वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में हादसा: रस्सी टूटने से गिरा फूल बंगला,बाल-बाल बचे श्रद्धालु,मचा हड़कंप

वृंदावन। वृंदावन के जग प्रसिद्ध ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उस समय हड़कंप मच गया जब मंदिर में बनने वाले फूल बंगले का जाल रस्सी के कटने से लटक गया। हालांकि इसमें किसी को कोई चोट नहीं आई। बिहारी जी मंदिर में ठाकुर जी को शीतलता प्रदान करने के लिए फूल बंगले सजाए जा रहे हैं। मंगलवार को भी मंदिर में फूल बंगला सजाया गया था। शाम को अचानक फूल बंगले का जाल लटक गया। इससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। विज्ञापन   मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को मंदिर से बाहर निकालकर जाल को सही किया। जानकारी के अनुसार फूल बंगले के जाल को रस्सियों से बांधा […]

हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० कलेक्टरों को राजस्व न्यायालयों का नियमित संचालन करने के निर्देश ० विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए टीम वर्क के साथ करें काम ० मुख्यमंत्री ने तीन जिलों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आम लोगों की राजस्व संबंधी समस्याओं के तेजी से निराकरण करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने राजस्व मामलों के निराकरण के लिए कलेक्टरों को नियमित रूप से राजस्व न्यायालयों का संचालन करने और इसके लिए दिन भी निर्धारित करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार का जायजा लेने के लिए अब तक 19 जिलों का औचक निरीक्षक और समाधान शिविर में शामिल हो चुके […]

जल संवर्धन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा भू-जल संवर्धन मिशन – विष्णु देव साय

० मुख्यमंत्री ने भू-जल संवर्धन मिशन का किया शुभारंभ, भू-जल और वर्षा जल संरक्षण पर शहरों में होंगे प्रभावी काम ० हाइड्रोलॉजिस्ट्स, कॉलोनाइजर्स, उद्योग समूह, राज्य शासन के विभिन्न विभागों और विशेषज्ञों ने जल संरक्षण पर किया मंथन ० वर्षा जल का संचय और संरक्षण भू-जल स्रोतों को रिचार्ज करने में बेहद अहम – उप मुख्यमंत्री अरुण साव रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय भू-जल संवर्धन मिशन (शहरी) का शुभारंभ किया। इसके तहत प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में भू-जल और वर्षा जल के संरक्षण-संवर्धन के लिए मिशन मोड पर काम किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा रायपुर के पंडित […]

Monsoon 2025: 24 May तक देश के इन राज्यों में मूसलाधार बारिश,रेड-येलो अलर्ट जारी!

  दिल्ली। भारत का मौसम इन दिनों दो सिरों पर झूल रहा है। एक तरफ उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्म हवाएं और लू लोगों को बेहाल कर रही हैं, तो दूसरी ओर दक्षिण भारत के कई हिस्सों में आसमान से आफत बरस रही है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लगातार बारिश ने शहर को लगभग ठप कर दिया है। वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र, झारखंड, यूपी और पूर्वोत्तर राज्यों तक भारी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर ताजा चेतावनी जारी की है। बेंगलुरु में बारिश बनी मुसीबत बेंगलुरु में बीते कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सड़कों पर […]

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रा के लिए जुटें सुरक्षा एजेंसियां, यूनिफाइड कमांड की बैठक में सुरक्षा इंतजाम के निर्देश

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सरकार ने तीन जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज कर दी हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रदेश की वर्तमान स्थिति पर चर्चा के लिए श्रीनगर में मंगलवार को यूनिफाइड कमांड की बैठक की। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को आतंकी छाया से मुक्त अमरनाथ यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा के साथ सभी इंतजाम करने के निर्देश दिए। आतंकी नेटवर्क को पूरी तरह से नष्ट करने के लिए दहशतगर्दों और उनके मददगारों (ओजीडब्ल्यू) के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उपराज्यपाल ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये पाकिस्तान व आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को सफलतापूर्वक बेअसर करने के लिए सशस्त्र बलों, सुरक्षा एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस को […]

आज का राशिफल 21 मई : वसुमती योग से वृषभ, मिथुन और वृश्चिक राशि को लाभ, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, संयमित वाणी का फायदा मिलेगा आज बुधवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए कुल मिलाकर अनुकूल कहा जा सकता है। फिर भी आज आपको जोखिम वाले काम से दूर रहने की सलाह दी जाती है। आपको आज दोस्तों सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा लेकिन जरूरी यह भी है कि आप आज वाणी पर संयम बनाए रखें। मेष राशि के छात्र आज अपनी शिक्षा में प्रगति करेंगे। दाखिले से संबंधित प्रयास में आपको सफलता मिलेगी। शिक्षकों से आपको सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा। किसी बिजली के उपकरण में खराबी आने से भी परेशानी हो सकती है। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीगणेश […]

आज का पंचांग 21 मई : आज ज्येष्ठ कृष्ण नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति वैशाख 31, शक संवत 1947, ज्येष्ठ, कृष्ण, नवमी, बुधवार, विक्रम संवत 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 08, जिल्काद 22, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 21 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक नवमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 22 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। शतभिषा नक्षत्र सायं 06 बजकर 58 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग अर्धरात्रोत्तर 12 बकर 35 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ। तैतिल करण सायं 04 बजकर 09 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का […]

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा 22 को करेंगे पदभार ग्रहण

  रायपुर। प्रदेश के अल्पसंख्यक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा का पहभार ग्रहण समारोह आगामी 22 मई को अटलबिहारी वाजपेयी सभागार (मेडिकल कॉलेज परिसर) में होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, ओपी चौधरी, श्यामबिहारी जायसवाल, सांसद द्वय बृजमोहन अग्रवाल व रूपकुमारी चौधरी, विधायक धरमलाल कौशिक, राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, सम्पत अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, गुरु खुशवंत साहेब, योगेश्वर राजू सिन्हा, महापौर द्वय मीनल चौबे सभापति सूर्यकांत राठौर, रायपुर […]

छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम और आयोगों में किया गया आंशिक बदलाव, नये सिरे से दी गई जिम्मेदारी

  रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय की सहमति के बाद सरकार ने कुछ निगम-मंडल और आयोगों में पूर्व में प्रस्तावित नियुक्तियों को बदल दिया है। शासन से जारी किए गए आदेश के अनुसार शालिनी राजपूत को छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड का अध्यक्ष, चन्द्रकान्ति वर्मा को छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष, श्रीनिवास राव मद्दी को छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष तथा केदार नाथ गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्तियों में बदलाव के कारण नहीं बताए गए हैं। फिर भी, माना जा रहा है कि पार्टी में उच्चस्तर से आई अनुशंसा के बाद ज़िम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। जबकि इन पदों […]

मॉडल Ruchi Gujjar कान्स 2025 में पीएम मोदी की फोटो वाला नेकलेस पहन मचाई सनसनी

नई दिल्ली। 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन फ्रांस में जारी है। इस समारोह में देश और विदेश की तमाम नामी हस्तियां अपने-अपने अजब-गजब लुक से रेड कारपेट पर जलवा बिखरेते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान इंडियन मॉडल रुचि गुर्जर ने अपने निराले अंदाज से कान्स में महफिल लूट ली है। रुचि देश के प्रधानमंत्री के फोटो वाला नेकलेस पहनकर कान्स 2025 में पहुंची हैं। रुचि गुर्जर के इस लुक ने सुर्खियां बटोर ली हैं और हर कोई उनके इस लुक को देखकर हैरान है। आइए जानते हैं कि आखिर रुचि गुर्जर कौन हैं और क्या करती हैं। कौन हैं रुचि गुर्जर? मूलरूप से राजस्थान के गुर्जर परिवार […]