ट्विशा शर्मा मौत मामला: भोपाल पुलिस का दावा आत्महत्या, परिवार ने लगाए हत्या और दहेज प्रताड़ना के आरोप

  नई दिल्ली। नोएडा निवासी Twisha Sharma की मौत मामले में भोपाल पुलिस ने बड़ा बयान जारी किया है। पुलिस का कहना है कि यह हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। हालांकि मृतका के परिवार ने पति और सास पर दहेज उत्पीड़न और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस का दावा: मामला आत्महत्या का भोपाल पुलिस कमिश्नर Sanjay Kumar ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में अब तक मिले सबूतों के आधार पर यह मामला आत्महत्या का लगता है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में “एंटी-मॉर्टम हैंगिंग” की पुष्टि हुई है, जिससे यह संकेत मिलता है कि मौत फांसी लगाने से हुई है। 12 मई को […]

इटली दौरे पर पीएम मोदी का शानदार स्वागत, रोम में भारतीय समुदाय में दिखा उत्साह

  दिल्ली। Narendra Modi अपने पांच देशों के विदेश दौरे के अंतिम पड़ाव पर Italy पहुंचे, जहां राजधानी Rome में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने पीएम मोदी के स्वागत में सोशल मीडिया पर खास संदेश साझा करते हुए उन्हें अपना मित्र बताया। रोम में गूंजा भारतीय संस्कृति का रंग रोम पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने पारंपरिक अंदाज में प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया। होटल के बाहर बड़ी संख्या में लोगों ने भारत माता के जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने भी लोगों से मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार किया और बच्चों के साथ खास समय बिताया। बच्चे की पेंटिंग देख खुश […]

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी तपिश: अगले चार दिनों में 4 डिग्री तक चढ़ सकता है पारा, हीट वेव के आसार

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी लगातार लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। प्रदेशभर में तेज धूप और उमस भरी गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हवा में नमी अधिक होने के कारण दिनभर चिपचिपी गर्मी महसूस की जा रही है। हालांकि बीते 24 घंटों के दौरान कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, लेकिन इससे तापमान में कोई खास राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन से चार दिनों में प्रदेश के तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। खासकर मध्य और उत्तरी क्षेत्रों में भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना जताई गई है। मंगलवार को प्रदेश के कुछ इलाकों […]

छत्तीसगढ़ क्रिकेट को नई पहचान दिला रहा सीसीपीएल : बलदेव सिंह भाटिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में क्रिकेट लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के डायरेक्टर बलदेव सिंह भाटिया ने कहा कि प्रदेश आज क्रिकेट के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि रायपुर में अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों और आईपीएल मैचों का सफल आयोजन छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इसके लिए क्रिकेट संघ की पूरी टीम को बधाई दी। बलदेव सिंह भाटिया ने कहा कि संघ की कोशिश है कि प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि सीसीपीएल प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन मंच […]

आज का राशिफल 20 मई : मिथुन राशि में त्रिग्रह योग का संयोग, तुला,वृश्चिक और धनु राशि को मिलेगा विशेष फायदा

मेष राशि: भावनात्मक बदलावों से घरेलू शांति और स्थिरता आएगी। आज का दिन एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत दे रहा है क्योंकि आपका ध्यान बाहरी बातचीत से हटकर आंतरिक सुरक्षा की ओर जाएगा। दिन की शुरुआत में आप थोड़ा व्यस्त और बिखरा हुआ महसूस कर सकते हैं, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आप घर के सुकून की ओर खिंचे चले जाएंगे। आपकी राशि के स्वामी मंगलदेव आपकी ही राशि में रहकर आपको शक्तिशाली बना रहे हैं, जिससे आपकी एनर्जी हाई बनी रहेगी। हालांकि, वृषभ राशि में सूर्यदेव और बुधदेव की मौजूदगी प्रैक्टिकल फाइनेंशियल मैनेजमेंट की जरूरत पर जोर देती है। आज आप अपने इंट्यूशन में जबरदस्त बढ़ोतरी महसूस करेंगे। परिवार […]

आज का पंचांग 20 मई : आज ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी तिथि, जानें राहुकाल का समय

अंग्रेजी तारीख 20 मई 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तकचतुर्थी तिथि प्रातः 11 बजकर 06 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र रात्रि 04 बजकर 12 मिनट (21 मई) तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। शूल योग दोपहर 02 बजकर 10 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ। विष्टि (भद्रा) करण प्रातः 11 बजकर 06 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा रात्रि 10 बजकर 38 मिनट तक मिथुन राशि पर उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा। महत्वपूर्ण विवरण तिथि: शुक्ल चतुर्थी – प्रातः 11:06 बजे तक, फिर पंचमी योग शूल – दोपहर 02:10 बजे तक, फिर गण्ड […]

भीषण गर्मी में जनता को राहत दिलाने मैदान में उतरे सांसद बृजमोहन, अधिकारियों को लगाई फटकार

  ० ‘सुशासन तिहार 2026’ शिविर में गूंजा जनता का दर्द, सांसद बृजमोहन ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश ० बिजली-पानी से लेकर अवैध शराब तक पर सख्त हुए सांसद बृजमोहन, बोले— जनता को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगवाएंगे ० शिकायतों की संख्या ही विभागों की कार्यशैली उजागर करती है : अश्विनी नगर शिविर में बोले सांसद बृजमोहन अग्रवाल रायपुर। भीषण गर्मी के इस दौर में आम जनता को बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े, इसे लेकर रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल लगातार मैदान में उतरकर जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने राजधानी रायपुर […]

बस्तर में डेयरी क्रांति की तैयारी: हर आदिवासी परिवार को मिलेगी गाय और भैंस – अमित शाह

  जगदलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर दौरे के दौरान आदिवासी परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए बड़ी घोषणा की है। मंगलवार 19 मई को जगदलपुर में आयोजित मध्यक्षेत्रीय परिषद की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग के प्रत्येक आदिवासी परिवार को एक गाय और एक भैंस उपलब्ध कराने की योजना पर राज्य सरकार काम कर रही है। अमित शाह ने कहा कि बस्तर का विकास बड़े कारखानों से नहीं बल्कि डेयरी और सहकारिता मॉडल से किया जाएगा। इसके लिए पूरे बस्तर संभाग में डेयरी नेटवर्क तैयार किया जा रहा है, जिससे आदिवासी महिलाएं और ग्रामीण परिवार दूध बेचकर नियमित आय […]

एसईसीएल मुख्यालय में हुई कोल इंडिया के मध्य एवं पश्चिम क्षेत्र के पावर एवं एनआरएस सेक्टर के कोयला उपभोक्ताओं की बैठक

बिलासपुर। कोल इंडिया के मध्य एवं पश्चिम क्षेत्र के पावर एवं एनआरएस सेक्टर के कोयला उपभोक्ताओं की बैठक का आयोजन आज एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में किया गया। उपभोक्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, कोल सप्लाई, गुणवत्ता प्रबंधन एवं परिचालन संबंधी विषयों पर संवाद को मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस कंज़्यूमर मीट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन, कोल इंडिया के निदेशक (विपणन) मुकेश चौधरी, निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार एवं निदेशक (योजना/परियोजना) रमेशचंद्र महापात्र उपस्थित रहे। अपने संबोधन में एसईसीएल के सीएमडी श्री हरीश दुहन ने कहा कि एसईसीएल अपने उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण कोयला उपलब्ध कराने एवं समयबद्ध डिस्पैच सुनिश्चित करने के […]

लेख राम साहू के नेतृत्व में जैतपुरी के ग्रामीणों के समर्थन में कांग्रेसी पहुंचे एसपी कार्यालय, सौंपा ज्ञापन

  धमतरी। जिले के अंतिम छोर में स्थित ग्राम जैतपुरी के ग्रामीणों से जुड़े मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों पर वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा करने और लाखों पेड़ काटने के आरोप लगे हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि वे टाइगर रिजर्व क्षेत्र की भूमि पर कब्जा नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपनी पुश्तैनी जमीन पर खेती कर रहे हैं। उनका यह भी दावा है कि पेड़ काटने की बात गलत है और गांव में लगे सभी पेड़ अभी भी मौजूद हैं। इस मामले को लेकर पूर्व विधायक कुरूद एवं किसान नेता लेख राम साहू ने कहा कि आदिवासियों […]