेश किया। उन्होंने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं हमारे देश के वीर सैनिकों के कुर्बानियों को याद कर […]

मुख्यमंत्री साय ने धरमजयगढ़ में 62.36 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

० 42.99 करोड़ की लागत से 45 कार्यों का लोकार्पण एवं 19.36 करोड़ की लागत से 70 कार्यों का किया भूमिपूजन रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले धरमजयगढ़ प्रवास के दौरान रायगढ़ जिलेवासियों को 62 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 42 करोड़ 99 लाख रुपए की लागत से 45 लोकार्पण कार्य एवं 19 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से 70 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने 5 करोड़ 25 लाख 11 हजार रुपए की लागत से धरमजयगढ़ के पानीखेत से ऐडुकला मार्ग पर भेंगारी नाला पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग […]