महुआ पेड़ की छांव में सुशासन की चौपाल: चुकतीपानी में मुख्यमंत्री का अचानक दौरा, बैगा समुदाय ने जताया आत्मीय स्वागत

० मुख्यमंत्री ने योजनाओं की जमीनी हकीकत परखा: अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी रायपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिना पूर्व सूचना के हेलीकॉप्टर से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के बैगा बाहुल्य ग्राम चुकतीपानी पहुंचे। ग्रामीण अपने बीच मुख्यमंत्री साय को यूं अचानक पाकर आश्चर्यचकित हो गए, लेकिन कुछ ही क्षणों में यह हैरानी स्वागत में बदल गई। ग्रामीणों ने गुलमोहर की माला, तेंदू फल की टोकरी और स्थानीय फूल-पत्तियों से बना गुलदस्ता भेंट कर मुख्यमंत्री साय का आत्मीय अभिनंदन किया। गांव के मिडिल स्कूल परिसर में महुआ पेड़ के नीचे लगी चौपाल में मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीणों से करते हुए कहा कि सरकार कैसे काम कर रही […]

भारत में फिर लौटा कोरोनाः मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर हुईं COVID पॉजिटिव, दी सेफ रहने की सलाह

  मुंबई।दुनिया से कोरोना का खतरा अभी टला नही है। हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ गई हैं। बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट शिल्पा कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वह कोविड पॉजिटिव पाई गईं हैं। शिल्पा शिरोडकर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- ‘हैलो पीपल, मैं कोविड 19 पॉजिटिव हो गई हूं।’ इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘सुरक्षित रहिए।’ शिल्पा का ये पोस्ट मिनटों में वायरल हो गया। ऐसे में शिल्पा के […]

DMF घोटाला : EOW और ACB की टीम ने अंबिकापुर में की छापेमारी, कारोबारी और सप्लायर के यहां दी दबिश

अंबिकापुर।छत्तीसगढ़ के DMF घोटाला मामले में EOW और ACB की टीम की कार्रवाई जारी है। दोनों जांच एजेंसियों की टीमें संयुक्त रूप से इस मामले से जुड़े लोगों के कई ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई कर रही है। इसी बीच अब EOW-ACB ने अंबिकापुर के कारोबारी और सप्लायर अशोक अग्रवाल के रामकृष्ण कालोनी स्थित घर पर सोमवार सुबह छापा मारा है। फिलहाल ACB-EOW की टीम मामले से जुड़े दस्तावेज की पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार अशोक अग्रवाल के खिलाफ DMF घोटाले में दर्ज FIR है। उन्होंने बस्तर में सप्लाई और ठेकेदारी का काम किया था। एक वर्ष पूर्व ED की टीम ने जांच कर दस्तावेज जब्त किए […]

भारतीय सेना ने किया चौंकाने वाला खुलासा,Pakistan ने Golden Temple को बनाया था निशाना!

अमृतसर। भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में पैदा हुए जंग जैसे हालात के बीच जहां दोनों देशों ने बड़ी सैन्य कार्रवाई की, वहीं अब भारतीय सेना ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। सेना द्वारा जारी एक वीडियो में बताया गया है कि पाकिस्तान ने युद्ध के दौरान कई बार अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब को निशाना बनाने की कोशिश की गई। जानकारी देते हुए मेजर जनरल कार्तिक सी. शेषाद्रि ने बताया कि भारतीय सेना को पहले से ही पाकिस्तान की नापाक मंशाओं का अंदाजा था, इसी कारण हमने अपने एयर डिफेंस सिस्टम को पहले से ही तैयार रखा हुआ था। हमें यह आभास था कि पाकिस्तान हमारे […]

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बम धमाका, 4 लोगों की मौत और 20 घायल; कई इमारतों को नुकसान

कराची। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू हो गया है। इस बीच पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत से बम धमाके की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है बम धमाके में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। बलूचिस्तान के किला अब्दुल्ला जिले में जब्बार मार्केट के पास रविवार को विस्फोट हुआ, जिससे इमारत को भारी नुकसान पहुंचा और दहशत फैल गई। विस्फोट के बाद कई दुकानें ढह गईं और कई प्रतिष्ठानों में आग लग गई। इस सिलसिले में डिप्टी कमिश्नर रियाज खान का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा-विस्फोट में चार लोग मारे गए हैं और 20 अन्य […]

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी के लिए एमपी के मंत्री विजय शाह को लगाई फटकार, जांच के लिए SIT गठित की

  दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक बार फिर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह को कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए बयान पर फटकार लगाई है। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि हम इस मामले में मंत्री की माफी स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। कोर्ट ने आगे कहा, “आप एक सार्वजनिक चेहरा हैं। एक अनुभवी नेता हैं। आपको बोलने से पहले अपने शब्दों को तोलना चाहिए। हमें आपके वीडियो यहां चलाने चाहिए। यह सेना के लिए एक अहम मुद्दा है। हमें इस मामले में बेहद जिम्मेदार होना होगा।”   सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में एक एसआईटी भी गठित की है। इसमें तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों […]

कवर्धा : आकाशीय बिजली की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनों की मौके पर ही मौत

कवर्धा । कवर्धा के पंडरिया थाना क्षेत्र के  सिंगारपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम गणेश पटेल (लगभग 40) और उनकी पत्नी मीरा पटेल (लगभग 36) बताया गया है। इस बारें में उनके परिजनों ने बताया है कि, दोनों अपने खेत में रखी प्याज की फसल को बारिश से बचाने के लिए ढक रहे थे। तभी तेज गरज‑चमक के बीच बिजली सीधे उन पर गिरी। वही मौत की सूचना मिलते ही पंडरिया पुलिस व राजस्व अमला पहुंचे और पंचनामे के बाद शवों को पोस्ट‑मॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। दो-दो मौत की घटना से पूरे गांव में शोक है। गौरतलब है कि, मौसम विभाग ने अगले […]

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने गृहमंत्री विजय शर्मा की जमकर तारीफ़ कर दी जन्मदिन की बधाई

रायपुर। रविवार को देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा से फोन कॉल पर बातचीत की। इस दौरान गृहमंत्री ने उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनायें भी दी। बातचीत के दौरान उप राष्ट्रपति ने विजय शर्मा की जमकर तारीफ की और उन्हें अनुभवी नेता बताया। बातचीत के दौरान उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि भाजयुमो के पदाधिकारी के तौर पर आपने अच्छा काम किया था। इस पर गृहमंत्री ने बताया कि यह सब आपकी प्रेरणा से संभव हो पाया था और आगे भी आप सभी के मार्गदर्शन से अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे। इस दौरान जगदीप धनखड़ ने राज्य में जारी नक्सल उन्मूलन अभियान की […]

समलैंगिक रिश्तों की गहराई से पड़ताल करता है जया जादवानी का उपन्यास ” काया “

रायपुर। जन संस्कृति मंच की रायपुर ईकाई द्वारा स्थानीय वृंदावन हॉल में देश की शीर्ष कथाकारों में शुमार जया जादवानी के नवीनतम उपन्यास काया ( मंजुल प्रकाशन ) का विमोचन किया गया.कार्यक्रम के प्रारंभ में शास्त्रीय संगीत की दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले वसु गंधर्व और निवेदिता शंकर ने देश के नामचीन कवियों की रचनाओं का गायन कर माहौल को संगीतमय बनाया. फिर अतिथियों द्वारा उपन्यास काया को विमोचित किया गया. इस मौके पर लेखिका जया जादवानी ने उपन्यास की रचना प्रक्रिया के बारे में बताते हुए कहा कि वे जब भी किसी की संवेदना को घायल होते हुए देखती हैं तो उसके पक्ष में लिखने को विवश […]

Ayodhya Ram Mandir: ‘राम मंदिर’ से जुड़े सभी पात्रों का दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु, भूतल पर विराजमान हैं बालक राम

  अयोध्या। यूपी के अयोध्या में अब जल्द ही रामायण से जुड़े हर पात्र के दर्शन आसानी से हो सकेंगे. इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. जहां राम मंदिर के भूतल पर बालक राम विराजमान हैं तो वहीं, प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना होने वाली है. इसके अलावा दूसरे तल पर विभिन्न भाषाओं में अंकित रामायण को संकलित किया जाएगा. 70 एकड़ में बना है मंदिर बता दें कि रामनगरी के राम मंदिर परिसर के 70 एकड़ परिसर में प्रभु राम के मंदिर के साथ अन्य मंदिरों का भी निर्माण पूरा कर लिया गया है. मंदिर के लोअर प्लिंथ पर रामायण के प्रसंग पर आधारित म्यूरल […]