पीएम मोदी को वॉट्सऐप पर दी जान से मारने की धमकी, 4 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिन के बिहार दौरे पर हैं। इसी बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी। 29 मई को पीएमओ के एक अधिकारी को वॉट्सऐप पर जान से मारने की धमकी मिली, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। इस धमकी के बाद एनआईए, आईबी और गृह मंत्रालय ने मिलकर जांच शुरू की। पता चला कि यह मैसेज बिहार के भागलपुर जिले से भेजा गया था। तेजी से कार्रवाई करते हुए 4 घंटे के भीतर आरोपी समीर रंजन को गिरफ्तार कर लिया गया। जानें कैसे पकड़ा गया आरोपी? पीएमओ में […]

Big News : केस खत्म करने के लिए 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, 20 लाख की किश्त लेते CBI के हत्थे चढ़ा ED के डिप्टी डायरेक्टर

  भुवनेश्वर। ओडिशा में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक डिप्टी डायरेक्टर 20 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकडे गए। उन पर सीबीआई ने शिकंजा कसा है.जानकारी के मुताबिक, ईडी अधिकारी पर केस खत्म करने के लिए कारोबारी से 5 करोड़ की रिश्वत मांगी गई थी और फिर 2 करोड़ में डील डन हुई थी. हालांकि, जब कारोबारी ने अधिकारी को रिश्वत की पहली किस्त दी तभी ईडी अधिकारी पर सीबीआई ने शिकंजा कसा. सीबीआई ने ईडी अधिकारी चिंतन रघुवंशी को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि सीबीआई ईडी अधिकारी से पूछताछ कर रही है. पीटीआई के मुताबिक, सीबीआई ने ओडिशा में एक […]

31 मई को देश के इन राज्यों में होगा मॉक ड्रिल : फिर बजेगा सायरन, होगा ब्लैकआउट, अलर्ट रहने की चेतावनी

दिल्ली। पाकिस्तान सीमा से सटे भारतीय राज्यों में एक बार फिर से सायरन की आवाज़ें गूंजेंगी और कुछ देर के लिए अंधेरा छा जाएगा। दरअसल, केंद्र सरकार ने सीमावर्ती जिलों में संभावित आपातकालीन हालात से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए एक नई पहल की है। इस योजना के तहत हर महीने एक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसमें स्थानीय नागरिकों को युद्ध जैसी स्थिति में कैसे सुरक्षित रहें, इसकी व्यावहारिक ट्रेनिंग दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इस महीने 31 मई को जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात और केंद्र शासित चंडीगढ़ के सीमावर्ती जिलों में एक साथ यह अभ्यास किया जाएगा। ‘ऑपरेशन शील्ड’ नाम से होने वाली इस मॉक […]

पंजाब : मुक्तसर में पटाखा फैक्ट्री में हुआ भयंकर विस्फोट, 4 मजदूरों की मौत, 27 लोग घायल

मुक्तसर। पंजाब के मुक्तसर के लंबी हलके के निकटवर्ती गांव सिंघेवाला-फतूहीवाला के खेतों में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार देर रात भयंकर विस्फोट हो गया। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 27 मजदूरों के गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को बठिंडा एम्स रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि इस विस्फोट में फैक्टरी की दो मंजिलें पल भर में मलबे में बदल गई। यह दुर्घटना फैक्टरी के पटाखा बनाने वाले यूनिट में रात्रि करीब साढ़े बारह बजे घटित हुई। बताया जाता है कि फैक्टरी में पटाखे बनाने का काम उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी ठेकेदार राज कुमार के अधीन होता था। ठेकेदार घटना के […]

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के बीच बढ़ेगा तापमान, कम बारिश से बढ़ेगी गर्मी

रायपुर। दक्षिणी बस्तर में मानसून की एंट्री हो चुकी है। राजधानी रायपुर में भी प्री-मानसून का असर दिखाई देने लगा है. गुरुवार को दोपहर बाद आसमान में बादल छाने के बाद जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बारिश नहीं होने से तापमान में बढ़ोतरी की आशंका जताई है.   मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौजूदा परिस्थितियाँ अनुकूल हैं, जिससे आगामी एक-दो दिनों में यह पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में पहुँच सकता है. बांग्लादेश तट के पास बना अवदाब उत्तर दिशा में सक्रिय है और इसके 29 मई को सागरद्वीप व खेपूपारा के बीच तट […]

रेलवे यात्री ध्यान दें : जून में ये 5 ट्रेनें रहेगी रद्द, बेल्‍लमपल्‍ली यार्ड में तीसरी लाइन के लिए चल रहा काम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के अंतर्गत बेल्लमपल्ली यार्ड में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य तेजी से जारी है। इस वजह से बल्लारशाह और काजीपेट सेक्शन के बीच प्री-एनआई और एनआई (नॉन-इंटरलॉकिंग) कार्यों के कारण रेलवे (CG Train Cancelled) ने 16 जून से 20 जून 2025 तक कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।छत्तीसगढ़ रेल प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताते हुए रद्द की गई ट्रेनों की सूची और संबंधित तिथियों की जानकारी साझा की है। रद्द की गई ट्रेनों की सूची गाड़ी संख्या ट्रेन का नाम रद्द तिथि रवाना स्थान 03253 […]

नक्‍सली इलाके में तैनात 295 जांबाज पुलिसकर्मियों को मिला शौर्य-साहस का सम्मान,पदोन्नति आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस बल के जवान जो नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पदस्थ हैं,उनके शौर्य और वीरता के लिए 295 पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है। राज्य पुलिस महानिदेशक (DGP) एडी गौतम ने इन पदोन्नतियों का आदेश जारी किया। इन सभी जवानों ने अलग-अलग मुठभेड़ों (Bastar Police Force Promotion) में अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया है। उनकी बहादुरी और समर्पण को सम्मान देते हुए उन्हें समय से पहले पदोन्नत किया गया है। डीजीपी के इस आदेश के बाद सभी जवान उत्‍साहित हैं। प्रमोशन पाने वाले बल और रैंक रैंक: आरक्षक, प्रधान आरक्षक, सहायक उप निरीक्षक (ASI), और उप निरीक्षक (SI) जिले: कांकेर, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर […]

बिलासपुर हाईकोर्ट ने सूचना आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया पर लगाई रोक,25 वर्ष के कार्य अनुभव की शर्त को दी गई थी चुनौती

बिलासपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सूचना आयुक्त के दो पदों की चयन प्रक्रिया पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी है। सरकार द्वारा चयन प्रक्रिया के दौरान लागू की गई 25 वर्ष के कार्य अनुभव की शर्त को तीन याचिकाकर्ताओं ने चुनौती दी थी। जस्टिस संजय जायसवाल की सिंगल बेंच ने चयन प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। बता दें कि राज्य सूचना आयुक्त के दो पदों के लिए चयन प्रक्रिया के बीच में ही 9 मई को 25 वर्ष के कार्य अनुभव की शर्त लागू की गई थी। इंटरव्यू से पहले इस शर्त को शामिल करने के खिलाफ तीन याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। दोनों ही पक्षों […]

आज का राशिफल 30 मई : लक्ष्मी योग के शुभ संयोग से मेष, मिथुन और धनु सहित कई राशियों के जातक पाएंगे लाभ, जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि,शाम तक लाभ का मौका मिलेगा मेष राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन सकारात्मक और अनुकूल रहेगा। आपको अपने परिवार में चल रही समस्याओं को सुलझाने में सफलता मिलेगी। घर के बड़ों से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा देखकर आपके शत्रु भी तारीफ करेंगे और हैरान भी होंगे। व्यापार में परेशानी चल रही है तो आप चतुराई और अनुभव से आज समस्या का समाधान निकाल पाएंगे। शाम तक आपको लाभ का कोई अच्छा मौका भी मिलेगा। आज भाग्य आपका 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए। ​वृषभ राशि,कारोबार में रुका धन मिलेगा वृषभ राशि के […]

आज का पंचांग 30 मई : आज ज्येष्ठ शुक्ला चतुर्थी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 09, शक सम्वत् 1947, ज्येष्ठ, शुक्ला, चतुर्थी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 17, जिल्हिजा 02, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 30 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। चतुर्थी तिथि रात्रि 09 बजकर 23 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 23 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 29 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। गण्डयोग मध्याह्न 12 बजकर 57 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। वणिज करण पूर्वाह्न 10 बजकर 21 मिनट तक उपरांत बव करण […]