मोदी कैबिनेट ने किसानों को दी खुशखबरी : किए 5 बड़े फैसले,की फसलों पर एमएसपी बढ़ाने के साथ आंध्र प्रदेश में फोरलेन हाईवे का भी एलान

दिल्ली। केंद्र सरकार ने अपनी कैबिनेट बैठक में 5 बड़े फैसले लिए हैं। इसमें खरीफ की फसलों पर एमएसपी बढ़ाने से लेकर आंध्र प्रदेश में फोरलेन हाईवे के निर्माण को मंजूरी और किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए कम ब्याज पर ऋण की योजना को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने खरीफ की फसलों पर लागत से 50 फीसदी अधिकर एमएसपी को मंजूरी दी है। वैष्णव ने कहा कि सरकार ने बीते 10 साल में लगातार एमएसपी में बढ़ोतरी की है और हालिया फैसले से 7 करोड़ से अधिक किसानों को फायदा होगा। खरीफ की फसलों पर एमएसपी अश्विनी […]

रायगढ़ : हनुमान मंदिर तोड़ने पर मचा बवाल! बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चर्च से हटाया क्रॉस,फहराया भगवा झंडा

रायगढ़। रायगढ़ जिले के भाटनपाली गांव में हनुमान मंदिर तोड़े जाने को लेकर मंगलवार को भारी तनाव फैल गया। बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने इस घटना पर कड़ा विरोध जताया और विरोध प्रदर्शन किया। मामले ने तब और तूल पकड़ा जब प्रदर्शनकारियों ने गांव के एक चर्च पर भगवा झंडा फहरा दिया और वहां लगे क्रॉस को हटा दिया। जानकारी के अनुसार गांव में स्थित एक छोटे हनुमान मंदिर को कथित तौर पर एक व्यक्ति ने तोड़ दिया था जो पहले हिंदू था और अब ईसाई धर्म अपना चुका है। इसी बात से आक्रोशित होकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने चर्च के सामने प्रदर्शन किया और भगवा झंडा लहराया। मंदिर […]

राजधानी में नशे धुत्त कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर , कई किमी तक घसीटा,राहगीरों को भी रौंदा

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके में नशे में धुत्त कार चालक ने बाइक को टक्कर मारी और कई किलोमीटर बाइक को घसीटा. भागने की कोशिश में कार चालक ने तेलीबांधा इलाके में भी राहगीरों को रौंदा. वहीं गुस्साई भीड़ ने पुराना धमतरी रोड पर कार चालक को रोककर उसकी जमकर पिटाई. राजधानी में रविवार रात करीब 11:30 बजे पंडरी इलाके में पीडब्ल्यूडी ओवरब्रिज के नीचे एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक कार के पहियों में फंस गई और कई किलोमीटर तक घिसटती रही. कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और तेज रफ्तार में केनाल रोड, राजेंद्र नगर, लालपुर फ्लाईओवर, शीतला मंदिर […]

मणिपुर में नई सरकार के गठन की कवायद तेज, NDA ने 44 विधायकों के समर्थन के साथ राज्यपाल के सामने पेश किया दावा

दिल्ली। मणिपुर में एक बार फिर से सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है और इस बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने सरकार बनाने का दावा पेश कर राज्यभवन में राज्यपाल से मुलाकात की है। भाजपा नीत एनडीए के 10 विधायक सरकार बनाने का दावा लेकर इंफाल में राज्यभवन पहुंचे हैं और उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की है। इन 10 विधायकों में भाजपा के 8, एनपीपी के 1 और 1 निर्दलीय विधायक शामिल हैं। अमित शाह को लिखा था पत्र इससे पहले 21 विधायकों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पूर्वोत्तर राज्यों में शांति और सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिए ‘लोकप्रिय सरकार’ बनाने का आग्रह […]

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में हुई मानसून की एंट्री, 13 दिन पहले नौतपा में बस्तर पंहुचा मानसून

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में पहली बार नौतपा में मानसून ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के अनुसार मानसून बस्तर पहुंच चुका है. कुछ दिनों बाद पूरे राज्य में सक्रिय हो जाएगा. इस बार 10 जून तक मानसून छत्तीसगढ़ पहुंचने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन 13 दिन पहले 28 मई को ही बस्तर पहुंच गया. बता दें कि 2024 में 8 जून को बस्तर में मानसून पहुंचा था. मौसम विभाग ने आज एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है. रायपुर में बादल छाए हुए हैं. गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं बारिश से प्रदेश में तापमान […]

Ayodhya : रामलला मंदिर परिसर में 5 जून को 7 मंदिरों में होगी प्राण प्रतिष्ठा,101आचार्य कराएंगे अनुष्ठान

  अयोध्या। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 3 जून से शुरू होगा। 5 जून को 7 मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मूर्तियां अयोध्या पहुंच चुकी हैं और मंदिरों में विराजमान कर दी गई है। इससे पहले 2 जून को सरयू तट से राम मंदिर तक भव्य कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में अयोध्या व काशी के 101 आचार्य शामिल होंगे। 5 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में […]

Unified Command: सेना-नौसेना और वायु सेना में एकीकृत सैन्य कमान के लिए नियम अधिसूचित , पाक से तनाव के बीच रक्षा मंत्रालय का फैसला

दिल्ली। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच केंद्र सरकार ने सेना, नौसेना और वायु सेना में एकीकृत सैन्य कमान के लिए नियम अधिसूचित किए। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, सरकार ने अंतर-सेवा संगठन (कमांड, नियंत्रण और अनुशासन) अधिनियम 2023 के तहत नियमों को अधिसूचित किया है, जो सशस्त्र बलों में अधिक संयुक्तता और कमांड दक्षता को मजबूत करेगा। अंतर-सेवा संगठन (कमांड, नियंत्रण और अनुशासन) अधिनियम 2023 के तहत तैयार नियमों को राजपत्र अधिसूचना के माध्यम से अधिसूचित किया गया है। यह 27 मई से लागू हो गए हैं। इस अहम कदम का मकसद अंतर-सेवा संगठनों (आईएसओ) के प्रभावी कमांड, नियंत्रण और कुशल कामकाज को बढ़ावा देना है। इससे सशस्त्र बलों के बीच संयुक्तता […]

Dipika Kakkar Cancer: दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 का लिवर कैंसर, सोशल मीडिया पोस्ट में छलका दर्द

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें दीपिका कक्कड़ का नाम जरूर शामिल होता है। बीते कई दिनों से अपनी हेल्थ को लेकर वह चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मंगलवार देर रात सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर दीपिका ने इस बात की जानकारी दी है कि वह लिवर कैंसर का शिकार हो गई हैं। स्टेज 2 पर उनकी कंडीशन बनी हुई है। इस खबर के सामने आने के बाद एक्ट्रेस के चाहने वालों को मायूसी हाथ लगी है और वह ससुराल सिमर का शो की अदाकारा की सलामती की दुआ कर रहे हैं। सेलेब्स और कैंसर का नाता काफी […]

Covid 19: देश में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना ,केरल में सबसे ज्यादा 430 , महाराष्ट्र में 208 केस

दिल्ली। देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या 1010 हो गई है। बताया जा रहा इनमें सबसे ज्यादा मामले केरल से सामने आए हैं। केरल में कोरोना के 430 मामले हो गए हैं। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना के 208 मामले हैं। बता दें दिल्ली में 104, कर्नाटक में 100 और गुजरात में 83 केस हैं। वहीं राजस्थान में 32, मपी में 5 और यूपी में 30 मामले सामने आए। साथ ही आंध्र प्रदेश में कोरोना के अभी तक 2 एक्टिव केस हैं। 11 मरीजों की मौत महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में कुल 11 मरीजों की मौत […]

CG Weather : आज भी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बरसेंगे बदरा,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को जमकर बारिश हुई। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में दिन भर बादल छाए रहने के बाद दोपहर और शाम को बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बदलते रहेगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में अगले अगले 5-6 दिनों तक भारी बारिश के हालात बने रहेंगे। मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हल्की से मध्यम और कई जिलों में भारी बारिश की अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, दुर्ग, […]