क्रेडा ने विकसित किया स्वचालित रोबोटिक सोलर क्लीनर सिस्टम, अब सोलर संयंत्रों की सफाई होगी अधिक स्मार्ट और प्रभावी

रायपुर। राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) ने एक और उल्लेखनीय नवाचार किया है। क्रेडा द्वारा तैयार किया गया “रोबोटिक सोलर मॉड्यूल क्लीनर” अब सोलर संयंत्रों की नियमित सफाई का कार्य अत्याधुनिक तकनीक से करेगा। इस स्वदेशी रूप से विकसित रोबोटिक सिस्टम को प्रायोगिक रूप से दो स्थानों—क्रेडा के ऊर्जा शिक्षा उद्यान में स्थापित सोलर हाई मास्ट तथा ग्राम टेमरी में जल जीवन मिशन अंतर्गत लगे सोलर ड्यूल पंप संयंत्र में लगाया गया है। इसका निरीक्षण स्वयं क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश सिंह राणा ने दिनांक 29.05.2025 को किया। जरूरत से उपजा नवाचार प्रदेश में अब तक […]

गौरेला/पेंड्रा की जनता ने लिया संकल्प, एक माह के भीतर स्व अजित जोगी की प्रतिमा नहीं लगाने पर होगा बड़ा आंदोलन

० पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी की 5वीं पुण्य तिथि पर सैकड़ों ने दिया जोगी को श्रद्धांजलि, सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया गौरेला/पेण्ड्रा। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी की 5वीं पुण्य तिथि 29 मई गुरुवार को पेण्ड्रारोड में उनकी समाधि स्थल पर मनाई गई। इस दौरान सर्व धर्म प्रार्थना सभा और भजन संध्या का आयोजन किया गया। 29 मई 2020 को उनका निधन हुआ था। सर्व धर्म प्रार्थना सभा में स्व अजीत जोगी को याद करते हुए वक्ताओं ने बताया कि विलक्षण प्रतिभा के धनी रहे स्व. अजीत जोगी के बारे में कहा जाता है कि “अजीत जोगी जैसा न भूतो न भविष्यति।” अजीत जोगी […]

शिक्षक साझा मंच ने युक्तियुक्तकरण के सम्बन्ध में विधायक रोहित साहू को सौंपा ज्ञापन

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार शालाओं एवं शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से उत्पन्न हो रहे समस्याओं के संबंध में राजिम विधायक रोहित साहू को शिक्षक साझा मंच द्वारा नौ बिंदुओं में ज्ञापन सौंपा गया। विधायक रोहित साहू जी द्वारा सभी बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया एवं शिक्षकों के उपस्थिति में जिला कलेक्टर गरियाबंद को फोन लगाकर 30 मई को अतिशेष शिक्षकों के पदस्थाना के लिए आयोजित काउंसिलिंग प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने निर्देशित किया गया। और कहा आपके साथ किसी भी प्रकार के अहित नहीं होगा एवं शासन के निर्देशानुसार निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्यवाही होगा जिससे क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त […]

बलौदाबाजार में आकाशीय बिजली का प्रकोप : मौके पर ही एक युवक की मौत, 8 बच्चे गंभीर रूप से घायल

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार के ग्राम पहंदा में गुरुवार दोपहर तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई, वहीं 8 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बिजली गिरने से युवक प्रतीक कोसले (26) की मौके पर मौत हो गई। वहीं, आठ बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल बलौदाबाजार में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक घटना दोपहर 3:00 से 3:30 बजे के बीच हुई, जब प्रतीक और बच्चे पुराने आंगनबाड़ी भवन के पास बारिश से बचने के लिए खड़े थे। घायलों में धनी कुमार (21), विकास बंजारे (15), सौरभ बंजारे (10), छविंद्र कुमार बंजारे […]

आरआरवीयूएनएल की सीएसआर पहल से तारा गांव को मिला अधोसंरचना विकास, विधायक भुलन सिंह मरावी ने किया उद्घाटन

  ० यात्री प्रतीक्षा शेड, स्कूल परिसर की चारदीवारी, सौर ऊर्जा चलित जल टंकी और आंगनवाड़ी का नवीनीकरण जैसे विविध विकास कार्यो का उद्घाटन किया अंबिकापुर | राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) द्वारा आदिवासी और ग्रामीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत, अदाणी फाउंडेशन एवं ATMSL के सहयोग से छत्तीसगढ़ के तारा गांव में सामुदायिक अधोसंरचना परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक श्री भुलन सिंह मरावी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। इस पहल के अंतर्गत गांव में सामुदायिक शेड का निर्माण किया गया है, जो अब सामाजिक आयोजनों और बैठक के लिए उपयोगी रहेगा। […]

राजधानी में दिनदहाड़े लूट का सनसनीखेज मामला: तीन बदमाश सराफा दुकान से 4 तोले सोने की चेन लूटकर फरार हो गए

रायपुर। राजधानी रायपुर के शक्तिनगर इलाके में आज दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक सराफा दुकान से तीन अज्ञात बदमाश चार तोले सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने आरोपियों की तलाश में नाकेबंदी कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, शक्तिनगर क्षेत्र में स्थित सराफा कारोबारी पन्नालाल गोलछा की दुकान में आज दोपहर तीन युवक ग्राहक बनकर दाखिल हुए। युवकों ने दुकानदार से कहा कि वे सोने की चेन खरीदना चाहते हैं। इस पर दुकान संचालक ने तीन सोने की चेन उन्हें दिखाने के लिए काउंटर से बाहर निकाली। […]

विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने किया पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

० ’’प्लास्टिक प्रदूषण – दुष्प्रभाव एवं समाधान’’ विषय पर बनाने होंगे पोस्टर,विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक नगद पुरस्कार रायपुर। 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा प्रातः 10ः00 बजे से न्यू कन्वेन्शन हॉल नवीन विश्राम गृह, सिविल लाईन, रायपुर में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। मण्डल द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत इस प्रतियोगिता का विषय ’’प्लास्टिक प्रदूषण – दुष्प्रभाव एवं समाधान’’ रखा गया है। प्रतियोगिता की समय सीमा 01 घण्टा 30 मिनिट रखी गयी है। पोस्टर प्रतियोगिता चार आयु वर्ग में रखी गई है प्रथम वर्ग 12 वर्ष तक, द्वितीय वर्ग 13 से 17 वर्ष, […]

विधानसभा परिसर में मंत्री एवं विधायकों के निज सचिव/ निज सहायक’ हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कल 

रायपुर।छत्तीसगढ की षष्ठम् विधानसभा के ‘‘मंत्रीगणों एवं सदस्यों के निज सचिव/निज सहायक’ हेतु छत्तीसगढ विधानसभा भवन स्थित ’’समिति कक्ष क्रमांक-01’’ में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, शुक्रवार, दिनांक 30 मई, 2025 को आयोजित किया गया है । प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्वान्ह् 11.30 बजे से 5.25 बजे तक होगा । प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन मान. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेगें । इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप एवं विधानसभा  सचिव दिनेश शर्मा भी उपस्थित रहेंगे । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ‘‘सदस्यों के निज सचिव/निज सहायक’ को विधानसभा के गठन, विधानसभा के सत्र, प्रश्न एवं प्रश्नकाल, मान. राज्यपाल का अभिभाषण, स्थगन प्रस्ताव/ ध्यान आकर्षण सूचना, शून्यकाल, आय-व्यय […]

हनीमून पर गए इंदौर के नवदम्पति का छह दिन बाद भी नहीं लगा पता, मेघालय पुलिस ने लगाई सर्चिंग टीम

इंदौर। इंदौर से मेघालय घूमने आए नवदम्पति का पिछले छह दिनों बाद भी कुछ भी पता नहीं लग पाया है। सर्च टीम का ध्यान नोंग्रियात और मावलाखियात के आस-पास के बीहड़ इलाकों पर केंद्रित है, जो ट्रैकिंग और पर्यटन के लिए लोकप्रिय हैं। दंपति की आखिरी लोकेशन भी यहीं पर पाई गई है। ईस्ट खासी हिल्स जिला पुलिस ने अभियान को तेज कर दिया है। चार खोज और बचाव टीमें क्षेत्र में सक्रिय हैं, जिनमें मेघालय पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, होम गार्ड्स और स्थानीय ग्रामीण शामिल हैं।   शादी के 10 दिन बाद गए थे घूमने जानकारी के मुताबिक, राजा रघुवंशी उम्र 30 वर्ष और उनकी 27 वर्षीय पत्नी […]

अमरनाथ यात्रा : केंद्र ने 42,000 जवानों की तैनाती के दिए आदेश, कड़ी सुरक्षा के निर्देश

दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए केंद्र सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 580 कंपनियों की तैनाती का आदेश दिया है। इसके तहत करीब 42,000 जवान तैनात होंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, सीएपीएफ की 424 कंपनियों को केंद्र शासित प्रदेश में भेजा जा रहा है, जबकि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान जम्मू-कश्मीर में भेजी गयीं शेष 80 कंपनियों को स्थानांतरित करके अमरनाथ यात्रा के मार्ग, तीर्थयात्रियों और श्रीनगर सहित अन्य क्षेत्रों की सुरक्षा में तैनात किया जाएगा। जुलाई में इस तारीख से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन सुरक्षा बलों को ‘तुरंत’ रवाना […]