Monsoon Alert: समय से पहले केरल में दस्तक दे सकता है मानसून; अगले 4-5 दिनों में पड़ सकती है मानसूनी बौछारे

दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून तय अनुमानित समय से पहले केरल में दस्तक दे सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले चार-पांच दिनों में केरल पहुंचने की संभावना है। यह 1 जून की सामान्य तिथि से काफी पहले है। मौसम विभाग ने पहले पूर्वानुमान लगाया था कि मानसून 27 मई तक केरल में दस्तक देगा। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, अगर मानसून उम्मीद के मुताबिक केरल पहुंचता है तो यह 2009 के बाद से सबसे जल्दी दस्तक देगा। तब यह 23 मई को शुरू हुआ था। आईएमडी ने मंगलवार दोपहर को एक अपडेट में बताया कि अगले 4-5 दिनों के दौरान केरल में […]

कोरबा में दिखा दुर्लभ बवंडर! स्थानीय लोगों के साथ ही मौसम वैज्ञानिक हैरान, लोगों ने कैमरे में किया कैद

कोरबा।कोरबा जिले में हाल ही में एक अत्यंत दुर्लभ और चौंकाने वाला प्राकृतिक दृश्य सामने आया है जिसने न सिर्फ स्थानीय लोगों को दहला दिया बल्कि मौसम विशेषज्ञों को भी हैरान कर दिया। यह नज़ारा उरगा-धरमजयगढ़ नेशनल हाइवे के निर्माणाधीन हिस्से पर देखा गया है जहां अचानक एक विशाल बवंडर उत्पन्न हो गया। इस बवंडर की खासियत यह थी कि इसका आधार ज़मीन पर तेजी से घूम रहा था और इसका ऊपरी सिरा आसमान में बादलों से जा मिला था। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो धरती और आकाश के बीच कोई अदृश्य ऊर्जा का सेतु बन गया हो। दृश्य इतना अद्भुत और फिल्मी था कि वहां मौजूद हर व्यक्ति […]

डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी रोपवे का संचालन फिर हुआ शुरू, हादसे के बाद बंद किया गया था संचालन

डोंगरगढ़।डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी धाम में रोपवे संचालन एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। बीते 24 अप्रैल को हुए एक बड़े हादसे के बाद रोपवे सेवा को एहतियातन बंद कर दिया गया था। इस हादसे में भाजपा के प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। फिलहाल उनका इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में जारी है। हादसे के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से रोपवे सेवा को बंद कर दिया था और जांच के आदेश दिए थे। अब मंदिर ट्रस्ट समिति और दामोदर रोपवे कंपनी द्वारा की गई संयुक्त तकनीकी जांच और सुधार के बाद यह सेवा पुनः शुरू की गई है। […]

धमतरी में ACB की बड़ी कार्रवाई : स्टील कारोबारी अशोक अग्रवाल के दामाद के घर दी दबिश,दस्तावेजों की जांच जारी

धमतरी। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सोमवार सुबह धमतरी में छापेमार कार्रवाई की। यह छापा दुर्ग के जाने-माने स्टील कारोबारी अशोक अग्रवाल के दामाद के घर पर मारा गया। मिली जानकारी के अनुसार ACB की टीम दो गाड़ियों में सवार होकर सुबह-सुबह धमतरी पहुंची और सीधे संबंधित व्यक्ति के घर पर दबिश दी। इस टीम में एक डीएसपी रैंक के अधिकारी के साथ-साथ महिला अधिकारी भी शामिल थीं। टीम ने घर के भीतर दाखिल होते ही दस्तावेजों की छानबीन शुरू कर दी है। सुबह से ही छापेमार कार्रवाई जारी है और अधिकारी हर एक महत्वपूर्ण दस्तावेज की बारीकी से जांच कर रहे हैं। हालांकि […]

Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला(भीमसेनी) एकादशी कब है, अभी से नोट कर लें सही डेट, जानें महत्‍व और शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में निर्जला एकादशी का बहुत ही खास महत्व माना गया है। निर्जला एकादशी का व्रत हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। इस साल निर्जला एकादशी का व्रत 6 जून को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा होती है। लोग इस दिन बिना पानी पिए व्रत रखते हैं। निर्जला एकादशी को भीमसेनी एकादशी भी कहते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने से सभी एकादशियों के व्रत का फल मिलता है और सारे पाप धुल जाते हैं। आइए, निर्जला एकादशी के बारे में सब कुछ विस्तार से जानते हैं। निर्जला एकादशी 2025 की तिथि […]

मुरादाबाद : कपड़ों के 60 गोदाम में लगी भीषण आग, छह घंटे में फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

  भोजपुर। भोजपुर में पुराने कपड़ों के 60 गोदाम जलकर खाक हो गए। दूर तक आग की लपटें उठने से आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। फायर फाइटर्स ने छह दमकल वाहनों की मदद से पांच घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान क्षेत्र में हलचल मच गई। गनीमत रही कि जितनी विकराल आग थी। उसमें कोई हताहत नहीं हुआ। हां सामान जलकर रख का ढेर बन गया। आग की लपटों को दुख पुलिस और क्षेत्र के लोगों के हाथ-पांव फूल गए थे। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। भोजपुर के गांव रानी नागल में पुराने कपड़ों के गोदाम व्यापारियों ने बना रखे हैं। […]

आज से अटारी समेत तीनों बॉर्डर पर फिर शुरू होगी रिट्रीट सेरेमनी, आमजन भी हो सकेंगे शामिल

दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच स्थिति सामान्य होने पर मंगलवार को बीएसएफ जवानों और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच शाम साढ़े छह बजे रिट्रीट सेरेमनी होगी। इसके अलावा फेंसिंग पर लगे गेट किसानों के लिए खोल दिए गए हैं ताकि फेंसिंग पार जमीन पर खेती कर सके। उल्लेखनीय है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते दोनों देशों के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के अलावा फेंसिंग पर लगे गेट भी बंद कर दिए गए थे। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि अटारी, हुसैनीवाला और सादकी बॉर्डर पर मंगलवार शाम 6:30 बजे से बीएसएफ जवानों और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच रिट्रीट सेरेमनी शुरू होगी। सेरेमनी देखने के लिए आम पब्लिक भी अब आ […]

IMD Alert : देश भर में प्री मानसून की पड़ेगी बौछार, 20, 21 और 22 मई को इन राज्यों में IMD ने जारी किया आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

  दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। एक तरफ भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं, तो दूसरी तरफ कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं थोड़ी राहत जरूर दे रही हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, कई राज्यों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, वहीं कई इलाकों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने देश के लगभग हर हिस्से के लिए अलर्ट जारी किया है। तपिश से बेहाल उत्तर भारत राजस्थान के सूरतगढ़ में रविवार को तापमान 46.6 डिग्री तक पहुंच गया, जो देशभर में सबसे ज्यादा रहा। दिल्ली, हरियाणा, […]

मुख्यमंत्री के कड़े तेवर: लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज,समीक्षा बैठक में मुंगेली और जीपीएम जिले में कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

रायपुर। सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए दो बड़े निर्णय लिए। मुख्यमंत्री ने मुंगेली जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता आर.के. मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मनियारी जलाशय और पथरिया जलाशय जैसी महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाएं वर्षों से अधूरी पड़ी हैं, जो लापरवाही का स्पष्ट प्रमाण हैं। मुख्यमंत्री साय ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार शास्त्री को पद से हटाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में जिले का अत्यंत खराब प्रदर्शन जिले में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर खामी को दर्शाता […]

आज का राशिफल 20 मई : मेष, वृश्चिक और मिथुन राशि वालों को वाशी योग से मिलेगा फायदा, जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि, दबाव के बीच लाभ भी पाएंगे मेष राशि के लिए आज चंद्रमा का गोचर और मंगल का कर्क में संचार लाभ और उन्नति का संयोग बना रहा है। आपके लिए भाग्य आज तरक्की के नए रास्ते खोलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। कार्यस्थल पर आपके किसी सहकर्मी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप आज विवादित मामलों से दूर रहें। आज आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। जो जातक तकनीकी क्षेत्र और बिजली से संबंधित काम से जुड़े हुए हैं उनके ऊपर आज विशेष रूप से काम का दबाव रह सकता है। आपको आज कामकाज और आर्थिक मामलों में […]