कहीं धूप तो कहीं बर्फबारी: देश के 9 राज्यों में बदलेगा मौसम ,चार दिन तक बारिश का अलर्ट

  दिल्ली। देशभर में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। दिन में तेज धूप से गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड बनी हुई है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 21 फरवरी से अगले चार दिनों तक 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार जिन राज्यों में बारिश के आसार हैं, उनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, ओडिशा और कर्नाटक शामिल हैं। 21 और 22 फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 22-23 फरवरी को […]

Amalaki Ekadashi 2026 Date : जानें कब है आमलकी एकादशी ? इस दिन से काशी में शुरु होता है होली का पर्व, जानें तारीख और पूजा विधि

फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी का विशेष महत्व ग्रंथों में बताया गया है। इस एकादशी को आमलकी एकादशी या रंगभरी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। इस व्रत को करने से भगवान विष्णु के साथ साथ भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। आइए जानते हैं आमलकी एकादशी का व्रत कब किया जाएगा। साथ ही जानें महत्व और पूजा विधि आमलकी एकादशी 2026 कब है ( Amalaki Ekadashi 2026 ) पंचांग की गणना के अनुसार, 26 फरवरी को एकादशी तिथि रात में 12 बजकर 34 मिनट पर आरंभ हो जाएगी और […]

ग्लोबल टैरिफ पर अडिग डोनाल्ड ट्रंप, भारत पर अब कितना होगा शुल्क?

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राज्य सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद अपनी टैरिफ नीति से पीछे हटने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से राष्ट्रपति द्वारा लगाए गए टैरिफ को अवैध करार दिया, जिसके बाद ट्रंप ने 150 दिनों के लिए 10 प्रतिशत ग्लोबल टैरिफ लागू करने का कार्यकारी आदेश जारी कर दिया। यह नया प्रावधान 24 फरवरी से प्रभावी होगा। भारत पर कितना लगेगा टैरिफ? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले भारत पर 18 प्रतिशत टैरिफ लागू था। यूरोपीय संघ और जापान जैसे देशों पर 15 प्रतिशत, जबकि ब्रिटेन पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाया गया था। अब 10 प्रतिशत के नए […]

आरंग रोड एक्सीडेंट: भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

रायपुर। महासमुंद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। आरंग थाना क्षेत्र के नदी मोड़ के पास हुए इस हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान हर्ष देवांगन, राहुल देवांगन और थानू सतनामी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चारों युवक किसी काम से आरंग से महासमुंद गए थे। वापसी के दौरान उनकी टाटा विस्टा कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी […]

CGBSE Board Exam 2026: आज से 10वीं बोर्ड परीक्षा आज से , 3.21 लाख से अधिक छात्र शामिल

  रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं आज 21 फरवरी से शुरू हो गई हैं। राज्यभर के परीक्षा केंद्रों में सुबह से ही हलचल देखी गई। इस वर्ष 6,839 स्कूलों के कुल 3,21,571 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए प्रदेशभर में 2,510 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 151 केंद्र अकेले रायपुर जिले में स्थापित किए गए हैं। रायपुर जिले में 27,519 परीक्षार्थी रायपुर जिले में इस बार कुल 27,519 विद्यार्थी 10वीं की परीक्षा दे रहे हैं। विद्यार्थियों की सुविधा और व्यवस्थित संचालन के लिए सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा का समय […]

तालाब में फंसे मगरमच्छ को सुरक्षित बचाया, नवा रायपुर की जंगल सफारी में मिला नया ठिकाना

  रायपुर। बलौदाबाजार जिले के ग्राम हरदी में तालाब में फंसे एक विशाल मगरमच्छ का वन विभाग ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित वातावरण में पहुंचाया। बाद में उसे जंगल सफारी, नवा रायपुर में स्थानांतरित किया गया। यह अभियान वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) अरुण कुमार पांडेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार, ग्राम हरदी के ग्रामीण तालाब में सामूहिक रूप से मछली पकड़ रहे थे, तभी उनके जाल में मगरमच्छ फंस गया। स्थिति गंभीर हो सकती थी, लेकिन ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वनमंडलाधिकारी धम्मशील गणवीर के निर्देश पर टीम तत्काल […]

आज का पंचांग 21 फरवरी : आज फाल्गुन चतुर्थी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास की शुक्ल चतुर्थी तिथि है। आज कुंभ राशि में सूर्यदेव, बुधदेव, शुक्रदेव और राहु का अद्भुत संयोग बन रहा है, जो आपकी सोचने-समझने की शक्ति और बातचीत की कला को और भी बेहतर बनाने की अच्छी संभावना दिखा रहा है। चंद्रदेव आज मीन राशि के रेवती नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपके स्वभाव में सहजता, ईमानदारी और चतुराई बढ़ेगी। वहीं, मकर राशि में मौजूद उच्च के मंगलदेव लक्ष्यों को पाने में आपकी मदद करेंगे। आज शुभ योग बन रहा है, जो मंगल कार्यों और समृद्धि प्राप्त करने के लिए फलदायी है। अपने महत्वपूर्ण कार्यों के सही संचालन के लिए दोपहर 12:12 से […]

भ्रामक विज्ञापन पर सीजीरेरा की कड़ी कार्रवाई : बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर पर 10 लाख रुपये का दंड

रायपुर।छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (सीजीरेरा) ने भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के मामले में सख्त कदम उठाते हुए बिलासपुर के बोदरी स्थित ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रवर्तक श्री पवन अग्रवाल पर 10 लाख रुपये (दस लाख रुपये) का आर्थिक दंड अधिरोपित किया है। उक्त परियोजना का पंजीयन एक प्लॉटेड परियोजना के रूप में किया गया है। किंतु प्राधिकरण द्वारा विभिन्न माध्यमों में प्रकाशित विज्ञापनों की जांच के दौरान यह पाया गया कि प्रमोटर द्वारा परियोजना का प्रचार हाउसिंग परियोजना के रूप में किया जा रहा था, जो कि पंजीकृत विवरण के विपरीत एवं भ्रामक है। रेरा अधिनियम की धारा 7 के अनुसार यदि कोई प्रवर्तक अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करता […]

1 अप्रैल 2026 से नेशनल हाईवे पर कैशलेस टोल की तैयारी, फास्टैग और यूपीआई से ही होगा भुगतान

  दिल्ली। केंद्र सरकार ने संकेत दिया है कि National Highways Authority of India (एनएचएआई) देशभर के नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर 1 अप्रैल 2026 से नकद भुगतान पूरी तरह बंद करने पर विचार कर रही है। यह कदम देश में पूरी तरह डिजिटल टोलिंग प्रणाली लागू करने की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। प्रस्ताव के अनुसार, टोल भुगतान केवल फास्टैग और यूपीआई जैसे डिजिटल माध्यमों से ही किया जा सकेगा। फैसले का उद्देश्य क्या है? सरकार का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य नेशनल हाईवे पर टोल कलेक्शन को अधिक तेज, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाना है। डिजिटल भुगतान प्रणाली से— टोल प्लाजा पर […]

राज्य सरकार जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री साय

० जल संरक्षण को दिनचर्या का हिस्सा बनाने, जल संरचनाओं की रक्षा और जल के प्रति जिम्मेदार सोच अपनाने का मुख्यमंत्री ने किया आह्वान ० मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल की संयुक्त अध्यक्षता में “जल संचय-जन भागीदारी 2.0” अभियान के क्रियान्वयन की हुई गहन समीक्षा ० केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण के क्षेत्र में हो रहे कार्यों और नवाचारों की सराहना की ० 31 मई तक 10 लाख जल संरचनाओं का लक्ष्य, जल सुरक्षा को मिलेगा नया आधार ० डबरी निर्माण से बढ़ेगा भू-जल स्तर, किसानों को मिलेगा अतिरिक्त लाभ रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. […]