अमरनाथ यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग, 54 लोगों की जान बची; रामबन में टला बड़ा हादसा

  ० श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर टायर फटने के बाद धू-धू कर जली बस, यात्रियों का पूरा सामान राख; दमकल कर्मी झुलसा रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। रामबन जिले के करोल क्षेत्र में अमरनाथ यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। सुरक्षाबलों, पुलिस और राहत एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई से बस में सवार सभी 54 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ, हालांकि आग बुझाने के दौरान एक दमकल कर्मी झुलस गया। जानकारी के अनुसार, राजस्थान के श्रद्धालुओं को लेकर स्लीपर बस (RJ27PC-9921) श्रीनगर से जम्मू जा रही थी। करोल के पास अचानक […]

बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले जत्थे को दिखाई गई हरी झंडी

  ० उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू से रवाना किया पहला जत्था, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी 57 दिवसीय श्री अमरनाथ यात्रा जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत हो गया। जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरा माहौल “बम-बम भोले” के जयघोष से गूंज उठा। बीजेपी सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा देश की सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक यात्राओं में से एक है। उन्होंने यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन की कामना करते हुए कहा कि इस वर्ष श्रद्धालुओं […]

अमरनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रक से टकराई, 3 की दर्दनाक मौत; एक जिंदगी और मौत के बीच जंग

  बठिंडा। अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की यात्रा बुधवार तड़के दर्दनाक हादसे में बदल गई। राजस्थान के बाड़मेर से रवाना हुई श्रद्धालुओं की कार पंजाब के डबवाली-बठिंडा हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हुआ। तेज रफ्तार कार अचानक हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें सवार श्रद्धालु बुरी तरह फंस गए। सूचना […]

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी साजिश का अलर्ट : 3 जुलाई से पहले हाई सिक्योरिटी, AI कैमरों से होगी हर गतिविधि पर नजर

० खुफिया एजेंसियों का इनपुट—यात्रा को निशाना बनाने की हो सकती है कोशिश, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर नई दिल्ली। तीन जुलाई से शुरू होने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने आशंका जताई है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई यात्रा के दौरान किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की कोशिश कर सकती है। इसी इनपुट के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके), खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में लगातार बिगड़ते हालात के बीच पाकिस्तान पर आंतरिक दबाव बढ़ रहा है। एजेंसियों का आकलन है […]

बाबा बर्फानी के दर्शन अब हेलीकॉप्टर से भी: 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

  जम्मू। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को इस बार हेलीकॉप्टर सेवा की सुविधा भी उपलब्ध होगी। तीन जुलाई से शुरू हो रही यात्रा के लिए हेली टिकटों की कीमतों की घोषणा जून के मध्य तक की जाएगी। पिछले वर्ष पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा समीक्षा के चलते हेली सेवाओं को बंद कर दिया गया था। हर साल लाखों श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंचते हैं। इनमें कई श्रद्धालु ऐसे होते हैं जो पैदल यात्रा करने में असमर्थ होते हैं या कम समय में दर्शन करना चाहते हैं। ऐसे श्रद्धालु हेलीकॉप्टर सेवा को प्राथमिकता देते हैं। यात्रा बालटाल और पहलगाम — इन दो प्रमुख मार्गों से पूरी […]

Amarnath Yatra 2025: आज अमरनाथ यात्रा का हुआ समापन , छड़ी मुबारक की पूजा के साथ भक्तों ने ली विदाई

  जम्मू। सोमवार के दिन पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए छड़ी मुबारक की अंतिम यात्रा शुरू हो गई थी और आज 9 अगस्त यानि सावन पूर्णिमा के दिन छड़ी मुबारक अमरनाथ गुफा में प्रवेश करेगी। वैसे तो हर वर्ष सावन पूर्णिमा के दिन ही अमरनाथ यात्रा का समापन होता है लेकिन वर्ष 2025 में यात्रा 1 हफ्ते पहले ही बंद कर दी गई। खराब मौसम के चलते अमरनाथ बोर्ड को यह फैसला लेना पड़ा लेकिन हर साल की तरह छड़ी मुबारक की पूजा उसी तरह होगी। छड़ी मुबारक की यात्रा के दिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की समस्या का सामना न […]

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रा के लिए जुटें सुरक्षा एजेंसियां, यूनिफाइड कमांड की बैठक में सुरक्षा इंतजाम के निर्देश

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सरकार ने तीन जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज कर दी हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रदेश की वर्तमान स्थिति पर चर्चा के लिए श्रीनगर में मंगलवार को यूनिफाइड कमांड की बैठक की। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को आतंकी छाया से मुक्त अमरनाथ यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा के साथ सभी इंतजाम करने के निर्देश दिए। आतंकी नेटवर्क को पूरी तरह से नष्ट करने के लिए दहशतगर्दों और उनके मददगारों (ओजीडब्ल्यू) के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उपराज्यपाल ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये पाकिस्तान व आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को सफलतापूर्वक बेअसर करने के लिए सशस्त्र बलों, सुरक्षा एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस को […]

Amarnath Yatra 2025: भारत-पाक तनाव के बाद यात्रा पर प्रशासन की खास तैयारी, अब तक इतने श्रद्धालुओं ने कराई रजिस्ट्रेशन

  जम्मू। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव धीरे-धीरे सामान्य होने और सीमा पर गोलाबारी बंद होने पर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आगामी 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलने वाली श्री अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अब तक पूरे देश से 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। प्रशासन ने कहा कि जम्मू में 2000 तीर्थयात्रियों की क्षमता वाले यात्री निवास का कायाकल्प किया जाएगा और जून के मध्य तक यह यात्रियों के लिए पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगा। आधिकारियों ने कहा, ‘सीमाओं पर स्थिति शांतिपूर्ण है और सामान्य स्थिति बहाल हो गई […]

Amarnath Yatra 2025: बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने,3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

जम्मू। बाबा बर्फानी के भक्तों लिए बेहद ही खास खबर है। दरअसल, श्री अमरनाथ यात्रा के शुरू होने से पहले ही शिव भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं श्री अमरनाथ से बाबा बर्फानी की कुछ खास तस्वीर सामने आई हैं। आपको बता दें कि, श्री अमरनाथ यात्रा के शुरू होने में अभी 2 महीने का समय बाकी है। वहीं यात्रा शुरू होने से पहले बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई है। इसमें बर्फ से बना स्वयंभू शिवलिंग करीब 7 फीट ऊंचा नजर आ रहा है और बेहद सुंदर और अलौकिक दिख रहा है। हर साल की तरह इस बार भी बाबा बर्फानी के इस दिव्य […]