सरायपाली के ग्राम भालुकोना में दुर्लभ खनिज निकल , क्रोमियम व प्लेटिनम मिलने की संभावना बढ़ी

० वेदांता को इसके पहले क्षेत्र में लिथियम पदार्थ मिलने की सूचना ० 3000 हेक्टेयर व 700 मीटर लंबी चट्टान मिली ० देश में पहली बार इस तरह के दुर्लभ धातु मिलने की हुई पुष्टि दिलीप गुप्ता सरायपाली। सरायपाली के सुदूर चट्टानी क्षेत्र में बसे ग्राम भालुकोना जो कि सरायपाली विधानसभा व जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आता है इन दिनों सुर्खियों में है । देश का प्रथम दुर्लभ खनिज निकल , क्रोमियम व लपेटिंम जैसी महत्वपूर्ण धातु मिलने की खबर के बाद सरायपाली के साथ ही छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जायेगी । ज्ञातव्य हो की इसके पूर्व भालुकोना , मामा भांचा व किसडी के समीप एक ग्राम […]

गढ़चिरौली में भीषण हादसा: तेज रफ़्तार ट्रक ने लोगों को लिया चपेट में, चार नाबालिगों की मौत और दो घायल

  गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार नाबालिग बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब बच्चे सड़क पार कर रहे थे और तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। फिलहाल हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस के मुताबिक, हादसा दोपहर को कुरखेड़ इलाके में हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चार को बचाया नहीं जा सका। घायल बच्चों का इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस […]

Rakshabandhan 2025: जानें कब है रक्षाबंधन ,इस बार कब है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय

  भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, वहीं भाई बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राखी बांधने का सबसे शुभ समय अपराह्न का मुहूर्त माना जाता है। इस साल रक्षाबंधन 2025 का त्योहार 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार भद्रा काल सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगा, जिससे बहनें बिना किसी बाधा के सुबह से ही राखी बांध सकेंगी। रक्षाबंधन 2025 का शुभ मुहूर्त राखी बांधने का […]

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बड़ा हादसा : CRPF जवानों से भरी बस 200 फीट गहरी खाई में गिरी, 3 शहीद ; 15 घायल

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बड़ा हादसा हुआ है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में तीन जवान बलिदान हो गए हैं। कई जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 187वीं बटालियन की बस उधमपुर जिले में कदवा से बसंत गढ़ जाते समय करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन जवान बलिदान हो गए। जबकि 15 जवान घायल हो गए। बस में 18 जवान सवार थे, आज सुबह लगभग 10:30 बजे यह हादसा हुआ। बस जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में कदवा […]

केन्द्रीय जेल रायपुर में बंद अनवर ढेबर के बेटे शोएब को 3 माह के लिए सभी प्रकार के मुलाकात से किया गया प्रतिबंधित

  रायपुर।केन्द्रीय जेल रायपुर से शोएब ढेबर पिता अनवर ढेबर को सभी प्रकार के मुलाकात से आगामी तीन माह के लिए प्रतिबंधित किया गया है। श्री शोएब ढेबर द्वारा जेल अधिकारियों की अनुमति के बिना जबरदस्ती मुलाकात कक्ष में प्रवेश कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई, इस आधार पर यह प्रतिबंध लगाया गया है। जेल अधीक्षक रायपुर द्वारा जारी आदेश अनुसार शोएब ढेबर ने अधिवक्ता मुलाकात के समय संबंधित अधिकारियों द्वारा मना किए जाने के बावजूद जबरन प्रवेश किया, जिससे जेल के सुरक्षा और संचालन व्यवस्था में अवरोध उत्पन्न हुआ। इस घटना की जांच उप जेल अधीक्षक श्री एम.एन. प्रधान द्वारा की गई, जिनकी रिपोर्ट में पुष्टि की […]

छत्तीसगढ़ में आज भी कई जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने आंधी-तूफान की भी जताई संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रदेश में बारिश ना होने के चलते कई जिलों में लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। उमस और गर्मी झेल रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। मौसम विभाग के अनुसारप्रदेश में अब फिर से जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज उत्तर छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफ़ान चलेगा। मौसम विभाग ने इसके लिए चेतावनी भी जारी की है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने बताया कि, राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में गरज चमक के साथ भारी बारिश होगी। बारिश होने से लोगों को बढ़ती उमस से भी छुटकारा मिलेगा। मौसम विभाग ने बलरामपुर, रामानुजगंज, […]

मथुरा में भीषण सड़क हादसा : ट्रक ने कांवड़ियों से भरे ट्रॉली को मारी टक्कर, 3 की मौत, अन्य की हालत की गंभीर

मथुरा। मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव नगला सिरिया के समीप जयपुर बरेली बाईपास पर भीषण हादसा हो गया। यहां ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इस ट्रैक्टर-ट्रॉली में कांवड़िये सवार थे। हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। एक अन्य की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। बीती रात लगभग तीन बजे रामघाट से डांक कांवड़ लेकर भरतपुर बयाना के गांव लहचोरा निवासी सोनू पुत्र मुन्ना लाल, भीम पुत्र होरीराम, भूपेंद्र पुत्र देवी सिंह, बबली पुत्र रामकिशन ट्रैक्टर-ट्रॉली से जयपुर बरेली बाईपास पर होकर जा रहे थे। बताया गया है कि मथुरा की ओर से एक सीमेंट से भरा ट्रक बरेली की ओर जा रहा […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भिलाई स्टील प्लांट के नवनियुक्त निदेशक चित्त रंजन महापात्र ने की मुलाकात

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भिलाई स्टील प्लांट के नवनियुक्त निदेशक श्री चित्त रंजन महापात्र ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री महापात्र ने मुख्यमंत्री श्री साय को पुष्पगुच्छ, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने श्री महापात्र को उनकी नवीन पदस्थापना पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) मद का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास में प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भिलाई स्टील प्लांट प्रदेश के विकास में प्रभावी योगदान देगा।

छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता: बीजापुर में ₹24 लाख के इनामी सहित 9 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

० मुख्यमंत्री साय ने कहा – नक्सलवाद अब अंतिम साँसें गिन रहा है, 31 मार्च 2026 तक पूर्ण समाप्ति के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। बीजापुर जिले में ₹24 लाख के इनामी समेत कुल 9 माओवादियों ने आज आत्मसमर्पण किया है, वहीं एक अन्य घटनाक्रम में एक माओवादी मुठभेड़ के दौरान न्यूट्रलाइज़ किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह बदलते बस्तर की तस्वीर है जहाँ बंदूकें झुक रही हैं और विकास की आवाज़ बुलंद हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता सुरक्षाबलों के अदम्य साहस और भारत […]

जूठा भोजन परोसने के मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,प्रधान पाठक व शिक्षक निलंबित, तीन शिक्षकों का रोका गया इंक्रिमेन्ट

  रायपुर। कुत्ते का जूठा भोजन परोसने के मामले में बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी के प्रस्ताव पर कड़ी कार्यवाही करते हुए स्कूल के प्रभारी प्रधान पाठक एवं एक शिक्षक क़ो निलंबित कर दिया गया है वहीं तीन अन्य शिक्षकों की आगामी एक वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोका गया है। जारी आदेशानुसार विकासखंड पलारी अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लच्छनपुर में 28 जुलाई क़ो रसोईयो द्वारा बनाए गये मध्यान्ह भोजन की सब्जी क़ो आवारा कुत्ते द्वारा जूठा कर दिये जाने के बाद भी रसोइया एवं प्रधानपाठक द्वारा जानबूझकर परोसे जाने की शिकायत को छुपाने क़ा प्रयास किया गया और 84 बच्चों क़ो मध्यान्ह भोजन सेवन पश्चात् गुपचुप तरीके से […]